By Aarti Jain

कुत्ता देखकर बार बार भौंकता है-काटने को दौड़ता है कौन सा ग्रह है खराब जानिए

केतु ग्रह आपके जीवन में कैसा प्रभाव दे रहा है, ये कुछेक बातों से पता लगाया जा सकता है पर इसके लिए सबसे पहले हमकोकेतू ग्रह के कारक पता होना चाहिए कि केतु ग्रह के कारक क्या है? केतु ग्रह एक ही आदमी की धड़ है। अगर सिर राहु है तो धड़ हमारी केतु है। तो केतु हमारे मन के भाव है। जो महसूस करने की क्षमता है। क्योंकि इसके पास सिर नहीं होता। इसके पास सोचने की समझने की शक्ति नहीं होती। यह सिर्फ महसूस करके ही अपने आप को दिखा सकता है और साथ ही साथ रिश्तों में केतु हमारा बेटा भतीजा होता है और जानवरों में ये कुत्ता जो भी पूंछ वाले जानवर हैं वो सब केतु ग्रह के श्रेणी में आते हैं। तो कैसे पहचाने कि केतु ग्रह हमारे जीवन में कैसा प्रभाव दे रहा है। जैसे सबसे पहले अगर आपको कुत्ते से डर लगता है। जी हां, अगर आपको कुत्ते से डर लगता है तो समझ जाइए कि केतु ग्रह आपके जीवन में अच्छा असर नहीं दे रहा है। या फिर संतान होने में बाधा है। पुत्र संतान होने में बाधा है। पुत्र आपका कहना नहीं मानता। पुत्र का आप कितना भी कर ले वह एहसान फरामोश रहता है। तो इसका मतलब आपका केतु ग्रह खराब है। और साथ ही साथ आप बहुत ज्यादा दिल से काम लेते हैं। अपने दिमाग को अलग रख के कोई भी आपको इमोशनल ब्लैकमेल करता है तो आप उसकी बातों में आ के उस टाइम काम कर देते हैं और बाद में पछताते हैं। यह भी केतु ग्रह की खराबी दिखाता है। क्योंकि केतु ग्रह के पास दिमाग नहीं होता। वह सिर्फ महसूस करता है और महसूस कैसा करता है इसके लिए आपको बहुत ही जतन प्रतन करके अपने केतु ग्रह को ठीक करना होता है।

 

बेटे और भतीजे के साथ अच्छे relation बनाओ केतू ठीक रहेगा

 

अब केतु ग्रह को आप कैसे ठीक कर सकते हैं। उसके लिए सबसे पहले अपने बेटे के साथ, अपने भतीजे के साथ रिश्तों को अच्छा करिए। जो भी काम करते हैं उसे पूरा करने की कोशिश करिए क्योंकि केतु ग्रह अधूरा ग्रह है। उसके पास धड़ है। अगर आप कोई भी काम शुरू करते हैं आधा अधूरा छोड़ देते हैं तो उससे भी आपका केतु ग्रह खराब होता है। कोशिश करिए जो भी आप काम करें मन लगा के करें। दिल से करें। पूरा करें और पूरा करके ही आखरी में दम ले तो उससे आपका केतु ग्रह धीरे-धीरे ठीक होना शुरू हो जाता है और साथ ही साथ कुत्ते की सेवा, पक्षियों की सेवा जिनकी पूंछ होती है। पूछ वाले कोई भी जानवर है आप उनकी सेवा करें, पक्षियों को दाना डाल के उनको ना परेशान करते हुए भी केतु ग्रह को ठीक कर सकते हैं। और साथ ही साथ सबसे बड़ी बात है कि केतु ग्रह आपसी संबंध बेटे के साथ, भतीजे के साथ उनको आपको ठीक करना है। कई बारी बेटा आपके नहीं सुनता, आपको परेशान करता है तो उसको कभी बद्दुआ मत दीजिए। उसको भगवान के भरोसे छोड़ दीजिए। लट गो करने की आदत डालेंगे तो केतु ग्रह आपको अच्छा असर देगा। अगर बद्दुआ देते हैं तो
उससे भी आपका केतु ग्रह खराब होता है। तो कोशिश करें जो भी कुछ है वो आपको गुस्सा बहुत आ रहा है। परेशान हो रहे हैं। अपने गुस्से पे कंट्रोल नहीं कर पा रहे। भगवान पे छोड़िए। भगवान पे कहिए जो तू करता हैअच्छा करता है। हो सकता है इसमें भी कोई अच्छाई हो मेरी। जिससे कि मेरा बेटा मुझको ऐसे कर रहा है। मेरे पिछले जन्म में कर्म होंगे। जिससे मेरा बेटा मेरे को परेशान कर रहा है। मेरे रिश्तों में खराबी आ रही है। कुत्ता आपको देखकर भौकता है। परेशान करता है, प्यार करने पर भी काटता है पर कईं बार चार कुत्ते आपके पीछे पीछे चलने शुरू हो जाते हैं। आपको प्यार करते हैं। पूंछ हिला के आपका स्वागत करते हैं। और कहीं आप जाते हैं। कुत्ते आपके ऊपर भौकना शुरू कर देते हैं। आप डर जाते हैं। तो यह सब केतु ग्रह के कारण होता है। क्योंकि जो आपकी वाइबेशंस है वो सब असर डालती है एनवायरमेंट के ऊपर और जानवरों में महसूस करने की क्षमता बहुत ज्यादा होती है।

