जीवन में बृहस्तपति ठीक नही कैसे करेंगे पता

बृहस्पति ग्रह आपके जीवन में कैसा प्रभाव पड़ता है उसको आप कैसे पहचाने और अच्छा प्रभाव है बुरा प्रभाव है वह आपको कुछ बातों से पता चजाएगा जैसे कि इसके लिए आपको कारक पता होना चाहिए कि बृहस्पति ग्रह के कारक क्या है , बृहस्पति ग्रह का सबसे बड़ा कारक है आपका भाग्य, धर्म स्थान आपके दादा और साथ ही साथ जो आपका ज्ञान है एक अपना ज्ञान जो होता है नेचुरल होता है वो विज़डम जिसे हम कहते हैं वो हमको बृहस्पति ग्रह से ही मिलती है। बुद्धिमानी अलग चीज है। बड़ा ज्ञान अलग चीज है। तो इन सब चीजों से आपको पता चल जाएगा कि मेरा बृहस्पति ग्रह कैस है। यह तो हमको कारक पता चल गए हैं।
अपने धर्म का सम्मान नहीं करते सावधान हो जाएं

अब देखिए कि अगर बृहस्पति ग्रह का बुरा प्रभाव है तो क्या-क्या असर आपके जीवन मे है। जैसे आप अपने आप को बहुत सर्वज्ञानी मानेंगे। किसी दूसरे के ज्ञान को महत्व नहीं देंगे। आपका गुरु अगर आपका गुरु आपको पसंद नहीं करता, चाहे आप उसको कितना भी प्यार करें, कितनी भी इज्जत दें, पर वह आपको पसंद नहीं करता। आपको पीछे करने की कोशिश करता है तो मतलब आपका बृहस्पति ग्रह ठीक काम नहीं कर रहा नेचुरल रूप में और साथ ही साथ आपको धर्म में कोई रुचि नहीं है। आप अपने धर्म के प्रति पसंद नहीं करते कि मैं अपने धर्म को का पालन करूं और साथ ही साथ दूसरे धर्म की तरफ आप बढ़ते रहते हैं। तो इससे भी आपके बृहस्पति ग्रह पे असर पड़ता है और पता चलता है कि आपका बृहस्पति ग्रह ठीक नहीं है। तो ये तो हो गई कुछ बातें जिससे हमको पता चल जाएग कि बृहस्पति ग्रह हमारे जीवन में बुरा प्रभाव दे रहा है।
ज्ञानी आपके सामने है तो उसके ज्ञान का मान रखिए, उसके ज्ञान को भी महत्व दीजिए
इसको आप अपने व्यवहार से अच्छा भी कर सकते हैं। कैसे? जैसे आप अफवाहें मत फैलाइए। किसी बात को बहुत बढ़ा चढ़ा के मत बोलिए। एक नेचुरल रूप में ही अपने ज्ञान को दिखाइए। अगर कोई दूसरा ज्ञानी आपके सामने है तो उसके ज्ञान का आप मान रखिए। उसके ज्ञान को भी महत्व दीजिए और उसके ज्ञान को भी आप अपने ज्ञान से तुलना करके उसको नीचा दिखाने की कोशिश मत करें। साथ ही साथ आपका जो धर्म स्थान है उसके प्रति इज्जत रखें। वहां पर साफ सफाई रखें और धर्म स्थान पर जाकर के कोई चुगली ना करें। कोई बुराई ना करें। किसी दूसरे धर्म की निंदा ना करें या अपने धर्म को बहुत ज्यादा बढ़ा चढ़ाकर दूसरों को ना दिखाएं। इससे आपका बृहस्पति ग्रह अगर कुंडली में अच्छा है तो उसको भी आप अपनेकर्मों से धीरे-धीरे खराब कर लेंगे।
दादा का सम्मान करें यह ग्रह अच्छे रिजल्ट देगा

साथ ही साथ आपके दादाजी आपके दादाजी रिश्तों में बृहस्पति ग्रह को ही दिखाते हैं। अगर आपके दादा हैं और आप दादा को प्यार नहीं करते या दादा को आपसे प्यार नहीं है तो भी बृहस्पति ग्रह का अच्छा बुरा प्रभाव दिखता है। और साथ ही साथ कोई बुजुर्ग है और वह उसका आप सम्मान करिए। उसको आप इज्जत दीजिए, आदर दीजिए। इससे आपका बृहस्पति ग्रह बहुत ही अच्छा होगा। साथ ही साथ विद्वानों को आदर दीजिए, सम्मान दीजिए। यह सब बातें आपके बृहस्पति ग्रह को ठीक करेंगी। यह तो हो गई हमारे व्यवहार की बातें। साथ ही साथ अगर आपका व्यवहार भी अच्छा है, आप सबका सम्मान भी करते हैं। गुरु से आपको आदर भी देते हैं। सब कुछ करते हैं। उसके बाद भी आपको लगता है कि बृहस्पति ग्रह का मेरे पे अच्छा प्रभाव नहीं आता।
चने की दाल का दान बहुत जरूरी

तो आप चने की दाल का दान कर सकते हैं। पीले वस्त्र किसी पुजारी को दान कर सकते हैं। पुजारी जी इसका सम्मान करते हुए उनको कुछ दक्षिणा दीजिए और दक्षिणा भी ऐसी दीजिए जो आपके रुतबे के अनुसार हो। यह ना हो आप करोड़पति हैं। आपने उसको ₹100 पकड़ा दिए। रुतबे के हिसाब से ही दक्षिणा को दीजिए। इससे आपका बृहस्पति ग्रह ठीक होगा और साथ ही साथ आप मंदिर की सेवा भी करके अपने बृहस्पति ग्रह को ठीक कर सकते हैं। यह है छोटी-छोटी बातें जिससे आप बृहस्पति ग्रह को अपने जीवन में देख सकते हैं, समझ सकते हैं, उसको ठीक कर सकते हैं और अपने जीवन में बहुत बड़ा सुधार ला सकते हैं। इसी तरह से हम आगे भी ग्रहों की कड़ी में अगले ग्रह के बारे में आपको बताएंगे।
