लगता है कांग्रेस आलाकमान का अपनी ही पार्टी के नेताओं पर से पूरा अंकुश खत्म हो चुका है, एक तरफ राहुल गांधी , खरगे समते कांग्रेंस पार्टी पहलगाम  हमले पर अपने को  मजबूती से सरकार के साथ खड़े रहने का बयान दे रही है और दूसरी तरफ कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया के युद्द ना करने के बयान से लेकर महाराष्ट्र कांगेस के नेता विजय साहिब का कहना कि आतंकवादियों के पास इतना समय था कि वह धर्म के बारे में पूछते, दोनों बयान देश को शर्मिंदा कर रहे हैं क्योंकि इनही बयानों को पाकिस्तान मीडिया में देश के खिलाफ , सरकार के खिलाफ बढ़ चढ़कर पेश किया जा रहा है, पर यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा , अब एक तरफ पहलगाम हमले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने  संसद का  विशेष सत्र बुलाने की मांग की, वहीं  जयराम रमेश ने भी कहा कि  हम एक हैं, यह एकता का समय है, ध्रुवीकरण का नहीं, मौजूदा हालात को देखते हुए एकता और एकजुटता जरूरी है। पर दूसरी तरफ   उसके आईटी cell ने…एक पोस्टर पोस्ट करके pm मोदी पर ही निशाना लगा दिया, पोस्टर में लिखा है कि जिम्मेदारी के समय गायब और उसमें पीएम मोदी का सिर ही गायब है, अब जाहिर है इस तरह के पोस्ट पाकिस्तान का ही हौंसला बढ़ाएगें,। बीजेपी ने भी तुरंत इसपर पलटवार करते हुए कहा कि   कांग्रेस ने ‘सर तन से जुदा’ वाली तस्वीर का इस्तेमाल किया,  यह महज एक राजनीतिक बयान नहीं केवल मुस्लिम वोट बैंक को पाने की कोशिश है। बीजेपी नेता ने कहा कि  ये प्रधानमंत्री के खिलाफ एक छिपी हुई उकसावेबाजी है। यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने इस तरह की रणनीति अपनाई है।

कर्नाटक के CM  सिद्धारमैया पूरी तरह से बेलगाम हो चुके क्या ?

लगता है  कर्नाटक  के  cm सिद्धारमैया पूरी तरह से बेलगाम हो चुक हैं, उनके बोलने, करने से पार्टा को क्या नुकान पहुंच रहा है, देश को क्या नुकसान पहुंच रहा है, लगता है उन्हें इस बात की कोई परवाह नहीं अभी हाल ही में पाकिस्तान के साथ युद्द ना करने की बात करके उन्होनें ना केवल congress को बैकफेट पर खड़ा कर दिया था, बलिेक देश की सुरक्षा सेना के स्वाभिमान की भी अनदेखी कर दी, और अब उन्होंने जो किया वो और भी शर्मनाक है , स्टेज पर खुलेआम उन्होनें खाकी यानी पुलिस का अपनाम कर दिया। दरअसल कर्नाटक में आयोजित  एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया एक पुलिस अधिकारी पर जबरदस्त गुस्सा हो गए, उन्हें इतना गुस्सा आ गया कि उन्होंन खाकी पर लगे तमाम स्टार और वहां मौजूद सैकड़ों लोगों की  अनदेखी कर दी और उस पुलिस   अधिकारी को ‘हे’ कहकर डांटा और मारने के लिए हाथ भी उठाया,  सिद्धारमैया  अपना आपा खोकर चांटा मार भी देते पर मंच पर मौजूद कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और कानूनी मंत्री एच के पाटिल ने उन्हें शांत करने की कोशिश की। पर इस  घटना  का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और सिद्धारमैया की मानसिक स्थिति पर भी सवाल उठ रहे हैं। केंद्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रहलाद जोशी ने  कहा  सीएम सिद्धारमैया का अहंकार अब अपनी सीमा लांघ चुका है।  कर्नाटक में कांग्रेस का कुप्रबंधन और अहंकार चरम पर पहुंच गया है। और जनता इन्हें सबक सीखाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

