बिहार में चाणक्य ने वक्फ बोर्ड का विरोध करने वालों के साथ ऐसा खेला शुरू कर दिया कि विपक्ष की बोलती बंद हो गई है और तेजस्वी और कांग्रेस नेताओं के होश उड़े हुए हैं, जी हां बीजेपी ने बिहार में वक्फ बोर्ड संशोधन बिल के फायदे बताकर यहां रह रहे हजारों  पसमांदा मुस्लिमों को अपने पक्ष में करने पर जुट गई है. शुरूाआत हो चुकी है और हाल ही में बिहार में  प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में बड़ी संख्या में पसमांदा मुस्लिम समाज  से जुड़े लोगों को बीजेपी की सदस्यता दिलाई गई, बहुत से लोगों को पता ही नहीं कि   पसमांदा कौन हैं, और बीजेपी इनके जरिए किस तरह से मुस्लिम वोटर्स को अपने पक्ष में कर रही है, आपको बता दें कि  मुस्लिम समुदाय तीन वर्ग में बंटा है, अशराफ, अजलाफ और अरजाल। अशराफ समुदाय सवर्ण हिंदुओं की तरह मुस्लिमों में उंची जाती को प्रतिनिधित्व करता है।अजलाफ  उससे नीची जाती के लोगों को और अरजाल में दलित मुस्लिम शामिल हैं। और बीजेपी  80 प्रतिशत अजलाफ और अरजाल मुस्लिमों को जो आर्थिक रूप से पिछड़ हुए हैं अपने साथ जोड़ रही है।इन लोगों के बीच जाकर पुराने वक्फ बोर्ड की कमियों को उजागर किया जा रहा है जैसे वक्फ बोर्ड का मुसलमानों की तरक्की में क्या योगदान,वक्फ बोर्ड ने कितनी गरीब बच्चियों की शादी करवाई, वक्फ बोर्ड ने कितने गरीब लोगों को घर दिए वगैरह वगैरह। बीजेपी  चाणक्य कि इस चाल से तेजस्वी और कांग्रेस के कईं नेता सकते में हैं क्योंकि बिहार में इन दोनों दलों को ही मुस्लिम वोटर्स का बड़ा सहारा है और अब बीजेपी की चुनावी रणनीती उनकी नाको तले उनके पुराने वोटर्स को ही अपने पक्ष में कर रही है

वक्फ बोर्ड संशोधन इन मस्लिमों को  परहेज नहीं – परेशान Congress-RJD

बिहार में बरसों से सक्रिय छोटे छोटे दल चुनाव आने से पहले किसी बड़ी राजनीतिक पार्टी के आसरे में जाने के लिए सक्रिय हो रहे हैं, सबको पता है कि कुछ वोट काटने के अलावा बिहार में उनकी दाल नहीं गलने वाली और इसलिए वो बड़ी पार्टियों का दामन थामने के लिए बेताब हैं, और इसी बात का फायदा उठाकर अनुभवी नीतीश कुमार ने मुस्लिम वोटर्स को अपने पक्ष में करने के लिए बड़ा दांव चल दिया, जी हां jdu ने  मुस्लिम बहुल , बहुजन लोकदल का अपनी पार्टी में विलय करवा लिया। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया कि तारकिब आलम अंसारी ने अपने समर्थकों के साथ jdu  की सदस्यता ले ली  है। बाकायदा इस बात को jdu ने सोशल मीडिया पर twwet भी किया, यह विपक्ष के लिए खतरे की घंटी बजना जैसा है क्योंकि बिहार में विपक्ष का सबसे बड़ा एजेंडा वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर गलतफहमियां फैलाकर ज्यादा से ज्यादा मुस्लिम वोटर्स को अपने खेमें में करना है, पर जब खुद मुस्लिम आगे बढ़कर बीजेपी या jdu का दामन थाम रहे हैं तो साफ लग रहा है कि उन्हें इस संशोधन से कोई परहेज नहीं है। और ये बात विपक्ष के लिए बहुत चिंतनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।