जम्मू कश्मीर का Map गलत ढंग से दिखाया गया

कांग्रेस बेलग जिसको पहले बेलगांव के नाम से जाना जाता है, वहां पर महात्मा गांधी के कांग्रेस के
राज अधिवेशन की अध्यक्षता करने के 100 सालपूरे होने पर एक कार्यक्रम का आयोजित कर रही थी और उस दौरान कांग्रेस ने वह भूल की जिसका खामियाजा उसको लंबे समय तक झेलना पड़ सकता है और बीजेपी को एक हथियार थमा दिया उसे हड़काने का। हुआ यूं कि वहां कांग्रेस के वहां जो पोस्टर और बैनर लगे थे, जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे से लेकर के राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सब शामिल थे उसमें कश्मीर का जो मैप था, उसको गलत ढंग से दिखाया गया । अब यह छोटी भूल नहीं है यह बहुत बड़ी भूल है किसी भी व्यक्ति को किसी भी संगठन को अगर अपने देश का नक्शा नहीं मालूम है तो यह बहुत शर्मनाक स्थिति है खासतौर के लिए कांग्रेस के लिए ये और भी मुश्किल इसलिए है कि उन पर लगातार जम्मू कश्मीर को लेकर के प्रश्न किया जाता रहा है जम्मू कश्मीर का जो हिस्सा है, भारत का जो हिस्सा है उसको लेकर के डिस्टॉर्शन किया गया है और उसको मैप में नहीं दिखाया गया । और ये सारे के सारे गलत मैप दर्शाते पोस्टर बेलग और बेलाग और उसके आसपास जिसको पहले बेलगांव के नाम से जाना जाता है लगे हुए थे।

BJP के नेताओं को सौपा Congress को डाउन करने का मौका

अब इसको लेकर के भारतीय जनता पार्टी के सभी नेता जो मीडिया में दिखते हैं या जो नहीं भी दिखते हैं, कांग्रेस पर कटाक्ष करना शुरू कर दिया। पहले कर्नाटक के भारतीय जनता पार्टी के ट्विटर हैंडल से यह सब कुछ ट्वीट किया गया, उसके बाद इस मामले को लेकर के सुधांशु त्रिवेदी इस मामले को लेकर के शहजाद पुनेवाला, तमाम नेताओं ने इसको लेकर ट्वीट किया। सबका यह कहना है कि कश्मीर के को लेकर कांग्रेस की नीति है या जो सोच है
वह कांग्रेस ने कश्मीर ने इस मैप में या तस्वीरों में दिखा दी है इससे कांग्रेस का चरित्र रिफ्लेक्ट हो रहा है।
अब इस सारे मामले के बाद कांग्रेस के नेताओं के साथ उन लोगों को जो जोड़ा जा रहा है जो कश्मीर को भारत से अलग देखते हैं। जैसे राहुल गांधी के इलहान के साथ संबंध को इसके साथ अब जोड़ कर के देखा जा रहा है । इल्हान उमर कश्मीर को जम्मू कश्मीर को भारत के अभिन्न अंग के रूप में नहीं देखती हैं और अभी कुछ दिन कुछ महीनों पहले राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा के दौरान उनकी इल्हान उमर के साथ मुलाकात हुई थी ।और इल्हान उमर को पाकिस्तान ने बुलाया था और वो पीओके जो पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर है वहां उनकी यात्रा को उन्होंने सुविधाजनक बनाया था । अब इस बात पर बीजेपी एक बर फिर कांग्रेस पर हमला कर रही है।
दूसरा एफडीएलएपी जो संस्था है , वह जार्ज सोरस का संगठन है जिसकी को चेयर सोनिया गांधी हैं, उसका भी ओपिनियन यही है और ये संगठन भी जम्मू कश्मीर कश्मीर की स्वतंत्रता की वकालत करता आ रहा है। और यह बात उनके ऑफिशियल डॉक्यूमेंट हैं, उसमें इस तरह की बात कही गई है । जहां जम्मू कश्मीर को स्वतंत्र एंटिटी के रूप में देखा जाता है।

