पहली लोकसभा के चुनाव हुए में 26 फीसदी सांसद 40 साल से नीचे पर अब इनकी संख्या 12 प्रतिशत

लोकसभा चुनाव 2024 के बाद भारत में बनी 18वीं लोकसभा में सांसदों की औसत उम्र बढ़कर 56 साल हो चुकी है जो मौजूदा सत्र में एक चर्चा का मुद्दा बन गई है।भारत में 65 प्रतिशत लोगों की उम्र 35 साल से नीचे है और 50 प्रतिशत लोगों की उम्र 25 साल से नीचे है। आजादी के बाद जब पहली लोकसभा के चुनाव हुए तो 26 प्रतिशत सांसद ऐसे थे जिनकी उम्र 40 साल से नीचे थी लेकिन अब जब 18वीं लोकसभा का चुनाव हुआ है तो 40 साल से नीचे के सांसदों का आंकड़ा घटकर 12 प्रतिशत पर आ गया है।

1952 में पहली लोकसभा युवा लोकसभा थी और सांसदों की औसत उम्र 46.5 साल थी।

1952 में जब पहली लोकसभा का गठन हुआ था तो यह अब तक की दूसरी सबसे युवा लोकसभा थी और इसमें सांसदों की औसत उम्र 46.5 साल थी। पहली लोकसभा के नाम यह रिकॉर्ड है कि इसमें 82 सांसद 40 साल या इससे कम उम्र के थे और कोई भी सांसद 70 साल से ज्यादा की उम्र का नहीं था।

18वीं लोकसभा में 35 साल से कम उम्र के सिर्फ 25 सांसद

लेकिन उसके बाद सांसदों की औसत उम्र लगातार बढ़ती गई है। 1998 में औसत उम्र घटकर 46.4 साल हो चुकी थी। 1999 के चुनाव के बाद और 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले सबसे ज्यादा औसत उम्र 55.5 साल थी। इस बार की लोकसभा में सांसदों की औसत उम्र का आंकड़ा इससे भी आगे पहुंच गया है।18वीं लोकसभा में 35 साल से कम उम्र के सिर्फ 25 सांसद हैं और इनमें से केवल 7 सांसद 30 साल से नीचे हैं। इससे पहले 2019 में 35 साल से कम उम्र के सांसदों की संख्या 21 और 2019 में 22 थी।

अब लोकसभा में 53 सांसद 71 साल से ज्यादा की उम्र के हैं

मौजूदा लोकसभा में 380 सांसद ऐसे हैं जो 51 साल के या इससे ज्यादा की उम्र के हैं। इनमें से 53 सांसद तो 71 साल से ज्यादा की उम्र के हैं और 161 सांसदों की उम्र 61 से 70 साल के बीच है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।