पाकिस्तान से आती थी सैलरी-Congress का ये सांसद फंस सकता है जिस तरह से बीजेपी कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान से कथित संबंधों को लेकर सबूतों के साथ सामने आ रही है इससे यह मामला काफी गंभीर बनता जा रहा है, अब चूंकि ये मामला राजनीती से उठकर अब ये मामला देश की सुऱक्षा से जुड़ रहा है तो इसके लिए कांग्रेस की परेशानी जाहिर है और इसके जवाब में कांग्रेस के कईं नेता ऐसे तर्क पेश कर रही हैं जिनकी वास्तविकता पर भी सवाल उठ रहे हैं। पूरा मामला समझते हैं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुलकर लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई को एक पाकिस्तानी फर्म ने नौकरी दी थी और फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया था और इस दौरान उनकी सैलरी पाकिस्तान के एक नागरिक अली तौकीर शेख दिया करते थे, रविवार को गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सरमा ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है , उन्होंने बताया कि असम पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी जांच में कईं गंभीर सवाल खड़े किए हैं, सरमा ने कहा कि ib यानी इंटलीजेंस की गोपनीय जानकारी इसी तरह पाकिस्तान भेजी गई, उन्होंने यह भी बताया कि शेख 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आया और भारत विरोधी नैरिटिव तैयार किया । ————–गौरव गौगई की पत्नी आरोपों के घेरे में यही नहीं रविवार को ही बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने भी गौरव गोगई को घेरते हुए सोशल मीडिया पर एक सवाल करके कांग्रेस को और परेशानी में डाल दिया, प्रदीप भंडारी ने पूछा है कि क्या यह सच नहीं है कि गौरव गोगोई ने 2014 में कालीबोर से सांसद चुने जाने के तुरंत बाद 14 मार्च 2015 को युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए पाकिस्तान उच्चायोग का दौरा किया था, बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने यह सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गौरव गोगोई बताएंगे कि उनकी पाकिस्तान यात्रा को वहां के गृह मंत्रालय ने सुविधाएं दी थीं, ————गोपनीय ढंग से पाकिस्तान किया दौरा अब मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है तो बीजेपी के कई नेता गौरव गौगई से सवाल पूछ रहे हैं, कि क्या वो बता सकते हैं कि उनकी पतनी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई पाकिस्तान योजना आयोग के सलाहकार अली तौकीर शेख के साथ काम कर रही थी। बीजेपी यह भी आरोप लगा रही है कि अली तौकीर शेख पर्यावरणविद नहीं था, बल्कि सिंधु जल संधि और भारत-पाकिस्तान के क्षेत्रीय विवादों से जुड़े मुद्दों पर पाकिस्तान की तरफ से काम कर रहे थे। असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी दावा किया है कि शेख नियमित रूप से सोशल मीडिया पर एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई को टैग करता था, लेकिन जांच शुरू होने के बाद उसने अपने पोस्ट डिलीट कर दिए और अपना अकाउंट बंद कर दिया। आपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी आरोप लगाया है कि गौरव गोगई ने 2013 में पाकिस्तान का बहुत ही गोपनीय दौरा किया था। गौरव गौगई का आरोप जमीन घोटाला छुपाने के लिए पूरा कांड वैसे इस जांच और आरोपों के सामने आने के बाद गौरव गौगई कुछ बताने की बजाय बेतुके जवाब दे रहे हैं कि अगर मेरी पत्नी पाकिस्तान की ISI एजेंट है, तो मैं भारत का R&AW एजेंट हूं, गौरव यह भी कह रहे हैं कि असम के मुख्यमंत्री ये आरोप अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं, आपको बता दें हाल ही गौरव गौगई ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने 12000 बीघा जमीन पर कबजा कर रखा है और जब ये बातें हम सामने ला रहे हैं तो हमें ही देशदोही साबित किया जा रहा है। पर जो भी हो जिस तरह से जांच कमिटी की रिपोर्ट गौरव गौगई और उनकी पत्नी के पाकिस्तीनी लिंक साबित कर चुकी है उससे आने वाले समय में देश के साथ आसाम में ये मुद्दा कांग्रेस के लिए भारी पड़ने वाला है।