एक ऐसा Swimming Pool जिसकी गहराई में बसा पूरा शहर

आपको यह जानकार आशचर्य होगा कि विश्व में एक ऐसा स्वीमिंग पूल बन गया है, जिसकी गहराई इतनी है कि 14 मंजिला इमारत उसमें डूब जाए, यह जादुई स्वीमिंग पूल मौजूद है, दुबई में, जिसकी गहराई लगभग 196 फीट है। यानी कि लगभग 1 मंजिल इमारत जितनी गहरी। इस पूल की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस पूल के अंदर एक पूरा नकली शहर बसा हुआ है जिसमें आपको कार, बाइक, फर्नीचर यहां तक कि अंडर वाटर गेमिंग रूम और लाइब्रेरी तक मिल जाएगी। इसमें लोग स्कूबा डाइनिंग, अंडर वाटर शूटिंग और प्रोफेशनल ट्रेनिंग के लिए आते हैं। कल्पना कर सकते हैं कि इस पूल में लगभग 1 करोड़ 34 लाख लीटर साफ पानी भरा जा चुका है। और यहां की लाइट्स और बनावट पूरे माहौल को जैसे एक रियल और पिक्चर जैसा बनाती हैं। यहां मस्ती के लिए नहीं बल्कि प्रोफेशनल लोगों के साथ डुबकी लगाना अलाउड है। तो अगली बार दुबई जाएं तो इस स्वीमिंग पूल में जाना ना भूलिएगा।

 

आसमान में लटकता एक स्टेडियम चल रहा फुटबाल मैच

कल्पना ही कर सकते हो कि फुटबाल मैच देखने गए तो स्टेडियम जमीन पर नहीं बल्कि आसमान पर मौजूद होगा, सुनने में यह सपना लगता है पर शायद सऊदी अरब में यह मुमकिन हो सके। यह स्टेडियम होगा जो बादलों के बीच तैरता हुआ नजर आए। यह स्टेडियम नहीं बल्कि आने वाले भविष्य का एक ऐस फीचरिस्टिक चमत्कार होगा जो दुनिया में स्पोर्ट्स खेलने और उसे देखने का नजरिया पूरी तरह बदल देगा। नियन स्काई नामक इस स्टेडियम की खास बात यही होगी कि यहां लाखों लोग बादलों के बीच स्पोर्ट्स का मजा ले पाएंगे। इसमें एक खास आर्टिफिशियल वेदर सिस्टम भी होगा जो टेंपरेचर को मेंटेन करेगा। चाहे बाहर रेत का तूफान हो या फिर बारिश। वहीं स्टेडियम को चारों तरफ से एक मिरर से दीवार से ढका जाएगा जो दूर से देखने में लगेगा जैसे रेगिस्तान के बीच में कोई करिश्मा हो गया हो। इसे आने वाले दशकों में वर्ल्ड स्पोर्ट्स इवेंट्स के लिए तैयार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *