अखिलेश यादव भी इस मुद्दे पर सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

लगता है राजनीति में यह फैशन सा बन गया है कि सस्ती लोकप्रियता पाने के चक्कर में किसी भी समुदाय के पूज्यनीय या सम्मानित वयक्ति की निंदा कर दो,  उसपर हो हल्ला होगा, प्रदर्शन भी होगा और मीडिया की सुर्खियां भी बनेंगी और वह नेता रातों रात famous हो जाएगा अब आगरा के समाजवादी पार्टी के  सांसद रामजीलाल सुमन को कल तक कौन जानता था पर जब से उन्होंने राणाजी  पर भद्दी टिप्पणी की,  करणी सेना उनके पीछे पड़ गई है और विरोध प्रदर्शन का थमने का नाम नहीं ले रहे , साफ लग रहा है कि सांसद रामजीलाल भी इस विवाद को बढ़ाना चाहते हैं क्योंकि इस बहाने उनका नाम अखबारों, टीवी की लगातार सुर्खियां बन रहा है। अब एक और सुर्खी बटोरने के लिए रामजीलाल ने करणी सेना को खुलेआम चुनौती दे डाली, करणी सेना को ललकराते हुए उन्होंने कहा कि मैदान तैयार है, 19 अप्रैल को अखिलेश यादव भी आ रहे हैं, दो-दो हाथ हो जाएं।रामजीलाल सुमन यही नहीं रुके और एक और तंज मारते हुए करणी सेना का गुस्सा और भड़काया कि   हमने सिर्फ तीन सेनाओं के बारे में सुना था। ये चौथी सेना कहां से आ गई। अगर उन्हें देश की चिंता है तो सरहद पर चले जाए, वहां चीन से युद्ध करें।  लेकिन सबसे ज्यादा हैरानी की बात है कि सुलझे और अनुभवी अखिलेश यादव भी इस बारे में कुछ नहीं बोल रहे बलिक इस विवाद की आड़ में लग रहा है वो अपनी राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं और जानबूझकर इस मुद्दे पर रामजीलाल का साथ दे रहे हैं।

बाहर औकात याद दिलाते हैं पर बंद कमरों में तेजस्वी -RAHUL  की दोस्ती है

दिल्ली में अचानक rjd नेता तेजस्वी यादव का पहुंचना और बंद कमरे में राहुल गांधी और  मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने की खबर तेजी से फैल रही है, अटकले लग रही हैं कि यह मुलाकात बिहार में rjd और congress नेताओं के बीच बढ़ती तल्ख्योिं को कम करने , आपसी मनमुटाव को कम करने की रणनीती बनाने  करने पर हुई है।  चर्चा यह भी है कि इस अहम बैठक में  सीट बंटवारे के साथ मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर भी बातचीत हुई है क्योंकि मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर ही दोनों दलों के बीच लगातार विवाद बढ़ रहा है, क्योंकि  कांग्रेस के कई नेता कह चुके हैं कि सीएम का फेस चुनाव रिजल्ट आने के बाद तय होगा और हाल ही में बिहार पहुंचे सचिन पायलेट ने भी इस  इस विवाद को और हवा दे दी जब उन्होंने मुख्यमंत्री फेस के लिए तेजस्वी का नाम पूरी तरह से नकार दिया , वहीं दूसरी तरफ आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव  कहते फिर रहे हैं कि  तेजस्वी  को मुख्यमंत्री बनने से कोई माय का लाल नहीं रोक सकता ।वहीं हाल ही में rjd प्रवक्ता कंचन यादव ने तो कांग्रेस को उनकी  औकात में रहने की बात कह दी और कहा कि 2020 तरह तेजस्वी ही cm फेस हैं  कांग्रेस इस बारे में ना सोचें । कंचन यादव कांग्रेस के युवा नेता कन्हैया कुमार की तुलना तेजस्वी से करने पर भी भड़की और कहा कि कन्हैया कि क्या औकात जो तेजस्वी से बराबरी हो।

महाराष्ट्र- BJP को छोड़ा अब घर के ना घाट के 

Maharashtra में लोकसभा चुनाव , फिर विधानसभा चुनावों में उद्वव ठाकरें की पार्टी बुरी तरह से फ्लाप साबित हुई। उसके बाद भी  उद्वव ठाकरें संभलने की बजाय लगातार गिर ही रहे हैं   उनके मित्र दल यानी कांग्रेंस तो क्या शरद पवार की पार्टी भी मौका मिलने पर उद्वव ठाकरे को आंखें दिखाने से बाज नहीं आती है। और पार्टी की लुटिया डुबाने में बाकी की रही सही कसर  अद्वव ठाकरे पार्टी के नेता ही पूरी कर रहे हैं जो अचानक बिना कुछ कहे सुने पार्टी छोड़कर भाग रहे हैं।  अब मुंबई के famous  बीमएसी चुनाव और  राज्यभर के स्थानीय निकाय चुनावों से पहले ही  उद्धव ठाकरे को उनके ही नेता ने एक बड़ा झटका दे डाला।  पार्टी ने संजना घाडी नामक जिस महिला को कुछ समय पहले ही  पार्टी  प्रवक्ता नियुक्त किया था। वही संजना उद्वव पार्टी को ठेंगा दिखाकर  एकनाथ शिंदे  की अगुवाई वाली शिवसेना में शामिल हो गई हैं। आपको बता दें कि संजना बहुत ही तेजतर्रार महिला मानी जाती है और मुंबई में होने वाले बीएमसी चुनावों को देखते हुए उन्हें पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया था जिससे वो पार्टी को हर front पर आगे रख सकें पर हुआ इसका उल्टा उन्होने अपनो इस कदम से  उद्वव पार्टी को दो कदम पीछे ही धकेल दिया।  और इसपर संजना सफाई दे रही हैं कि उद्धव ठाकरे अपने आस-पास के लोगों की गलत सलाह के आधार पर गलत फैसले ले रहे हैं। विधानसभा चुनाव में गलत उम्मीदवारों को टिकट दिए गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