कांग्रेस ने अपने पैर में एक बार फिर कुल्हाड़ी मार ली

इसके साथ-साथ जिस तरह से जम्मू कश्मीर को लेकर के कांग्रेस की पॉलिसी रही है चाहे 370 हो, चाहे कश्मीरी पंडित का मामला हो, चाहे 1948 में जब नेहरू ने कश्मीर का मामला खुद हैंडल करने की बात कही थी और उसके बाद जिस तरह से कबाइली पाकिस्तान की सेना के साथ मिलकर के अंदर तक घुस आए थे और भारत की सेना या भारत का नेतृत्व वह उसमें सैन्य कार्यवाही करने में डिले कर रहा था , उस समय नेहरू ही इंचार्ज थे।यह बहुत सारी टेक्निकल चीजें हैं लेकिन यह जो पूरा का पूरा मसला है इस पूरे मसले में जो महत्त्वपूर्ण बात है, वह यह क्या जिन लोगों ने यह पोस्टर अप्रूव किया, क्या उनको अपने देश के नक्शे के बारे में, भारत के मैप के बारे में इतनी भी जानकारी नहीं है कि भारत का मैप किस तरह से दिखता है और जम्मू कश्मीर जैसे संवेदनशील मसले पर गलती करके माना जा रहा है कि कांग्रेस ने कुल मिलाकर के अपने पैर में एक बार फिर कुल्हाड़ी मार ली है। अंबेडकर को लेकर के वह पहले से ही गिर गए थे, संविधान पर चर्चा के दौरान जिस तरह से पार्लियामेंट में उनको अलग थलग किया गया उसके बाद फिर वह विरोध प्रदर्शन के दौरान जिस तरह से हाथापाई में दो भारतीय जनता पार्टी के सांसद घायल हुएऔर उसमें सीधे तौर पर राहुल गांधी का नाम आया, उसके बाद अब ये एक नया बखेड़ा जो कांग्रेस के सर पर आ गया है।

आम आदमी पार्टी ने पहले से मोर्चा खोला— कुल मिलाकर कांग्रेस के लिए बड़े मुश्किल का दौर

इसके अलावा दिल्ली में आम आदमी पार्टी पहले से ही उनके खिलाफ एक मोर्चा खोले हुएहैं तो कुल मिलाकर के कांग्रेस के लिए यह बड़े मुश्किल का दौर है और इन सब मामले में जो उनके अपने प्रखर मुखर वक्ता हैं वह सब भी नहीं डिफेंड कर पा रहे हैं । अब ये जो सारी घटनाएं हैं चाहे संसद में जो डिबेट हुआ था वो या संसद में जो हाथापाई हुई थी वह टीवी चैनल्स पर जो चर्चा होती है वहां पर जिस तरह से गाली गलौच कांग्रेस का जो एक अपना अग्रेसिव अप्रोच होता है , राहुल गांधी जिस तरह से बात करते हैं चाहे वो वीर सावरकर को लेकर के हो चाहे बाकी लोगों को लेकर के हो जिस तरह का अग्रेशन वो दिखाते हैं और अब नक्शे को गलत ढंग से प्रदर्शित करना । यह इस तरह की चीजें हैं जिस पर राजनीतिक दल को, किसी भी राजनीतिक दल को ना केवल जागरूक रहना चाहिए बल्कि उनको इस तरह की गलतियों को बचाने की कोशिश करनी चाहिए।

 

कांग्रेस के लिए जवाब देना निश्चित तौर पर बहुत मुश्किल होने वाला

लेकिन बैठे बिठाए कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी को एक ऐसा विषय दे दिया है जो लंबे समय तक लंबे समय तक कांग्रेस का पीछा नहीं छोड़ेगा। इसलिए कि इस मामले पर जिस तरह से लगभग भारतीय जनता पार्टी के सभी बड़े नेताओं ने ट्वीट किया है और बताया है कि किस तरह से यह लोग यानी कांग्रेस जार्ज सरोस की आईडियोलॉजी यानी भारत को तोड़ने की चाल को कांग्रेस आगे बढ़ा रही और इस बात का जवाब देना कांग्रेस के लिए निश्चित तौर पर बहुत मुश्किल होने वाला है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।