New Delhi, July 24 (ANI): Leader of Opposition in Lok Sabha Rahul Gandhi leaves after the attending the proceedings of Parliament during the ongoing Monsoon Session, in New Delhi on Wednesday. Congress MP Kumari Selja is also seen.(ANI Photo/Jitender Gupta)

क्या Congress सचमुच डूबता जहाज बन गई है

कहते हैं ना डूबते जहाज का हर कोई धीरे- धीरे साथ छोड़ना शुरू कर देता है और   आजकल कांग्रेस जैसी अनुभवी, पुरानी पार्टी के लिए राजनीतिक विशेषज्ञों ने यही बोलना शुरू कर दिया है। इसके पीछे कारण भी है जिस तरह से पार्टी का छोटा तो क्या बड़ा नेता भी पार्टी छोडकर भाग रहा है उससे कांग्रेस की हालत दिनोदिन खराब होती जा रही है। अब उत्तराखंड निकाय चुनाव से पहले ही कांग्रेस को बड़ा झटका मिल गया, उसके दो  दिग्गज नेताओं ने पार्टी छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर , इनमें  नगर कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष कैलाश मिश्रा का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है, उनके  पार्टी को अलविदा कहने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है क्योंकि मिश्रा मीडिया प्रभारी भी रह चुके हैं और उनका हर जगह अच्छा दबदबा है। मिश्रा ने यह भी कह दिया  कि कांग्रेस में कार्यकर्ता घुटन महसूस कर रहे हैं और  नैनीताल में पालिकाध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट को जीताने के लिए हर कोई जी जान लगा देगा। पिछले कुछ सालों में कांग्रेस सोे बहुत से आम और खास नेता जा चुके हैं, इनमें कपिल सिब्बल, ज्योतिराजेसिधियां, जितिन प्रसाद, मिलिंद खाणडेकर, आर पी एन सिंह ,गुलाम नबी आजाद जैसे कद्दावर नेता तो शामिल ही हैं पर इसके साथ-साथ  छोटे-छोटे नेता और कार्यकर्ता भी कांग्रेस में लीडरशिप का अभाव बताते हुए पार्टी छोड़ चुके हैं और बहुत से छोड़ने के कगार पर हैं, पर कांग्रेस है कि उसे होश ही नहीं आ रहा और वो राहुल बाबा का दामन छोड़ने को तैयार नहीं चाहे वो पार्टी के लिए कितना भी demage कर रह हैं।

UP की राजनीती में क्यों आया भूचाल

यूपी की राजनीती में इस समय जबरदस्त भूचाल आया हुआ है जब से पता चला है कि  1978 में संभल में हुए दंगे के 16 में से आठ मुकदमें जो अलग अलग अदालतों में चल रहे थे उन्हें  तत्कालीन मुलायम सिंह यादव की  सरकार ने वापस ले लिया था। आपको बता दें कि 1993 को डीएम मुरादाबाद को  मुलायम सरकार की और से लिखा पत्र  सामने आने के बाद ही यूपी में जबरदस्त हलचल है। क्योंकि योगी सरकार इस बात की घोषणा कर चुकी है कि संभल के दंगों की दोबारा जांच होगी और सबसे ज्यादा समाजवादी पार्टी इसके खिलाफ बोल रही है पऱ इस पत्र के सामने आने से योगी सरकार खुलकर विपक्ष पर हमला कर रही है। इस पत्र में में वापस लेने वाले मुकदमों की पूरी  जानकारी दी गई है। जबकि उस समय दर्ज हुए और . मुकदमे पैरवी के अभाव व गवाहों के मुकरने  जाने के कारण यूंही खत्म हो गए थे और किसी को न्याय नहीं मिल पाया था।कम लोग ही यह जानते होंगे कि  संभल में 29 मार्च, 1978 को जबरदस्त हिंसा भड़की थी और  दंगों  के दौरान कई हिंदुओं को जिंदा जला दिया गया था। इसके बाद यहां रहने वाले बहुत से  हिंदू परिवारों को संभल से भागना पड़ा था और अब हाल ही में एक बार फिर यहां खग्गू सराय में शिव मंदिर मिलने के बाद दंगा फिर सुर्खियों में आ गया है। माना जा रहा है यह मंदिर 1978 में हिंदू परिवारों के पलायन करने के बाद  बंद ही कर दिया गया था। 47 वर्ष बाद भी संभल का दंगा  बहुत से पीडितों के दिमाग में ताजा है। और वह सभी इन दंगों की दोबारा जांच के एलान से खुश है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

