अखिलेश यादव के पीडीए नारे को मात देने RSS की बड़ी रणनीती

एक तरफ जहां योगी का नारा बटोगे तो कटोगे,  विपक्ष के लिए सिरदर्द बन चुका है , वहीं यूपी में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का  पीडीए यानी पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक नारा बीजेपी के लिए लगातार खतरा बना हुआ है। माना जा रहा है इसी नारे के चलते अखिलेश लोकसभा में बड़ी संख्या में सीटें हासिल करने में कामयाब हो गए थे  और इस वर्ग के लोगों ने जमकर समाजवादी पार्टी को वोट दिया था , पर अब बीजेपी इसको लेकर काफी सतर्क दिख रही है। यूपी में नौ सीटों पर उपचुनाव हैं और योगी सरकार के साथ RSS के तमाम नेता कार्यकर्ता पीडीए नारे को हिंदत्व के मुद्दे से मात देने की रणनीति के तहत जबरदस्त काम कर रहे हैं। योगी का साथ देने के लिए यहां rss काफी सक्रिय दिख रहा है। RSS  नहीं चाहता इन चुनाव में लोकसभा चुनावों की भांति पिछड़ों -दलितों के वोट बैंक में सामजवादी ज्यादा सेंध लगाए। 
संघ के बड़े बड़े नेता यूपी में डेरा  डाले हैं और लगातार उपचुनाव उपचुनाव  की तैयारियों पर चर्चाएं हो रही हैं, काम हो रहा है।  RSS के  अरुण कुमार इस समय यूपी में  भाजपा के पालक अधिकारी का दायित्व निभा रहे हैं। कहा  जा रहा है कि उपचुनाव के अंतिम दिनों में RSS  के तमाम कार्यकर्ता   मुख्य संघर्ष वाली चार सीटें जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। यह सीटें है   करहल, कुंदरकी, सीसामऊ और कटेहरी । वैसे बीजेपी के लिए युपी उपचुनाव  में अच्छी जीत हासिल करने के साथ महाराष्ट्र और झारखंड में भी सरकार बनाने की बड़ी चुनौती है और शायद इसलिए  संघ के हिंदुत्व के एजेंडे को इन दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी  आगे बढ़ा रहे हैं और लगातार जनता से इसी एजेंटे पर वोट मांग रहे हैं।

योगी का नारा बटोगे तो कटोगे —- अपनों का ही किनारा 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में  बीजेपी के सामने भी कईं बड़ी चुनौतियां मुंह फाड़े खड़ी है। सबसे बड़ी चुनैती तो सीएम चेहरे को लेकर ही है क्योंकि एकनाथ शिंदे से लेकर अजीत पवार गुट के लोग सिर्फ अपने नेता को इस कुर्सी पर देखना चाहते हैं, किसने कितनी सीट जीती उन्हें इससे मतलब नहीं है। दूसरी तरफ उनके संगठन  महायुति में भी विचारों की भिन्नता के चलते दरार खुलकर सामने आनी शुरू हो गई  है। अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बीजेपी से दूर होती  दिख रही है। कारण सिर्फ अपने वोट बैंक बचाने का ही है। बीजेपी महाराष्ट्र में खुलकर हिंदुत्व का कार्ड खेल रही है। पर यहां पर  यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान बंटेंगे तो कटेंगे से अजित पवार ने खुलकर किनारा किया है। उन्होंने साफ कहा कि वे इसका समर्थन नहीं करते हैं और महाराष्ट्र में ऐसा नहीं चलता। जहां अजित पवार की पार्टी के उम्मीदवार हैं उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि वहां उन्हें पीएम, गृह मंत्री और यूपी सीएम के प्रचार की जरूरत नहीं है। दरअसल अजित पवार को पता है कि उनका वोट बैंक वही है जो शरद पवार का है। वो वोट बैंक मुस्लिम और क्रिश्चियन का है। जहां जहां से अजित पवार की पार्टी चुनाव लड़ रही है ,वहां वे तभी जीतेंगे जब उन्हें मुस्लिम और क्रिश्चियन वोट मिलेगा।
ऐसे में महायुति के साथी अजित पवार और उनकी पार्टी एनसीपी के नेता खुलकर बीजेपी नेताओं के बयानों को विरोध कर रहे हैं और उनसे किनारा कर रहे हैं। साथ ही जरूरत पड़ने पर महायुति से अलग होने की बात भी कर रहे हैं। महायुति की यह दरार इसलिए ज्यादा उभरी है क्योंकि बीजेपी जैसे जैसे हिंदू वोट बैंक को एकजुट करने की कोशिश कर रही है,  वैसे अजित पवार की दिक्कत बढ़ रही है। सबके सामने अपना वोट बैंक बचाने की मजबूरी है। 288 विधानसभा सीटों वाले महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग होनी है।

बीजेपी और अजीत पवार  के बीच damage control अब हो गया beyond control 

 

