देश तो क्या विदेश में लगे नारे योगी है तो UP है

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चाहने वाले देश में तो क्या विदेशों में भी बहुत हैं, देश की बात करें तो जिस भी राज्य में चुनाव होते हैं , वहां चुनाव से पहले प्रचार सभाओं को सम्बोधित करने में योगी की सबसे पहली मांग होती है, योगी को देखने, सुनने सैकड़ों हजारों लोग पहुंचते हैं और आजकल योगी सिंगापुर की यात्रा पर हैं और यहां भी उन्हें देखने -सुनने के लिए वहां बसे भारतीय बड़ी संख्या में पहुंच गए और उनमें जबरदस्त उत्साह था । यहीं नहीं भारतीयों ने ‘योगी है तो यूपी है’ की गूंज कर यह जता भी दिया कि योगी को चाहने वाले देश में नहीं बल्कि विदेशों में भी बसे हुए हैं।कार्यक्रम में एक महिला ने सीएम योगी ‘भैया’ कहकर बुलाया तो एक बच्ची मुख्यमंत्री का स्केच बनाकर लाई थी, जिस पर सीएम योगी ने अपना ऑटोग्राफ भी दि दिया। वैसे ये सब देखकर यूपी क्या देश में बैठे लाखों -करोड़ों लोग गर्व का अनुभव कर रहे होंगे पर विपक्ष खासकर अखिलेश जी इस अवसर पर भी योगी पर कटाक्ष करने से बाज नहीं आए।

 

अखिलेश का तंज योगी नहीं तो फैंका ये पैंतरा

यूपी में अखिलेश यादव कोई ऐसा मौका नहीं छोडते हैं जब वो योगी सरकार पर तंज नहीं कसते हों या योगी सरकार में फूट डलवाने का काम नहीं करते , आजकल यूपी के कुछ नेताओं में अंदर ही अंदर तनातनी रहने की खबरें खूब चल रही हैं और योगी जी भी आजकल बाहर दौरे पर हैं बस इसी मौके का फायदा उठाकर अखिलेश यादव ने हाल ही में यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को लुभावना ऑफर दिया और कहा कि जिन दो लोगों को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने का मन है, वह बस सौ विधायक लाकर मुख्यमंत्री बन सकता है यही नहीं अखिलेश यादव ने हाथ की हाथ मजकिया अंदाज में यह भी कह दिया कि जो भी नेता 100 विधायक अपने साथ लेकर आएगा, उसे एक सप्ताह के लिए मुख्यमंत्री बना दिया जाएगा। माना यही जा रहा है कि अखिलेश ने यह टिप्पणी संभवत: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सिंगापुर जापान यात्रा के संदर्भ में की है।

 2047 तक सत्ता से बिल्कुल बाहर हो जाएगी समाजवादी पार्टी केशव प्रसाद मौर्या का भविष्यवाणी

वैसे देखा यह भी गया है कि अखिलेश के इस तरह के बयानों का जवाब योगी कम देते हैं पर युपी के दोनों डिप्टी सीएम ज्यादा से ज्यादा अखिलेश की धुलाई कर देते हैं ,अब जब अखिलेश यादव के केशव प्रसाद मौर्य को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के ऑफर का दिया तो मौर्य भला कैसे चुप रहने वाले थे उन्होंने जोरदार पलटवार करते हुए कहा कि BJP से तो कोई नेता समाजवादी पार्टी में जाने वाला नहीं हैं पर हां अखिलेश अपने विधायकों को बचा लें तो बड़ी बात होगी। केशव प्रसाद मौर्य ने यह तक कह दिया कि अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी 2047 तक सत्ता से बिल्कुल बाहर हो जाएगी, उन्होंने ये भी कहा कि समाजवादी पार्टी की नैया डूब रही है, भविष्य भी अंधकारमय है, इसलिए अखिलेश को अपनी पार्टी पर ध्यान देना चाहिए। उपमुख्य मंत्री केशव प्रसाद ने अखिलेश का बयान हताशा से भरा बताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा भी कि गुंडई की राजनीति की विरासत का दौर लंबा नहीं चला करता और अखिलेश को इससे सबक लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *