घर में Bar कहां बनाए जो ना करे Health -Wealth का नुकसान

आजकल मॉडर्न घर बनने लगे हैं , जिसमें बार यानी शराब रखने के लिए भी बाकायदा अलग स्थान बनाए जाते हैं। पर यदि आपका बार गलत दिशा में बन जाए तो आपके घर के ऊपर गलत असर पड़ते हैं। वास्तु के हिसाब से आपका बार किस डायरेक्शन में होना चाहिए यह जानना जरूरी है। bar यदि नॉर्थ में बनाते हैं तो वो आपके करियर ओपोरर्चुनिटीज में बाधा करेगा। आपके करियर की ओपोरर्चुनिटीज बच्चों की या जिस भी प्रकार का परिवार है उसमें बाधा आ सकती है,

 

इस दिशा में है Bar बीमार रहने के पूरे चांस

नॉर्थ नॉर्थ ईस्ट में यदि आप अपना बार बनाते हैं तो आपको हेल्थ इशूज़ फैमिली मेंबर्स आपके बीमार पड़ सकते हैं। नॉर्थ ईस्ट में आपका मन अस्थिर होता है। मन के अंदर अस्थिरता रहती है। बेचैनी बनी रहती है। ईस्ट नॉर्थ ईस्ट में यदि आप बनाते हैं तो आप आनंद महसूस करेंगे, स्फूर्ति लगेगी लेकिन आपका ध्यान भी खाली ड्रिंक्स की तरफ चला जाएगा। आप और काम छोड़ के उसी में ही अपना एंजॉयमेंट ढूंढने की कोशिश करेंगे।

 

घर में खर्च ज्यादा होगा यदि इस दिशा में मौजूद Bar

यदि आपका बार ईस्ट में है तो आपका बार आपको सोशल सर्कल से कट ऑफ करेगा। ईस्ट साउथ ईस्ट दिशा वो हमारी ऐसी दिशा है जो हमारी चिंता को कम करती है। आपको रिलैक्स करती है। तो ईस्ट साउथ ईस्ट में आप बार बना सकते हैं। वह दिशा आपकी अच्छी है। साउथ ईस्ट में यदि आप बनाते हैं तो आपके घर के खर्चे एक्सपेंस आपके ज्यादा होंगे। खासकर आपका ड्रिंक्स ड्रिंक्सपार्टीज के ऊपर आपके खर्चे ज्यादा हो सकते हैं। साउथ साउथ ईस्ट यह भी हमारे लिए अच्छी नहीं मानी जाती है। यह आपके सेल्फ कॉन्फिडेंस को कम करती है। आपके अंदर एक हीन भावना आ सकती है। साउथ में यदि रहता है तो आपको इंसुमेनिया की शिकायत रह सकती है। यह कुछ डायरेक्शंस की अलग-अलग प्रभाव होते हैं।

अकेलेपन की हो सकती शिकायत

साउथ वेस्ट में यदि आप रखते हैं तो आप का थोड़ा सा जीवन से इंटरेस्ट खत्म होता जाता है और आप एकाकीपन में और ड्रिंक्स में डूब सकते हैं। साउथवेस्ट में यदि आपका बार है तो आप अपने पूरे हुनर का प्रयोग नहीं कर पाएंगे। जो आपका कैलिबर है उसका मैक्सिमम यूटिलाइजेशन आप नहीं कर पाएंगे। वेस्ट साउथ वेस्ट जोोन में यदि आपका पार है तो आपके बच्चों का मन पढ़ाई से हटेगा। वह पढ़ने से विचलित हो जाएंगे। सही दिशा में नहीं पढ़ाई करेंगे।

इस दिशा में बना Bar सबसे ठीक रहता है

वेस्ट जो है यह आपका अच्छा ज़ोन है। वेस्ट में आप बार बना सकते हैं। जो यदि आप वहां पे अपनी पार्टीज करते हैं, बिजनेस पार्टीज करते हैं, तो वह आपको अच्छा रिजल्ट्स देके जाएंगी। सेम आपका वेस्ट नॉर्थवेस्ट ज़ोन वो आपके माइंड को डिटॉक्स करता है। यहां पर भी यदि आप बार रखेंगे तो वह आपकी चिंता को कम करेगा। नॉर्थवेस्ट बार है तो यह आपके लिए अच्छा माना जाता है। यहां पे भी यदि आप बिजनेस पर्पस से नॉर्थ वेस्ट में बार रखते हैं तो वो पार्टीज आपको अच्छे रिजल्ट्स देके जाती हैं। यह कुछ विचार हैं। यदि आप इनसे सहमत हैं तो आप यदि बार बना रहे हैं तो उसको फॉलो करने की कोशिश करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *