डाक्टर असली हीरों हैं- उनकी पहचान -सम्मान बहुत जरुरी

हाल ही में हेल्थकेयर आइकॉनिक फैशन एंड अवार्ड्स (HIFAA) 2025 का दूसरा समारोह गोवा में आयोजित हुआ, आयोजन काफी सफल रहा क्योंकि इसमें देश विदेशों से 500 से अधिक डॉक्टर और चिकित्सा पेशेवरो ने भाग लिया, जिनमें नेचुरोपैथी, एक्यूपंक्चर, कायरोप्रेक्टिक देखभाल, आधुनिक चिकित्सा और स्वास्थ्य देखभाल चिकित्सा के क्षेत्र में काम कर रहे हर फील्ड के प्रोफेशनल थे। 20 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि मौजूद थे।आपको बता दें कि HIFAA एक ऐसा मंच है जो चिकित्सा क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले डाक्टरों को पहचान कर उन्हें सम्मानित करता है और साथ स्वास्थ्य सेवा के बारे में चर्चा करने के लिए एक मंच भी देता है। दो दिन तक चलने वाले इस समारोह में एकीकृत चिकित्सा, निवारक स्वास्थ्य देखभाल, मानसिक स्वास्थ्य और स्वस्थ से जुड़ी कईं समस्याओं पर चर्चा हुई और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने इसका उद्घाटन किया।

500 से ज्यादा medical professional शामिल

इसका आयोजन इसलिए भी खास है क्योंकि इसने चिकित्सा जगत में बेस्ट काम करने वाले लोगों की पहचान के साथ फैशन और वेलनेस के क्षेत्र में एक मंच पर लाकर उन्हें सम्मानित किया जाता है। समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान करने वाले प्रोफेशनल को यह मंच motivate भी करता है। इस पूरे समारोह के संस्थापक डॉ. बिस्वजीत मंडल ने भी कहा कि इसके जरिए मेडिकल फील्ड से जुड़े लोगों के लिए कुछ अलग से करने का सपना पूरा हुआ। उन्होंने बताया कि HIFAA के इस एडिशन में हेल्थकेयर हीरोज को भी सम्मानित किया गया है जो हमारे लिए गर्व की बात है

संस्थापक डॉ. बिस्वजीत मंडल

समारोह में इस बात पर जोर दिया गया कि डॉक्टर असली हीरो हैं, और उनके अथक प्रयासों – काम को पहचान मिलनी बहुत जरूरी है और यही काम HIFAA करने की कोशिश कर रहा है।इस अवसर पर संस्था के सह-संस्थापक हेमांशु मेहता भी मौजूद थे। इस अवसर पर गोवा और भारत के अन्य हिस्सों से आए 30 डॉक्टरों को प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। साथ ही, डॉ. राहुल बाजपेयी, डॉ. संतोष पांडे, डॉ. कुमार दुस्सा (ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ), ग्लोबल वेलनेस गुरु डॉ. मिक्की मेहता, डॉ. अली ईरानी और डॉ. प्रीति रेड्डी ने हेल्थकेयर और वेलनेस के भविष्य पर पैनल डिस्कशन में भाग लिया।

कार्यक्रम में अभिनेत्री, मॉडल और इंफ्लुएंसर एकता जैन ने इस शाम को होस्ट किया, जबकि बॉलीवुड सिंगर देव नेगी ने शानदार लाइव परफॉर्मेंस देकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। मार्शल आर्ट्स एक्सपर्ट रणबीर लैशराम और उनके स्टूडेंट्स ने फिटनेस को एक नए अंदाज में पेश किया।जनरल फिजीशियन डॉ. रजनीकांत मिश्रा ने डाक्टरी से हट कर अपने चुटकुलों से सभी को हैरात में डाला। मनोरंजन किया, जिससे महफ़िल और भी रोचक बन गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।