By DR R P Prasher

काली मिर्च ,तुलसी, अदरक, लौंग ,हल्दी चमत्कारिक जड़ी बूटियां

ठंड बढ़ रही है और इसके साथ ही बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले में खासकर बुजुर्ग लोगों में यह मामले तेजी से बढ़ रहे हैं । पर आयुर्वेद में काली मिर्च ,तुलसी, अदरक, लौंग हल्दी ऐसी जड़ी बूटियां है जो हार्ट अटैक से बचाव कर सकती हैं । हार्ट अटैक के कारण क्या है , कैसे हार्ट अटैक आता है ,और इन जड़ी बूटियों की सहायता से कैसे हम उससे बच सकते हैं । होता यही है कि ठंड के कारण हमारी खून की नालियां सिकुड़ जाती हैं, हमारी ब्लड कैपिलरी सिकुड़ जाती है और जब सिकुड़ी होगी तो ब्लड प्रेशर बढ़ जाएगा । इसके साथ ठंड में एक्टिविटी कम हो जाती है , वॉकिंग कम कर देते हैं या बंद कर देते हैं, एक्सरसाइज कम कर देते हैं, बंद कर देते हैं ,उसके वजह से भी हमारी खून की नालियों पर और भी फर्क पड़ता है और हमारा ब्लड प्रेशर और बढ़ता है ।

सर्दी में पसीना ना आना भी दिल को करे बीमार

फिर तीसरी हम वजह है कि गर्मी में जब बाहर निकलते हैं या एक्सरसाइज करते हैं ,वकिंग करते हैं तो पसीना आता है और पसीने के रास्ते हमारे शरीर में से सोडियम भी बाहर निकल जाता है अब सर्दी के मौसम में पसीना नहीं निकलरहा है तो सोडियम शरीर में ही जमा रह जाता है और हम सब जानते हैं कि सोडियम एक सबसे बड़े कारणों में से है बल्ड प्रेशर बढ़ने के लिए।

 मोटे अनाज का प्रयोग बचाए ठंड से

सबसे पहले ठंड से बचना है खासकर बुजुर्गों को । सर पर टोपी रखें, पैरों में जुराब हमेशा पहने। छाती पर स्वेटर जैकेट पहने जिससे छाती पर सीधी हवा ना लगे। इसके अलावा जो गर्म तासीर की चीजें हैं उनका हम प्रयोग करें हमारा जो खाना है उसमें मिलेट्स यानी मोटा अनाज का प्रयोग बढ़ाएं । खासकर बाजरे का प्रयोग बढ़ा सकते हैं मक्के का प्रयोग बढ़ा सकते हैं उससे शरीर को गर्मी मिलेगी । हरी सब्जियां पालक है, सरसों है, बथुआ है इनका प्रयोग करें यह भी हमें शरीर में गर्मी देंगा और हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है। यह खाना ना केवल शरीर में ताकत देता है, गर्मी देता है बल्कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।
हमारी खून की नालिया ना सुकड़े, हमें ठंड ना लगे ,हमारा बलड प्रेशर ना बढ़े , इसके लिए तुलसी अदरक, लौंग, काली मिर्च ,दाल चीनी इनका हम प्रयोग करें नियमित रूप से चाय में दूध में या काढ़ा बनाकर इसका सेवन करें। इससे न केवल हमारे शरीर में गर्मी रहेगी बल्कि हमारे शरीर में खून का बहाव बना रहेगा, ब्लड कैपरी सिकुड़ेगी नहीं और खून के क्लॉट भी शरीर में नहीं बनेंगे। क्योंकि इन सभी में खून को पतला करने की भी प्रॉपर्टी होती है । इसके अलावा हल्दी, यह ना केवल खून को पतला करती है बल्कि वो एंटीऑक्सीडेंट भी है इम्युनिटी मॉडरेटर भी है और बहुत सारी बीमारी से हमारा बचाव भी करती है ।

हल्दी बचाए ठंड़ से लेकिन लेने का सही तरीका जानिए

लेकिन हल्दी पानी में घुलनशील उतनी नहीं होती है और फायदा उतना नहीं करती है तो हम हल्दी को दूध में उबाल कर ले उसमें हम कच्ची हल्दी भी ले सकते हैं और हल्दी का पाउडर भी ले सकते हैं। कच्ची हल्दी में चूंकि कोई मिलावट नहीं होती यह सबसे बड़ी अच्छी बात है और इस मौसम में कच्ची हल्दी उपलब्ध भी है सस्ती भी है तो हम आधे से एक इंच का टुकड़ा जो है वो कुचलकर पीसकर कूटकर दूध में उबाले और उस दूध का हम प्रयोग करें अगर आपको पाउडर ही लेना है तो वह भी आधी चम्मच जो है आप दूध में उबाल कर ले हल्दी में करक्यूमिन होता है जो खून को पतला भी करता है हमारी इम्युनिटी को भी बढ़ाता है । रोगों से हमारी रक्षा भी करता है और हल्दी के बाकी गुण भी हैं जैसे ये खांसी खत्म करती है। जब हम दूध में हल्दी उबाल कर लेंगे तो हम ना केवल बीमारियों से बचेंगे बल्कि हम हार्ट अटैक से बचे रहेंगे। हमारी हार्ट की हेल्थ बिल्कुल ठीक रहेगी ।

दिन हो या रात शरीर को गर्म रखें

हार्ट अटैक से बचने के लिए रात को कमरा ठंडा ना रहे इस बात का ख्याल रखना है कि आप गर्म कंबल या रजाई लेकर सोए साथ में अगर आपको लग रहा है कि ठंड लग रही है या ठंड लग सकती है तो स्वेटर पहनकर भी सो सकते हैं। और रोज नहाना जरूरी है क्योंकि रोज नहाने से ब्लड कैपिलरी जो सिकुड गई है नहाने से कैपिलरी वो नैरो नहीं रहेंगी वो फैल जाएंगी , खून का बहाव आसानी से होगा और उससे ब्लड प्रेशर नहीं बढ़ेगा । क्योंकि अल्टीमेटली ब्लड प्रेशर ही सबसे बड़ा कारण है हार्ट अटैक होने का

Avatar photo

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।