मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मेरे सामने कौन लड़ रहा है। मैं युवा हूं और क्षेत्र की जनता मेरे साथ

बेशक भारत को युवाओं का देश माना जाता है क्योंकि भारतीय युवा वर्ग लगभग हर क्षेत्र में बढ़चढ़ कर भाग लेकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे में राजनीति का क्षेत्र कैसे अछूता रह सकता है। उत्तर प्रदेश के कौशांबी संसदीय क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीत कर आए युवा सांसद पुष्पेंद्र सरोज इसका ताजा उदाहरण हैं जो अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। पुष्पेंद्र के आत्मविश्वास का अंदाजा उनके इस बयान से लगाया जा सकता है कि मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मेरे सामने कौन लड़ रहा है। मैं युवा हूं और क्षेत्र की जनता मेरे साथ है।हाल ही में 25 साल के हुए पुष्पेंद्र ने साल के आरंभ में सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई और चुनावी सफलता भी हासिल की। पुष्पेंद्र सरोज ने इंग्लैंड से लौटने के बाद अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। उस मुलाकात के दौरान अखिलेश ने उन्हें, उनके पिता की जगह चुनाव लड़ने की सलाह दी जिसे मानते हुए वे चुनावी मैदान में उतरे और जीत दर्ज की। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत के बेटे पुष्पेंद्र को चुनावी मैदान में उतरना इतना आसान नहीं था क्योंकि खांटी सपाइयों ने विरोध करना शुरू कर दिया था। विरोधियों का कहना था कि पुष्पेंद्र को टिकट दिया गया तो सपा दो धड़ों में बंट जाएगी और पार्टी को इसका सीधा नुकसान होगा। क्योंकि, जो सपाई विरोध में हैं, उनका अपना अच्छा खासा वोट बैंक है।पर अखिलेश ने विरोध के स्वरों को की तरजीह नहीं दी और पुष्पेंद्र को यह कहकर चुनावी मैदान में उतार दिया कि वह ही कौशांबी से सपा के अधिकारिक उम्मीदवार हैं और उनको जीता कर लेना हर कार्यकर्ता का फर्ज है।

 बीजेपी के वरिष्ठ नेता दो बार से लगातार सांसद विनोद सोनकर को हराया


पुष्पेंद्र सरोज का कौशांबी लोक सभा सीट पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और दो बार से लगातार सांसद विनोद सोनकर से मुकाबला था। युवा सांसद का कहना है कि वह जनता के मुद्दों को लेकर ही उनके बीच जा रहे हैं।पुष्पेंद्र कहते हैं कि भले ही वह राजनीति में नया हैं और पहला चुनाव लड़ रहा हैं, लेकिन परिवार में शुरू से सियासी माहौल देखा है ।उन्होंने कहा कि वह जनता के मुद्दों को लेकर ही उनके बीच जा रहे हैं और जनता कौशांबी सीट पर बदलाव का मन बना चुकी है। पुष्पेंद्र सरोज का दावा है कि दस साल में बीजेपी सांसद विनोद सोनकर ने कोई काम नहीं किया है और यही वजह है कि जनता उन्हें हटाने का पूरा मन बना चुकी थी।

 प्रधान मंत्री और स्थानीय भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ सीधा हमला बोला था

पुष्पेंद्र सरोज ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान युवाओं में व्याप्त बेरोजगारी प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाया और इसे लेकर प्रधान मंत्री और स्थानीय भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ सीधा हमला बोला। जिसका युवाओं पर खासा प्रभाव पड़ा जो मतदान के दिन स्पष्टता से दिखा भी।
भारत युवाओं का देश है। यहां की आबादी में अधिकतर युवा हैं। 18 वीं लोकसभा में कई युवा जनता के प्रतिनिधि बनकर आए हैं। सन 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद चन्द्राणी मुर्मू देश की सबसे युवा सांसद थी। पुष्पेंद्र सरोज के पिता इंद्रजीत सरोज पांच बार के विधायक रहे हैं। सपा की सरकार में वे मंत्री भी रहे हैं। साल 2019 में वे कौशांबी से विनोद कुमार के खिलाफ खड़े हुए थे। उस समय वे कुछ 38 हजार वोट से हर गए थे लेकिन उनकी हार का बदला उनके बेटे ने ले लिया।

बाहुबलि विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और सांसद पुष्पेंद्र सरोज साथ साथ क्या

क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से एकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट की पढ़ाई कर लौटे पुष्पेंद्र ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत सीधे लोक सभा संसद के रूप में की है। पुष्पेंद्र सरोज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज के बेटे हैं।एक अनौपचारिक बातचीत में पुष्पेंद्र ने स्थानीय मीडिया को अपने प्रचार के दौरान बताया था कि कौशांबी लोकसभा में सपा का कैडर बहुत मजबूत है। यहां कोई जाति और धर्म का समीकरण नहीं था। लोग हमारे साथ थे। मुद्दे की राजनीति की गई। चुनाव के पहले दिन से लेकर प्रचार के अंतिम दिन तक मैं मुद्दों के साथ जनता के बीच गया। मैंने मंच से भी यही बात कही। मुद्दों पर लड़ा और उसी से जीत दर्ज की।
लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद यूपी के कुंडा से एक ऐसी तस्वीर सामने आई थी जिसे लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था। इस तस्वीर में बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद पुष्पेंद्र सरोज नजर आ रहे थे।
इस तस्वीर को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि इसलिए पुष्पेंद्र उन्हें धन्यवाद देने कुंडा के बेंती महल आए थे क्योंकि राजा भैया ने समाजवादी पार्टी को खुलकर समर्थन दिया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।