तेजस्वी यादव का तंज झारखंड़ में BJP क्यों नहीं हुई सेफ

झारखंड में लालू यादव की पार्टी RJD ने चार सीटें क्या जीत ली, तेजस्वी यादव के हौंसले बुलंद हैं। वह खुलकर झारखंड की जीत को बिहार विधानसभा चुनाव से जोड़ रहे हैं , हाल यह है कि कुछ समय से चुप बैठे तेजस्वी यादव ने एक बार फिर मोदी सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जबदस्त तंज कसने शुरू कर दिए उन्होंने कहा की भाजपा कहती है एक हैं तो सेफ हैं’ पर मैं पूछता हूं कि अलग कौन है? सब तो एक ही है। देश एक ही है, राज्य एक ही है तो अलग कौन है? तेजस्वी ने कहा कि नफरत फैलाने का काम भाजपा करती है और झारखंड़ में उन्होने लोगों को बांटने की कोशिश तो जनता ने उन्हें सबक सिखा दिया। तेजस्वी ने कहा की यह तो साफहो गया कि जनता ने एनडीए को 2024 में झारखंड चुनाव हरवाया है अब यही जनता बीजेपी को 2025 का बिहार चुनाव भी हरवाएगी। वैसे झारखंड के नतीजे बीजेपी के लिए चौकाने वाले हैं और एक सबक देने वाले भी है कि राज्य के कद्दावर नेताओं की उपेक्षा करना किसी भी पार्टी के लिए फायदेमंद नहीं है ।

प्रशांत किशोर को भी झटका मिला है

वैसे दूसरी तरफ बिहार में हुए उपचुनाव में लोकप्रिय राजनीतिज्ञ प्रशांत किशोर को भी झटका मिला है वो चारों सीटों पर चुनाव हार गए, कुछ में जमानत तक जब्त हो गई उन्हें केवल 70 हजार लोगों ने वोट दिया।

JDU नेता ने कैसे अपने नेता नीतीश कुमार की कर दी जग रूसवाई

बिहार की राजनीती पर देश भर के लोगों की बड़ी नजर रहती है यहां की छोटी बड़ी राजनीतिक घटनाएं हमेशा ही चर्चा का विषय बन जाती है और इसके पीछे दो बड़े कारण माने जाते हैं पहला बिहार के लोग देश के कोने कोने में बसे हैं और उन्हें यहां की खबरें जानने की पूरी उत्सुकता रहती है। दूसरा बिहार के लंबे इतिहास में बड़े बड़े नेताओं को जन्म दिया है और अगर कहा जाए कि देश की राजनीति में बिहारी नेताओं का पूरा बोलबाला है तो कुछ गलत नहीं होगी। अब देखिए JDU के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने एक कार्यकर्ता सम्मेलन में यह बयान क्या दे दिया कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोग अभी तक नीतीश कुमार को वोट नहीं देते पर इसपर बखेड़ा खड़ा हो गया। लोगों में चर्चा हो गई कि आखिरकार लल्लन सिंह ने यह बयान कैसे दे दिया। यहां तक की तेजस्वी यादव की पार्टी के लोगों ने इसपर सरकार पर टिप्पणी करनी शुरू कर दी की सरकार बिहार के बहुत से लोगों का विश्वास नहीं जीत पाई है यह नीतीश कुमार की हार है। पर बात को घुमा फिरा कर पेश करना सबकी आदत सी बन गई है। दरअसल लल्लन सिंह ने तो यही कहा था कि वर्षों पहले अल्पसंख्यक समाज के लोगों दयनीय स्थिति थी। मदरसों में तीन-चार हजार रुपये में शिक्षक काम करते थे लेकिन आज सातवें वेतन आयोग का वेतन मिल रहा है, उनका जीवन बहुत बेहतर हुआ है और यह सब सुधार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सत्ता में आने के बाद से ही हुए हैं पर बावजूद इसके आज भी अल्पसंख्यक समाज के लोग नीतीश कुमार को वोट नहीं देते हैं अब बिहार की राजनीती ही ऐसी है कि किसी भी नेता की जबान से कुछ उल्टा-पुल्टा निकलता है तो तुरंत हवा की तरह चारों तरह फैल जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