महाराष्ट्र में  बीजेपी और अजीत पवार की पार्टी के  बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है, यहां तक चर्चा हो रही है कि दोनों के बीच जो डैमेज कंट्रोल  हो चुका है वह अब बियॉन्ड कंट्रोल यानी नियंत्रण से बाहर हो चुका  है। हाल यह है कि चुनाव प्रचार में भी बीजेपी अपनी सीटों पर बढ़ चढ़कर प्रचार कर रही है और अजीत पवार के कार्यकर्ता बिल्कुल अलग थलग अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन इन सब के बीच यह बात को साफ है कि इस समय बीजेपी को अजीत पवार की इतनी जरूरत नहीं है जितनी पवार को बीजेपी की है। क्योंकि महाराष्ट्र चुनाव बीजेपी हमेशा ही शिव सेना के साथ मिलकर लड़ती आई है   फर्क इसलिए नहीं पड़ता क्योंकि टूट चुकी शिवसेना का एक बड़ा मजबूत हिस्सा एकनाथ शिंदे के रूप में बीजेपी के साथ ही खड़ा है। पर दूसरी तरफ लोकसभा में कुछ खास ना कर पाने वाली अजीत पवार की पार्टी के लिए विधानसभा के यह चुनाव उनके आस्तिव बचाने की लड़ाई बन चुके हैं। इस चुनाव में यदि अजीत पवार कुछ खास नहीं कर पाते तो उनका राजनीतिक अस्तित्व खत्म  हो जाएगा। यह बात बीजेपी जानती है इसलिए वो भी अजीत पवार को कोई ज्यादा भाव नहीं दे रही है।
वैसे इस समय महायुति गठबंधन में बीजेपी ही सबसे बड़ी पार्टनर है। बीजेपी 149 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। अजित पवार की एनसीपी 59 सीटों पर, एकनाथ शिंदे की शिवसेना 81 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

पाकिस्तान से आती थी सैलरी-Congress का ये सांसद फंस सकता है जिस तरह से बीजेपी कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान से कथित संबंधों को लेकर सबूतों के साथ सामने आ रही है इससे यह मामला काफी गंभीर बनता जा रहा है, अब चूंकि ये मामला राजनीती से उठकर अब ये मामला देश की सुऱक्षा से जुड़ रहा है तो इसके लिए कांग्रेस की परेशानी जाहिर है और इसके जवाब में कांग्रेस के कईं नेता ऐसे तर्क पेश कर रही हैं जिनकी वास्तविकता पर भी सवाल उठ रहे हैं। पूरा मामला समझते हैं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुलकर लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई को एक पाकिस्तानी फर्म ने नौकरी दी थी और फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया था और इस दौरान उनकी सैलरी पाकिस्तान के एक नागरिक अली तौकीर शेख दिया करते थे, रविवार को गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सरमा ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है , उन्होंने बताया कि असम पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी जांच में कईं गंभीर सवाल खड़े किए हैं, सरमा ने कहा कि ib यानी इंटलीजेंस की गोपनीय जानकारी इसी तरह पाकिस्तान भेजी गई, उन्होंने यह भी बताया कि शेख 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आया और भारत विरोधी नैरिटिव तैयार किया । ————–गौरव गौगई की पत्नी आरोपों के घेरे में यही नहीं रविवार को ही बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने भी गौरव गोगई को घेरते हुए सोशल मीडिया पर एक सवाल करके कांग्रेस को और परेशानी में डाल दिया, प्रदीप भंडारी ने पूछा है कि क्या यह सच नहीं है कि गौरव गोगोई ने 2014 में कालीबोर से सांसद चुने जाने के तुरंत बाद 14 मार्च 2015 को युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए पाकिस्तान उच्चायोग का दौरा किया था, बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने यह सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गौरव गोगोई बताएंगे कि उनकी पाकिस्तान यात्रा को वहां के गृह मंत्रालय ने सुविधाएं दी थीं, ————गोपनीय ढंग से पाकिस्तान किया दौरा अब मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है तो बीजेपी के कई नेता गौरव गौगई से सवाल पूछ रहे हैं, कि क्या वो बता सकते हैं कि उनकी पतनी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई पाकिस्तान योजना आयोग के सलाहकार अली तौकीर शेख के साथ काम कर रही थी। बीजेपी यह भी आरोप लगा रही है कि अली तौकीर शेख पर्यावरणविद नहीं था, बल्कि सिंधु जल संधि और भारत-पाकिस्तान के क्षेत्रीय विवादों से जुड़े मुद्दों पर पाकिस्तान की तरफ से काम कर रहे थे। असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी दावा किया है कि शेख नियमित रूप से सोशल मीडिया पर एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई को टैग करता था, लेकिन जांच शुरू होने के बाद उसने अपने पोस्ट डिलीट कर दिए और अपना अकाउंट बंद कर दिया। आपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी आरोप लगाया है कि गौरव गोगई ने 2013 में पाकिस्तान का बहुत ही गोपनीय दौरा किया था। गौरव गौगई का आरोप जमीन घोटाला छुपाने के लिए पूरा कांड वैसे इस जांच और आरोपों के सामने आने के बाद गौरव गौगई कुछ बताने की बजाय बेतुके जवाब दे रहे हैं कि अगर मेरी पत्नी पाकिस्तान की ISI एजेंट है, तो मैं भारत का R&AW एजेंट हूं, गौरव यह भी कह रहे हैं कि असम के मुख्यमंत्री ये आरोप अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं, आपको बता दें हाल ही गौरव गौगई ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने 12000 बीघा जमीन पर कबजा कर रखा है और जब ये बातें हम सामने ला रहे हैं तो हमें ही देशदोही साबित किया जा रहा है। पर जो भी हो जिस तरह से जांच कमिटी की रिपोर्ट गौरव गौगई और उनकी पत्नी के पाकिस्तीनी लिंक साबित कर चुकी है उससे आने वाले समय में देश के साथ आसाम में ये मुद्दा कांग्रेस के लिए भारी पड़ने वाला है।