जहां कभी थी diamonds की खान- वहीं जगह अब पड़ी सुनसान

एक गांव जो सिर्फ 40 सालों के लिए ना केवल बसा बल्कि एक खास कारण से दुनियाभर में famous भी हो गया पर 40 साल के बाद यह शहर पूरी तरह से वीरान हो गया है और हाल ये है कि अब ये शहर भूतिया शहर के रूप में ही जाना जाता है। हम बात कर रहे हैं नामीबियाई रेगिस्तान के बीच में बने एक ‘भूतिया’ शहर कोलमन्सकोप की , आपको बता दें कि यह जगह कभी हीरों से भरी हुआ करती थी लेकिन बक्त के साथ साथ हीरे तो चले गए अब रह गए हैं रेत में दबे जर्जर घर।

 रेगिस्तान में बनाया गया जर्मन सिटी जैसा गांव

माना जाता है कोलमन्सकोप की स्थापना 1900 के शुरू में हुई थी, 1908 में रेलवे वर्कर जकारियास लेवाला को पटरियों से रेत हटाते समय चमकदार रत्न मिले जो उसने अपने अपने जर्मन बॉस ऑगस्ट स्टॉच को दिखाए, . जांच में उस रत्न के हीरा होने की पुष्टि हुई.बस फिर क्या था इस खबर को सुनने के बाद नामीबिया में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. कुछ ही सालों में यहां सैकड़ों जर्मनवासी आकर बस गए. उन्होंने ही यहां अपने आधुनिक घर बनाए, और कोलमन्सकोप – जल्द ही रेगिस्तान में फंसे एक जर्मन सिटी जैसा दिखने लगा. चिलचिलाती गर्मी से निपटने के लिए एक बर्फ फैक्ट्री के साथ एक अस्पताल, बॉलरूम, पॉवर स्टेशन, स्कूल, थिएटर और टाउन हॉल सभी बनाए गए थे. इस टाउन को साउथर्न हेमिस्फीयर में पहला एक्स-रे स्टेशन और अफ्रीका का पहला ट्राम मिला. 1920 के दशक तक, 300 जर्मन लोग, 40 बच्चे और 800 ओवाम्बो वर्कर्स कोलमन्सकोप में रहते थे

दुनिया के कुल हीरा उत्पादन के 11.7 फीसदी हीरे यहां से निकलते

फर्स्ट वर्ल्ड वॉर के बाद, जब हीरों की कीमत में गिरावट आई, तो यहां से लोग अपने घर मकान छोड़-छोड़ कर जाने लगे.अपने समय में यह गांव हर साल 10 लाख कैरेट हीरे का प्रोड्यूस कर रहा था, जो दुनिया के कुल हीरा उत्पादन का 11.7 फीसदी था , लेकिन धीरे धीरे हीरे निकलते गए और साल 1956 में वो समय आ गया कि यहां के तमाम हीरे खत्म हो गए, और लोगों ने यहां आना और बसना तक छोड़ दिया जिससे ये आधुनिक गांव पूरी तरह से खंडहरों में बदल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।