पाकिस्तान से आती थी सैलरी-Congress का ये सांसद फंस सकता है जिस तरह से बीजेपी कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान से कथित संबंधों को लेकर सबूतों के साथ सामने आ रही है इससे यह मामला काफी गंभीर बनता जा रहा है, अब चूंकि ये मामला राजनीती से उठकर अब ये मामला देश की सुऱक्षा से जुड़ रहा है तो इसके लिए कांग्रेस की परेशानी जाहिर है और इसके जवाब में कांग्रेस के कईं नेता ऐसे तर्क पेश कर रही हैं जिनकी वास्तविकता पर भी सवाल उठ रहे हैं। पूरा मामला समझते हैं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुलकर लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई को एक पाकिस्तानी फर्म ने नौकरी दी थी और फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया था और इस दौरान उनकी सैलरी पाकिस्तान के एक नागरिक अली तौकीर शेख दिया करते थे, रविवार को गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सरमा ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है , उन्होंने बताया कि असम पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी जांच में कईं गंभीर सवाल खड़े किए हैं, सरमा ने कहा कि ib यानी इंटलीजेंस की गोपनीय जानकारी इसी तरह पाकिस्तान भेजी गई, उन्होंने यह भी बताया कि शेख 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आया और भारत विरोधी नैरिटिव तैयार किया । ————–गौरव गौगई की पत्नी आरोपों के घेरे में यही नहीं रविवार को ही बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने भी गौरव गोगई को घेरते हुए सोशल मीडिया पर एक सवाल करके कांग्रेस को और परेशानी में डाल दिया, प्रदीप भंडारी ने पूछा है कि क्या यह सच नहीं है कि गौरव गोगोई ने 2014 में कालीबोर से सांसद चुने जाने के तुरंत बाद 14 मार्च 2015 को युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए पाकिस्तान उच्चायोग का दौरा किया था, बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने यह सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गौरव गोगोई बताएंगे कि उनकी पाकिस्तान यात्रा को वहां के गृह मंत्रालय ने सुविधाएं दी थीं, ————गोपनीय ढंग से पाकिस्तान किया दौरा अब मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है तो बीजेपी के कई नेता गौरव गौगई से सवाल पूछ रहे हैं, कि क्या वो बता सकते हैं कि उनकी पतनी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई पाकिस्तान योजना आयोग के सलाहकार अली तौकीर शेख के साथ काम कर रही थी। बीजेपी यह भी आरोप लगा रही है कि अली तौकीर शेख पर्यावरणविद नहीं था, बल्कि सिंधु जल संधि और भारत-पाकिस्तान के क्षेत्रीय विवादों से जुड़े मुद्दों पर पाकिस्तान की तरफ से काम कर रहे थे। असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी दावा किया है कि शेख नियमित रूप से सोशल मीडिया पर एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई को टैग करता था, लेकिन जांच शुरू होने के बाद उसने अपने पोस्ट डिलीट कर दिए और अपना अकाउंट बंद कर दिया। आपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी आरोप लगाया है कि गौरव गोगई ने 2013 में पाकिस्तान का बहुत ही गोपनीय दौरा किया था। गौरव गौगई का आरोप जमीन घोटाला छुपाने के लिए पूरा कांड वैसे इस जांच और आरोपों के सामने आने के बाद गौरव गौगई कुछ बताने की बजाय बेतुके जवाब दे रहे हैं कि अगर मेरी पत्नी पाकिस्तान की ISI एजेंट है, तो मैं भारत का R&AW एजेंट हूं, गौरव यह भी कह रहे हैं कि असम के मुख्यमंत्री ये आरोप अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं, आपको बता दें हाल ही गौरव गौगई ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने 12000 बीघा जमीन पर कबजा कर रखा है और जब ये बातें हम सामने ला रहे हैं तो हमें ही देशदोही साबित किया जा रहा है। पर जो भी हो जिस तरह से जांच कमिटी की रिपोर्ट गौरव गौगई और उनकी पत्नी के पाकिस्तीनी लिंक साबित कर चुकी है उससे आने वाले समय में देश के साथ आसाम में ये मुद्दा कांग्रेस के लिए भारी पड़ने वाला है।