शनिवार को पीपल के नीचे दीया जलाएं

तो अपनी औरा को ठीक करिए और साथ ही साथ जैसे कि राहु के लिए आपने दान है वो सब दान भी राहु के साथ-साथ केतु ग्रह के भी है। जैसे दीपक जलाना शनिवार को पीपल के नीचे पक्षियों को दाना डालना, कुत्ते को स्पेशली कुत्ते को रोटी देना और साथ में साथ आप पक्षियों को सुबह अगर दाना डालते हैं तो उससे भी केतु ग्रह आपका ठीक होगा और इसमें हम सबसे बड़ी बात जो आपके भिखारी जो एक अनजान साधु हैं संत हैं उनका आप कभी भी निरादर मत करिए जिसको आप जानते नहीं
फकीर है, और भिखारी। ये सब भी केतु ग्रह की श्रेणी में ही आते हैं। अगर आपको भिखारी को कुछ नहीं देना तो आप शांत मन से पीछे हट जाइए। कुछ अपशब्द मत बोलिए उसको। कुछ उल्टा सीधा मत बोलिए उसको। कई बार गुस्सा भी आता है कि जवान आदमी भीख मांगने के लिए आ गया है। आप थोड़ा सा भगवान का नाम लेते हुए प्रार्थना करिए। भगवान इसको सद्बुद्धि दे। इसको काम करने की शक्ति दे जिससे यह भीख मांगना बंद कर दे। आप अपने मुंह से क्यों बोलते हैं कुछ? तो इससे भी आपका केतु ग्रह खराब होता है

केतु ग्रह अगर आपका ठीक है तो आप में भक्ति भाव आएगा। आप में लेट गो करने की क्षमता आएगी। आप में पेशेंस आएगी। आप जो भी काम करेंगे, मन लगाकर करेंगे। यह सब चीजें आपको केतु ग्रह ही देता है क्योंकि केतु ग्रह को मोक्ष का कारक भी माना जाता है। जिसमें आप दुनिया से जो आपकी सांसारिक इच्छाएं हैं उनको भी केतु ग्रह ही दूर करता है। और जो आपके मन में सांसारिक इच्छाओं के लिए बहुत ज्यादा उत्सुकता है। बहुत ज्यादा आप उसके लिए चाहत है आपके मन में अगर आपका केतु ग्रह अच्छा होगा तो आप में जीवन में ठहराव आएगा। आपको इन चीजों की जो लालसा है वह सब चीजें की लालसा आपके जीवन से खत्म होगी।

Avatar photo

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *