आपरेशन सिंदूर के चलते देशभर में मोदी सरकार की जमकर ताऱीफे चल रही हैं और विपक्ष चाहते हुए भी इसके खिलाफ कुछ ज्यादा नहीं बोल पा रहा है पर इन सब के बीच जब समाजवादी पार्टी के मुखिया आखिलेश यादव की बेटी अदिति के सोशल एकांउट से जब पीएम मोदी और सीएम योगी को राक्षस के रूप में दिखाती फोटो के साथ पिक्चर ऑफ द डे लिखा सामने आया तो अखिलेश के होश उड़ गए आपको बता दें कि इससे पहले भी अदिति यादव के नाम के अकाउंट से लगातार कईं गलत पोस्ट और फोटो आती रहती थी, पर इस बार जब पाकिस्तान से युद्ध के बीच जब ऐसी फोटो आई तो अखिलेश को लगा कि जनता इसे माफ नहीं करेगी और वो तुरंत एक्टिव हुए तो पता चला कि अदिति के नाम से फर्जी एकांउट बनाकर कोई सेना के खिलाफ , मोदी के खिलाफ पोस्ट डाल रहा है, बस समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को मौका मिल गया और उन्होने कहना शुरू कर दिया कि पोस्ट किए हुए 24 घंटे हो गए हैं और यहां हमारी बात को एफआईआर से कम ना समझा जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बदनाम करने के लिए बनाई गए सोशल एकाउंट पर बीजेपी जानबूझकर ऐक्शन नहीं ले रही , उन्होनें यह भी कहा कि ऐसी कई पोस्ट आईं हैं जो बेहद आपत्तिजनक हैं। हमारे परिवार और पार्टी के नेताओं से जुड़े हुए लोगों के मिलते-जुलते नाम और तस्वीरों का दुरुपयोग करके हमें बदनाम किया जा रहा है। अखिलेश ने कहा कि साइबर सिक्योरिटी सेल चाहे तो ऐसे लोगों को 24 घंटे क्या, 24 मिनट में भी पकड़ सकती है,
दलित क्यों चला कांग्रेस कुनबे में

बिहार में क्या इस बार दलित वोट कांग्रेस पर मेहरबान हो रहा है , जी हां जिस तरह से बिहार में कांग्रेस का दलित सदस्यों का कुनबा बढ़ रहा है उससे नीतीश के साथ साथ बीजेपी भी काफी एलर्ट हो गई है क्योंकि बिहार चुनाव में ये दोनों ही दल दलित ना बिखरें इसके लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में युवा दलित नेता मनीष पासवान समेत कई दलित नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और दलित समाज के बड़े नेता जिग्नेश मेवाणी ने उन्हें पार्टी में शामिल किया। मेवाणी ने यह भी कहा कि दलित युवा कांग्रेस में अपना भविष्य देख रहे हैं। इस अवसर पर मेवाणी राहुल गाधी की प्रशंसा करना भी नहीं भूले उन्होंने कहा कि दलित हितों की रक्षा के लिए राहुल गांधी लगातार संघर्ष कर रहे हैं और उनके संघर्षों का ही परिणाम है कि दलित समाज के युवा कांग्रेस में अपना भविष्य देख रहे हैं। वैसे ये सबको ही पता है कि जिग्नेश कांग्रेस में आकर और गुजरात में तो अपना खास करिसमा नहीं दिखा पाए हैं और ऐसे में बिहार में उन्हें एक ओर मौका दिया जा रहा है, बताया जाता है कि राहुल के खास हैं बस इसलिए जिगेनेश जहां भी हों राहुल को खुश करना नहीं भूलते
कितना शर्मनाक सेना का मुखिया छुप बैठा बंकर में
भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान को धूल चटाई गई है और इस बात का एक एक प्रमाण सामने आ रहा है यह बात अलग है कि पाकिस्तानी मीडिया और वहां की सरकार को यह दिखाई नहीं दे रहा और उन्हें अपनी बरबादी ही जीत लग रही है, पर सीजफायर के बाद जो खबरे बाहर आ रही हैं वो भी पाकिस्तान के लिए और भी शर्मनाक हैं क्योंकि इसको लेकर खुद पाकिस्तान में सरकार की सेना की हंसी उड़ाई जा रही है। जी हां पता चला है कि जब रावलपिंडी के नूर खान एयर बेस पर भारतीय सेना के जबरदस्त हमले किए तो उनकी सेना के टांप और सर्वेसरवा, आर्मी चीफ जनरल मुनीर, दो-तीन घंटे तक डर के मारे बंकर में छिप गए थे। सोचिए जिस सेना का मुखिया ही हमलों से घबराकर चूहे की तरह बिल में घुस गया हो तो उसकी सेना का क्या हाल होगा और शायद शर्म के कारण ही अब तक जब भारत और पाकिस्तान में सीजफायर हो गया पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को बाहर नहीं देखा गया है। आपको बता दें कि नूर खान एयरबेस पाकिस्तान का सबसे मजबूत सैन्य ठिकानों में से एक माना जाता है। यहां पर पाकिस्तान के सबसे शक्तिशाली हवाई उपकरण तैनात हैं, और उनकी सुरक्षा के लिए चीनी एयर डिफेंस सिस्टमों का जाल भी बिछाया गया है। पाकिस्तान के अधिकतर वीआईपी यहीं से उड़ान भरते हैं। तो पाकिस्तन के लिए इससे शर्मनाक क्या होगा कि भारतीय सेना ने बिना अपना बार्डर क्रास किए हजारों मील दूर बसे इस एउरबेस को तबाह कर दिया। अपनी तबाही, अपनी हार पाकिस्तान को नहीं दिख रही पर पूरा विश्व इसे देख रहा है।
