अटल जी को ‘सच्ची श्रद्धांजलि’ बयान BJP  के लिए क्यों बना गले की हड्डी

 बिहार में चुनाव आने वाले हैं और वहां की राजनीति में रोजाना कुछ ना कुछ ऐसे विवाद खड़े हो रहे हैं जो चर्चा का विषय बन जाते हैं, अब बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा  का अटल जी को ‘सच्ची श्रद्धांजलि’ देने वाला  बयान तूल पकड रहा है , विपक्ष खासकर कांग्रेस इसको लेकर बीजेपी पर हमले कर रही है , आपको बता दें कि हाल ही में विजय कुमार सिन्हा ने एक समारोह में कह दिया की बिहार में भाजपा की सरकार बनेगी वही अटल बिहारी वाजपेयी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने जंगल राज खत्म करने में भाजपा के योगदान की बात की और कहा कि बिहार में भाजपा की सरकार बनाना बहुत जरूरी है। बस इस बयान के बाहर आने के बाद जमकर हंगामा शुरू हो गया है और उन चर्चाओं ने भी जोर पकड़ लिया है कि बिहार में bjp और jdu के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। bjp के सिर यह बयान इतना भारी पड़ गया कि विजय सिन्हा को  यू-टर्न लेकर बाकायदा  नीतीश को लेकर वीडियो जारी कर  सफाई देनी पड़ी।  उन्होंने जोर देकर कहा की नीतीश कुमार ही एनडीए के नेता हैं और वह ‘नीतीश कुमार अटल जी के सबसे प्रिय थे उन्हें बिहार में सुशासन स्थापित करने के लिए भेजा गया था। 2005 से 2010 के बीच बिहार में जंगलराज  खत्म करने में नीतीश का ही हाथ था। विजय सिंनहा पूरी तरह से demage control कर रहे थे और हाथ के हाथ उन्होंने यह भी कह दिया कि अगली सरकार अटल जी की विचारधारा और नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बनेगी। अब देखना यही है कि विजय सिंनहा का ताजा बयान बिहार में हो रही जबरदस्त राजनीतिक हलचल को कितना कम कर पाता है।

बिहार के कौन से चार नेता नीतिश कुमार को धोखा देने वाले

बिहार में जब से RJD नेता तेजस्वी यादव ता यह बयान सामने आया है कि नीतीश के 4 कद्दावर नेता बड़ा  ‘खेला करने वाले हैं। बिहार तो क्या केंद्र के  , राजनीतिक गलियारों में जबरदस्त चर्चाएं शुरू हो गई हं कि आखिर ये चार नेता कौन से हैं और कब ,क्या करने वाले हैं , क्या नीतिश कुमार को हटाने की कवायद शुरू हो गई है।  तमाम तरह की अटकलें तेजस्वी के बयान पर शुरू हो गई है। तेजस्वी ने एक बार फिर नीतिश के सम्मान पर चोट करते हुए कहा कि  बिहार में नीतीश जी सरकार नहीं चला रहे उसपर तो पूरा कब्जा  बीजेपी का है। यही नहीं तेजस्वी ने यह तक कह दिया कि बिहार की सरकार तो दिल्ली में बैठकर  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चला रहे हैं। पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है कि rjd के नेता चाहे वो लालू यादव हों या तेजस्वी या कोई और नेता पूरी कोशिश कर रहे हैं कि किसी ना किसी तरह से नीतीश कुमार को एनडीए से वापस गठबंधन में शामिल करके बिहार में दोबारा अपना राज स्थापित करें। यही कारण है कि तेजस्वी नें अपने बयान में नीतिश कुमार को भडकाने की कोई कसर नहीं छोड़ी है और यह तक कह दिया की मेरा इशारा  समझिए। jdu के चार नेताओं में से  दो दिल्ली में और दो पटना में भाजपा के संपर्क में हैं और कोई बड़ा खेला करने वाले हैं

केजरीवाल दिल्ली की महिलाओं और बुजुर्गों से झूठ ना बोलो

क्या दिल्ली की सत्ता बचाने के लिए केजरीवाल सराकर झूठ पर झूठ का सहारा ले रही है, कम से कम बीजेपी नेताओं का तो यही मानना है। दरअसल कुछ समय पहले ही अरविंद केजरीवाल ने  पंजाब जाकर वहां महिला सम्मान योजना की शुरूआत की थी, पर बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने आरोप लगया है कि वहां अभी तक  पंजाब की महिलाओं के बैंक खातों में एक भी रुपया जमा नहीं हुआ है। और ये योजना सिर्फ एक धोखा है, चूंकि केजरीवाल ने हाल फिलहाल में यही योजना दिल्ली की महिलाओं के लिए भी शुरू की है इसलिेए बांसुरी स्वराज ने केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि पंजाब की तरह दिल्ली की महिलाओं  को धोखा न दें। वहीं दूसरी तरफ केजरीवाल की तरफ से  दिल्ली में 60 साल से ऊपर के बुजुर्गो के लिए शुरू की गई संजीवनी योजना पर भी दिल्ली के ही स्वास्थ्य विभाग ने सवाल उठा दिए हैं। केजरीवाल सरकार ने दावा किया था की योजना के तहत सभी बुजुर्गों को मुफ्त इलाज मिलेगा पर आज दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के एक विज्ञापन ने ही  योजना पर सवाल उठा दिए हैं। विज्ञापन में कहा गया कि संजीवनी योजना नाम की कोई स्कीम नहीं है।दिल्ली के स्वास्थ्य सचिव ने कहा है कि  यह सिर्फ चुनावी स्टंट है…देश के वरिष्ठ नागरिकों के लिए सिर्फ एक योजना है ‘आयुष्मान भारत योजना’, जिसे अरविंद केजरीवाल नफरत की राजनीति के कारण दिल्ली में लागू नहीं होने दे रहे हैं। अब दिल्ली की जनता को ही देखना है कि वह मुंगेरी लाल के हसीन सपनों पर विश्वास करती है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।