रैलियों में केजरीवाल के अंदर वो दमखम, जोश नहीं जो पहले था

ndia’s Aam Aadmi Party (Common Man’s Party) leader Arvind Kejriwal gestures as he addresses a public meeting in New Delhi on December 22, 2013.Photo By Pankaj Nangia

आजकल चर्चाओं का बाजार गर्म है कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल की बातों, उनकी जनसभाओं , चुनाव प्रचार के लिए उनकी रैलियों में केजरीवाल के अंदर वो दमखम, जोश नहीं दिख रहा जो आज से कुछ समय पहले तक नजर आता था। माना यही जा रहा है कि शायद केजरीवाल को इस बात का अहसास हो  चला है कि इस बार दिल्ली की गद्दी उनके हाथ से पिसलने वाली है । उनकी बाडी लांग्वेज में वह स्पार्क नजर ही नहीं आ रहा जो पिछली बार दिल्ली के चुनाव प्रचार में था।

शीशमहल का लाइम लाइट में आना केजरीवाल की मुसीबत

अब राजनीतिक विशेषज्ञ केजरीवाल के हारने के पीछे कई कारण बता रहे हैं, सबसे केजरीवाल के आवास पर करोडों रूपए का खर्च । और उनके शीशमहल के लाइम लाइट में आ जाने से ,  आम जनता के बीच उनकी छवि आम से खास बन गई है और जनता को लगने लगा है कि उन्हें बरसों से मूर्ख बनाया गया है।

लोगों का  भ्रम टूटा है कि केजरीवाल  ईमानदार हैं

दूसरा जिस तरह से केजरीवाल और उनकी सरकार के कईं मंत्रियों पर corruption के चार्ज लगे, वो जेल गए, उससे भी केजरीवाल को चाहने वाले बहुत से लोगों का यह भ्रम टूटा है कि वो ईमानदार हैं और उनके कार्यकाल में सब ईंमानदारी से हुआ।

बहुत ज्यादा सक्रिय है  Congress

तीसरा अहम कारण है कि दिल्ली में कांग्रेस इस बार बहुत ज्यादा सक्रिय है और congress के जो वोट पिछले चुनावों में aap के खाते में चले गए थे इस बार उनके वापस लौटने की बहुत संभावना है।

Congress और आप के बागी नेता भी केजरीवाल को हरवा रहे

केजरावाल को शिकस्त देने में cpngress और आप के बागी नेता भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। जैसे की कांग्रेस के दो कद्दावर नेता अरविंदर सिंह लबली और राजकुमर चौहान ने बीजेपी join कर ली और दोनों को ही चुनाव मैदान में उतारा गया है और दोनों की ही अपने  इलाकों में जीतने की पूरी संभवना है। दूसरा आप के बागी नेता कपिल मिश्रा को बीजेपी ने करावल नगर से उतार कर यह सीट पक्की कर ली है क्योंकि कपिल का इस सीट पर पूरा दबदबा है और पिछली बार उन्होंने यहां से बीजेपी के ही उम्मीदवार को हराया था। फिर चुनाव से पहले आप की मंगोलपुरी से पार्षद सुमन राजौरा ने  बीजेपी में शामिल होकर आप को करारा झटका दिया है।

दिल्ली की गद्दी हासिल करने  BJP ने  सारे पासे फेंके

केजरीवाल की हार का एक बड़ा कारण बन सकता है  इस बार दिल्ली की गद्दी हासिल करने के लिए bjp ने अपने सारे पासे फेंक दिए हैं। रमेश विधूड़ी, प्रवेश वर्मा और कईं कद्दावर नेताओं और पूर्व सांसदों को चुनाव में उतारकर bjp ने अपनी जीत का बिगुल बजाना शुरू कर दिया है। लेकिन ये राजनीती है और इसमें कल क्या हो जाए, किसकी बाजी पलट जाए कोई कह नहीं सकता, इसलिए आगे आगे देखिए होता है क्या।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।