इंसानों की भूख क्या Elephants को मारकर पूरी की जा सकती है ?

जिम्बाब्वे में 200 हाथियों को मारा जाएगा

उनका मांस इंसानों में बांटा जाएगा

भुखमरी से निपटने के लिए यह कदम

क्या बडे़ जानवरों को मार कर इंसानी भूख का हल निकाला जा सकता है , देश को भुखमरी को खत्म करने के लिए क्या कोई भी सरकार के पास कोई और विकल्प नहीं, क्या मानवता इसकी इजाजत देती है। बड़ा सवाल है जो आजकल चर्चा का विषय बना हुआ है। यह सवाल खडा हुआ जब जिम्बाब्वे सरकार ने देश में भुखमरी से निपटने के लिए हाथियों को मारने का आदेश दिया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने इस न्यूज का खुलासा किया है कि जिम्बाब्वे पार्क एंड वाइल्ड लाइफ अथॉरिटी ने इस बात की पुष्टि की है कि जिम्बाब्वे के अलग-अलग जिलों में मौजूद हाथियों में से 200 हाथियों को मारकर उसके मीट को अलग-अलग समुदायों में बांटा जाएगा।

विश्व में मानवता का पाठ पढ़ाने वाले कईं बड़े Countries इस तरफ बिल्कुल आंखे मूंदे बैठे

विश्व में एक तरफ रूस और यूक्रेन, इसराइल और फिलसतीन के साथ साथ कई देश आपस में उलझे पडे हैं और इससे ना केवल बर्बादी हो रही है बल्कि लोग भूखे भी मर रहे हैं , लेकिन यहां दोष हमारा अपना है पर जिम्बाब्वे में हालात बहुत अलग हैं यहां पर पिछले काफी सालों से लोग सूखे की समस्या से जूझ रहे हैं। पानी नहीं तो खेती नहीं और खेती नहीं तो खाना नहीं ,पर विश्व में मानवता का पाठ पढ़ाने वाले कईं बड़े देश इस तरफ बिल्कुल आंखे मूंदे बैठे हैं और यहां की सरकार को बड़ी मजबूरी में हाथियों को मारकर उससे लोगों का पेट भरने की कठोर निर्णय लेना पड़ा।

जिम्बाब्वे में Elephants की संख्या एक लाख के करीब

वैसे ये भी पता चला है कि जिम्बाब्वे में हाथियों की संख्या एक लाख के करीब पहुंच गई है और रखने की व्यवस्था सिर्फ आधे हाथियों के लिए ही है ऐसे में भी संकट से जूझती सरकार को हाथियों को मारने के अलावा कोई चारा नहीं सूझ रहा। वैसे जिम्बाब्वे सरकार काफी लंबे समय से अपने देश में कुछ पैसा लाने के मकसद से UN की कन्वेंशन ऑन इंटरनेशनल ट्रेड इन एनडेंजर्ड स्पीशीस (CITES) संस्था से हाथियों के दांतों को बेचने की इजाजत मांग रहा है, पर उसे यह इजाजत नहीं मिल रही जिसके कारण भी सरकार पर लगातार संकट छाया हुआ है। जिम्बाब्वे के पास 5 हजार करोड़ की कीमत जितने हाथी के दांत मौजूद हैं। इस मांग में जिम्बाब्वे के अलावा बोत्सवाना और नामीबिया भी शामिल है।

छोटा सा देश हाथियों की संख्या एक लाख 30 हजार

यह जानकर आश्चर्य होगा कि विश्व में एक छोटा सा देश ऐसा भी है जहां हाथियों की संख्या सबसे ज्यादा है। इस देश का नाम बोत्सवाना है और यहां एक लाख 30 हजार हाथी रहते हैं, इसके बाद जिम्मबाव्बे का नंबर आता है जहां एक लाख के करीब हाथी रहते हैं। भारत के पास 32 हजार से कुछ ज्यादा हाथी है और इस लिस्ट में उसका छठा स्थान है।

हाथी और मनुष्य का ज्यादा से ज्यादा आमना सामना लोगों की Death

इन देशों के लिए हाथियों की बढ़ती तादाद ना केवल देश का संतुलन बिगाड़ रही है बलिक हाथी और मनुष्य का ज्यादा से ज्यादा आमना सामना होने की वजह से लोगों की जान पर भी बन आई है। बेलगाम-भूखे हाथी अपने रास्ते में आने वाली हर चीज को कुचल देते हैं फिर वो चाहे फसलें हों, कच्चा मकान या फिर इंसान।

हाथी Maintenance पर महीने का एक डेढ लाख का खर्चा

हाथी पालने या उसके रखरखाव पर महीने भर का एक डेढ लाख का खर्चा आता है , यह सिर्फ उसका खाना और रहने की जगह का खर्च है और यदि कोई हाथी बीमार पड़ जाए तो उसका खर्च अलग हो जाता है। हाथी कईं बार जाने-अनजाने बहुत नुकसान भी करता है जिसका खामियाजा मालिक या सरकार को ही उठाना पड़ता है पर इन सब के बीच सवाल वहीं खड़ा है कि क्या इंसानों की भूख मिटाने के लिए इतने बड़े जानवर को मौत के घाट उतारा जा सकता है या फिर मानवता के नजरिए से इसका कोई विकल्प निकलना चाहिए।

Old हाथियों के दांत बेचना उन्हें मारने से ज्यादा बेहतर

हाथियों को दूसरे देशों को बेचा जा सकता है, वृद्घ हाथियों के दांतों की सेल की इजाजत देना उन्हें मारने से ज्यादा बेहतर है, ऐसा करके देश में भूख से मरते लोगों की काफी मदद की जा सकती है। मानवता का राग गाने वाली संस्थाओं को, पशु प्रेमियों को भी एकजु़ट होकर इसका विरोध करना चाहिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।