पाकिस्तान से आती थी सैलरी-Congress का ये सांसद फंस सकता है जिस तरह से बीजेपी कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान से कथित संबंधों को लेकर सबूतों के साथ सामने आ रही है इससे यह मामला काफी गंभीर बनता जा रहा है, अब चूंकि ये मामला राजनीती से उठकर अब ये मामला देश की सुऱक्षा से जुड़ रहा है तो इसके लिए कांग्रेस की परेशानी जाहिर है और इसके जवाब में कांग्रेस के कईं नेता ऐसे तर्क पेश कर रही हैं जिनकी वास्तविकता पर भी सवाल उठ रहे हैं। पूरा मामला समझते हैं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुलकर लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई को एक पाकिस्तानी फर्म ने नौकरी दी थी और फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया था और इस दौरान उनकी सैलरी पाकिस्तान के एक नागरिक अली तौकीर शेख दिया करते थे, रविवार को गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सरमा ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है , उन्होंने बताया कि असम पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी जांच में कईं गंभीर सवाल खड़े किए हैं, सरमा ने कहा कि ib यानी इंटलीजेंस की गोपनीय जानकारी इसी तरह पाकिस्तान भेजी गई, उन्होंने यह भी बताया कि शेख 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आया और भारत विरोधी नैरिटिव तैयार किया । ————–गौरव गौगई की पत्नी आरोपों के घेरे में यही नहीं रविवार को ही बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने भी गौरव गोगई को घेरते हुए सोशल मीडिया पर एक सवाल करके कांग्रेस को और परेशानी में डाल दिया, प्रदीप भंडारी ने पूछा है कि क्या यह सच नहीं है कि गौरव गोगोई ने 2014 में कालीबोर से सांसद चुने जाने के तुरंत बाद 14 मार्च 2015 को युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए पाकिस्तान उच्चायोग का दौरा किया था, बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने यह सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गौरव गोगोई बताएंगे कि उनकी पाकिस्तान यात्रा को वहां के गृह मंत्रालय ने सुविधाएं दी थीं, ————गोपनीय ढंग से पाकिस्तान किया दौरा अब मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है तो बीजेपी के कई नेता गौरव गौगई से सवाल पूछ रहे हैं, कि क्या वो बता सकते हैं कि उनकी पतनी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई पाकिस्तान योजना आयोग के सलाहकार अली तौकीर शेख के साथ काम कर रही थी। बीजेपी यह भी आरोप लगा रही है कि अली तौकीर शेख पर्यावरणविद नहीं था, बल्कि सिंधु जल संधि और भारत-पाकिस्तान के क्षेत्रीय विवादों से जुड़े मुद्दों पर पाकिस्तान की तरफ से काम कर रहे थे। असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी दावा किया है कि शेख नियमित रूप से सोशल मीडिया पर एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई को टैग करता था, लेकिन जांच शुरू होने के बाद उसने अपने पोस्ट डिलीट कर दिए और अपना अकाउंट बंद कर दिया। आपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी आरोप लगाया है कि गौरव गोगई ने 2013 में पाकिस्तान का बहुत ही गोपनीय दौरा किया था। गौरव गौगई का आरोप जमीन घोटाला छुपाने के लिए पूरा कांड वैसे इस जांच और आरोपों के सामने आने के बाद गौरव गौगई कुछ बताने की बजाय बेतुके जवाब दे रहे हैं कि अगर मेरी पत्नी पाकिस्तान की ISI एजेंट है, तो मैं भारत का R&AW एजेंट हूं, गौरव यह भी कह रहे हैं कि असम के मुख्यमंत्री ये आरोप अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं, आपको बता दें हाल ही गौरव गौगई ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने 12000 बीघा जमीन पर कबजा कर रखा है और जब ये बातें हम सामने ला रहे हैं तो हमें ही देशदोही साबित किया जा रहा है। पर जो भी हो जिस तरह से जांच कमिटी की रिपोर्ट गौरव गौगई और उनकी पत्नी के पाकिस्तीनी लिंक साबित कर चुकी है उससे आने वाले समय में देश के साथ आसाम में ये मुद्दा कांग्रेस के लिए भारी पड़ने वाला है।