आपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय नेताओं का डेलीगेशन विश्वभर के देशों में पाकिस्तान का असली चेहरा , खतरनाक इरादों को काफी हद तक उजागर करने में सफल हो रहा है, चाहे वो कांग्रेस नेता शशि थरूर हो या सलमान खुर्शीद या बीजेपी के तेजतर्रार रवि शंकर प्रसाद या फिर सुप्रिया सुले या डेलीगेशन के दूसरे नेता हर कोई बडी़ मजबूती से भारत का शांति प्रिय चेहरा और पाकिस्तान का आतंकवादी रूख विदेशों को दिखा रहा है और इन सब के बीच एआईएमआईएम के चीफ और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने जिस तरह से ‘पाकिस्तान को बेवकूफ जोकर’ कहा है , वह काफी चर्चा का विषय बन गया है, दरअसल हाल ही में पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर ने एक हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम के दौरान भारत के ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में शुरू किए गए ऑपरेशन बुनियान अल-मरसूस की नकली फोटो दिखा कर वाह वाही बटोरने की कोशिश की, पर वास्तव में वह फोटो चीनी सैन्य ड्रिल की थी। आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ विदेश मंत्री इशाक डार समेत टॉप राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व ने भाग लिया था। इस नकली फोटो के कारण ना केवल पाकिस्तान में सरकार का जमकर मजाक बनाया जा रहा है बल्कि विदेश टूर पर निकले हमारे नेता भी इसे पूरी तरह भुना रहे हैं, और इसको लेकर आवैसी ने यह तक कह दिया कि नकल के लिए भी अकल चाहिए… पाकिस्तान को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए क्योंकि वे सही तस्वीर भी नहीं दे सकते। इन नालायकों को अकल भी नहीं है। चर्चाएं यही चल निकली हैं कि मूर्ख को मूर्ख बना दिया गया।

 

तेजप्रताप बनाए गए बलि का बकरा खुली लालू की पोल


अभी तक बिहार की राजनीती में छोटे बड़े सभी दल आगामी चुनावों को देखते हुए जीन जान से चुनाव प्रचार नें जुटे हुए थे, किसी को भी मौका मिलता तो एक-दूसरे की टांग खिंचने से बाज नहीं आ रहे थे पर जब से लालू यादव ने तेज प्रताप को RJD से बाहर कर दिया लगता है बिहार की राजनीती के साख चर्चाओं में लालू और उनका परिवार ही चल रहा है, हर कोई इस घटना को लेकर तमाम तरह की अटकले लग रहा है और इन सब के बीच बिहार में गठित जनसुराज पार्टी के अध्यक्ष प्रशांत किशोर ने इस मामले पर टिप्पणी करते हुए बिहार की राजनीती को एक नया मोड़ देने की कोशिश की है उन्होंने रहा कि लालूजी अपने परिवार में किसे रखते हैं, किसे निकालते हैं इससे बिहार की जनता को क्या लेना-देना। वह तो बस यही चाहते हैं कि उनका लड़का तेजस्वी मुख्यमंत्री बने। यह कहकर प्रशांत किशोर ने लालू पर तंज भी कस दिया कि अपने बेटे तेजस्वी को को मुख्यमंत्री बनाने के लिए लालू कुछ भी कर सकते हैं और ऐसा उन्होंने कर दिखाया भी। वहीं बिहार के चर्चित निर्दलीय विधायक पप्पू यादव ने तो खुलकर कह भी दिया कि तेजस्वी को ताज पहनाने के लिए तेजप्रताप को बलि का बकरा मनाया गया है। वैसे आपको बता दें कि प्रशांत किशोर ने अपनी बात साबित करने के लिए यह भी घोषणा कर दी कि अगर लालू यह घोषणा करें कि उनकी पार्टी का चेहरा यादव समाज का सबसे योग्य व्यक्ति होगा, न कि उनका बेटा तो हम अपना पूरा अभियान वापस ले लेंगे और उनका समर्थन करेंगे वैसे यह तो समय ही बताएगा कि क्या बकैया में तेजस्वी को चमकाने के लिए लालू ने अपने बड़े बेटे को भी दांव पर लगा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *