क्या किसी मछली की उल्टी बिक सकती करोडों में

आपको यह जानकर आश्चचर्य ही होगा की विश्व के सबसे बड़े समुद्री प्राणी यानी व्हेल वैसे भी अनमोल होती है और उसकी उल्टी की कीमत भी करोड़ों में आंकी जाती है और यही कारण है इसे इसे ‘तैरता सोना’ Floating Gold के नाम से भी जाना जाता है। आपको बता दें कि इस उल्टी का उपयोग Scented and Long Lasting Fragrance Perfume बनाने में किया जाता है यही कारण है इसकी कीमत बहुत ज्यादा होती है।
जो खाना नहीं पचता मछली के पेट में मोम की तरह जमता रहता

व्हेल की उल्टी को एम्बरग्रीस (Ambergris) भी कहा जाता है, जो स्पर्म व्हेल के Digestive System में बनने वाला एक Wax और ठोस पदार्थ है। यह Undigestive चीजों से बनता है और समय के साथ समुद्र में तैरता है, जहां सूरज की रोशनी और नमकीन पानी इसे चिकना और भूरा बना देते हैं है। अब ये उल्टी बनती कैसे है ये भी intersting है, जब SpermWhale स्क्विड (Squid) जैसी कठोर चीजों को खाती है जो उसका digestive system इसे पचा नहीं पाता है और वो सब चीजें उसकी आंतों में जमा हो जाती हैं और धीरे धीरे एक मोम जैसे पदार्थ में बदल जाती हैं। अब यह पदार्थ कभी-कभी व्हेल के शरीर से मल के रूप में निकलता है या कुछ बार मुंह से भी उगल दिया जाता है। शुरुआत में यह काले या स्लेटी रंग का ठोस, Wax जैसा पदार्थ होता है, लेकिन समुद्र में तैरते रहने के दौरान यह हल्का भूरा, चिकना और चट्टान जैसा बन जाता है।
perfume की Scent को लंबे समय तक बनाए रखने में इस्तेमाल

एम्बरग्रीस में एक विशेष गुण होता है कि यह परफ्यूम की Scent को लंबे समय तक बनाए रखता है। इस वजह से परफ्यूम बनाने वाली कंपनियां इसे बहुत ऊंचे दाम पर खरीदती हैं , इसके अलावा इसका उपयोग दवा के तौर पर और कुछ देशों में sex related problems के लिए भी किया जाता है। एम्बरग्रीस मिलना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि यह प्राकृतिक रूप से मिलता है और अक्सर समुद्र के तटों पर ही पाया जाता है।
