उमा भारती को भी आया गुस्सा नहीं बचेंगे मंत्री विजय शाह

मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह ने जब कर्नल सोफिया कुरैशी पर भद्दी टिपप्णी की होगी तो शायद समझ रहे होंगे कि देश का एक वर्ग उनकी वाहवही करेगा, उन्हें सिर पर बिठा लेगा पर देश की जनता ने ही उनन्हें अच्छी तरह से समझा दिया कि जहां देश सुरक्षा की बात आती है , देश के जवानों की बात आती है ,वहां देश का हर आदमी चाहे वो किसी भी धर्म का हो , उनकी बेज्जती बर्दाश नहीं करेगा। जनता का यही कठोर रूख विजय शाह की मुश्किलें लगातार बढ़ा रहा है, जहां एक तरफ सुप्रीम कोर्ट से भी विजय शाह को राहत नहीं मिली है। वहीं कांग्रेस लगातार उनके इस्तीफे की मांग कर रही है और उनके खिलाफ अलग-अलग थानों में देशद्रोह के मुकदमे के लिए आवेदन दे दिया है, इतना सब चल रहा था कि अचानक उनकी भाषा और पार्टी की उनके कारण उड़ती भद्द के चलते मध्यप्रदेश की ही कद्दावर बीजेपी नेता उमा भारती ने भी मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करने की मांग कर डाली और इसके कारण लग रहा है कि विजय शाह को अपनी कुर्सी छोड़नी ही पड़ेगी। आपको बता दें कि उमा भारती विजय शाह को लेकर बहुत नाराज हैं और 24 घंटे में दूसरी बार उन्हें पार्टी से निकालने की मांग कर चुकी हैं। साथ ही उमा भारती ने दबे स्वर में बीजेपी आलाकमान पर उनकी बर्खास्तगी ना होने पर तंज भी कस दिया।आपको बता दें कि विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को पाकिस्तान की बहन कहकर टिप्पणी की थी।

उद्वव ठाकरे का राजनीतिक भविष्य क्या खत्म होने के कगार पर

राजनीती में कहते हैं ना कि डूबते जहाज का हर कोई साथ छोड़ देता है चाहे वो कितना भी वफादार और पुराना नेता हो। लगता है यही हाल आजकल शिवसेना (यूबीटी) यानी उद्वव ठाकरे की पार्टी का हो रहा है , आम तो क्या उसके खास नेता भी पार्टी छोड़ कर जा रहे हैं , कुछ को नेतृत्व से शिकायत है, कुछ अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं और कुछ पार्टी में चल रही अनुशासनहीनता से परेशान। अभी कुछ दिन पहले ही महाराष्टर के पूर्व विधायक शिशिर शिंदे ने यह कहकर पार्टी छोड़ी थी कि वो महीनों से उद्धव ठाकरे से मिलने का प्रयास कर रहे हैं पर मुलाकात नहीं हो पा रही। उन्होंने उप नेता के रूप में नियुक्त किए जाने के बावजूद भी उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं दिए जाने का भी आरोप लगाया था, इससे पहले भी छत्रपति संभाजीनगर के पूर्व महापौर ने ठाकरे का साथ छोड़कर शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो गए थे और उनके साथ संभाजीनगर शहर प्रमुख विश्वनाथ स्वामी समेत करीब 35 स्थानीय नेताओं ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया था और पार्टी छोड़ने वाले नेताओं की लिस्ट बढती ही जा रही है।

पर इन सब के बीच पार्टी की बड़ी नेता तेजस्वी घोसालकर ने अपने पद से इस्तीफा दे देकर उद्वव को बड़ा झटका दे दिया। आपको बता दें कि पिछले साल तेजस्वी के पति अभिषेक घोसालकर की एक फेसबुक लाइव में गोलीमार हत्या कर दी गई थी। तेजस्वी घोषालकर ने आरोप लगया है कि पार्टी के कई पदाधिकारी मुझे परेशान कर रहे है , वैसे इसके बाद चर्चाएं चल रही हैं कि उद्वव ने उन्हें बात करने के लिए बुलाया है। वैसे हाल ही में प्रियंका चतुर्वेदी की उद्वव को छोड़ने की चर्चाए काफी चल रही हैं, कुल मिलाकर कहा जाए छोटा हो या बड़ा नेता किसी को उद्वव ठाकरे की पार्टी में कोई भविष्य नजर नहीं आ रहा है, खासकर लोकसभा के बाद विधानसभी चुनावों में जिस तरह से उद्वव ठाकरे की पार्टी को करारी हार मिली ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।