पाकिस्तान से आती थी सैलरी-Congress का ये सांसद फंस सकता है जिस तरह से बीजेपी कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान से कथित संबंधों को लेकर सबूतों के साथ सामने आ रही है इससे यह मामला काफी गंभीर बनता जा रहा है, अब चूंकि ये मामला राजनीती से उठकर अब ये मामला देश की सुऱक्षा से जुड़ रहा है तो इसके लिए कांग्रेस की परेशानी जाहिर है और इसके जवाब में कांग्रेस के कईं नेता ऐसे तर्क पेश कर रही हैं जिनकी वास्तविकता पर भी सवाल उठ रहे हैं। पूरा मामला समझते हैं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुलकर लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई को एक पाकिस्तानी फर्म ने नौकरी दी थी और फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया था और इस दौरान उनकी सैलरी पाकिस्तान के एक नागरिक अली तौकीर शेख दिया करते थे, रविवार को गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सरमा ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है , उन्होंने बताया कि असम पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी जांच में कईं गंभीर सवाल खड़े किए हैं, सरमा ने कहा कि ib यानी इंटलीजेंस की गोपनीय जानकारी इसी तरह पाकिस्तान भेजी गई, उन्होंने यह भी बताया कि शेख 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आया और भारत विरोधी नैरिटिव तैयार किया । ————–गौरव गौगई की पत्नी आरोपों के घेरे में यही नहीं रविवार को ही बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने भी गौरव गोगई को घेरते हुए सोशल मीडिया पर एक सवाल करके कांग्रेस को और परेशानी में डाल दिया, प्रदीप भंडारी ने पूछा है कि क्या यह सच नहीं है कि गौरव गोगोई ने 2014 में कालीबोर से सांसद चुने जाने के तुरंत बाद 14 मार्च 2015 को युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए पाकिस्तान उच्चायोग का दौरा किया था, बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने यह सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गौरव गोगोई बताएंगे कि उनकी पाकिस्तान यात्रा को वहां के गृह मंत्रालय ने सुविधाएं दी थीं, ————गोपनीय ढंग से पाकिस्तान किया दौरा अब मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है तो बीजेपी के कई नेता गौरव गौगई से सवाल पूछ रहे हैं, कि क्या वो बता सकते हैं कि उनकी पतनी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई पाकिस्तान योजना आयोग के सलाहकार अली तौकीर शेख के साथ काम कर रही थी। बीजेपी यह भी आरोप लगा रही है कि अली तौकीर शेख पर्यावरणविद नहीं था, बल्कि सिंधु जल संधि और भारत-पाकिस्तान के क्षेत्रीय विवादों से जुड़े मुद्दों पर पाकिस्तान की तरफ से काम कर रहे थे। असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी दावा किया है कि शेख नियमित रूप से सोशल मीडिया पर एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई को टैग करता था, लेकिन जांच शुरू होने के बाद उसने अपने पोस्ट डिलीट कर दिए और अपना अकाउंट बंद कर दिया। आपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी आरोप लगाया है कि गौरव गोगई ने 2013 में पाकिस्तान का बहुत ही गोपनीय दौरा किया था। गौरव गौगई का आरोप जमीन घोटाला छुपाने के लिए पूरा कांड वैसे इस जांच और आरोपों के सामने आने के बाद गौरव गौगई कुछ बताने की बजाय बेतुके जवाब दे रहे हैं कि अगर मेरी पत्नी पाकिस्तान की ISI एजेंट है, तो मैं भारत का R&AW एजेंट हूं, गौरव यह भी कह रहे हैं कि असम के मुख्यमंत्री ये आरोप अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं, आपको बता दें हाल ही गौरव गौगई ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने 12000 बीघा जमीन पर कबजा कर रखा है और जब ये बातें हम सामने ला रहे हैं तो हमें ही देशदोही साबित किया जा रहा है। पर जो भी हो जिस तरह से जांच कमिटी की रिपोर्ट गौरव गौगई और उनकी पत्नी के पाकिस्तीनी लिंक साबित कर चुकी है उससे आने वाले समय में देश के साथ आसाम में ये मुद्दा कांग्रेस के लिए भारी पड़ने वाला है।