नया साल क्या बीजेपी में लागू रहेगी रिटायरमेंट उम्र -मोदी होंगे 75 के

साल खत्म हो रहा है और नए साल के शुरूआत में ही राजनीती में बहुत कुछ उठा पठक , बहुत कुछ नया होने वाला है। नए साल में बिहार और दिल्ली के चुनाव ना केवल तेजस्वी यादव और केजरीवाल का भविष्य तय करेंगे बल्किविपक्षी गठबंधन की डोर कांग्रेस के हाथ से छूट कर किसके हाथ जाएगी इस बात का भी फैसला करेंगे। नया साल यह भी तय करेगा कि विपक्षी गठबंझन में अपनी ढपली अपना राग गाने वाली कई बड़ी पार्टियां इस गठबंधन का हिस्सा बनी रहेंगी या फिर अपने बूते पर चुनाव लड़ेंगी। और इन सब के बीच सबसे अहम बात जो नए साल में घटने वाली है वो है कि पीएम नरेंद्र मोदी 75 साल के हो जाएंगे और एक बड़ा सवाल जो सबके मन में चल रहा है कि बीजेपी में 75 साल में रिटायरमेंट का नियम क्या मोदी जी के उपर लागू होगा। वैसे हाल फिलहाल में बीजेपी 75 साल को लेकर थोड़ी soft पड़ती दिख रही है और बीजेपी के कईं कद्दावर नेता इस बारे में बयान भी दे चुके हैं कि उम्र हो गई तो क्या राजनीती थोड़े छूटेगी-काबलियत के हिसाब से मौका मिलता रहेगा। वैसे अगर बीजेपी और rss के यही स्वर रहते हैं तो जाहिर तौर पर मोदी ही पीएम बने रहेंगे लेकिन अगर उम्र का मुद्दा तूल पकड़ता है तो नया साल यह भी तय करेगा की मोदी के बाद कौन, इस लिस्ट में योगी और अमित शाह का नाम सबसे आगे चल रहा है।

अरविंद केजरीवाल जी —–झूठ पकड़ा गया

क्या दिल्ली की सत्ता बचाने के लिए केजरीवाल सराकर झूठ पर झूठ का सहारा ले रही है, कम से कम बीजेपी नेताओं का तो यही मानना है। दरअसल कुछ समय पहले ही अरविंद केजरीवाल ने पंजाब जाकर वहां महिला सम्मान योजना की शुरूआत की थी, पर बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने आरोप लगया है कि वहां अभी तक पंजाब की महिलाओं के बैंक खातों में एक भी रुपया जमा नहीं हुआ है। और ये योजना सिर्फ एक धोखा है, चूंकि केजरीवाल ने हाल फिलहाल में यही योजना दिल्ली की महिलाओं के लिए भी शुरू की है इसलिेए बांसुरी स्वराज ने केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि पंजाब की तरह दिल्ली की महिलाओं को धोखा न दें। वहीं दूसरी तरफ केजरीवाल की तरफ से दिल्ली में 60 साल से ऊपर के बुजुर्गो के लिए शुरू की गई संजीवनी योजना पर भी दिल्ली के ही स्वास्थ्य विभाग ने सवाल उठा दिए हैं। केजरीवाल सरकार ने दावा किया था की योजना के तहत सभी बुजुर्गों को मुफ्त इलाज मिलेगा पर आज दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के एक विज्ञापन ने ही योजना पर सवाल उठा दिए हैं। विज्ञापन में कहा गया कि संजीवनी योजना नाम की कोई स्कीम नहीं है।दिल्ली के स्वास्थ्य सचिव ने कहा है कि यह सिर्फ चुनावी स्टंट है…देश के वरिष्ठ नागरिकों के लिए सिर्फ एक योजना है ‘आयुष्मान भारत योजना’, जिसे अरविंद केजरीवाल नफरत की राजनीति के कारण दिल्ली में लागू नहीं होने दे रहे हैं। अब दिल्ली की जनता को ही देखना है कि वह मुंगेरी लाल के हसीन सपनों पर विश्वास करती है नहीं

मोदी को RSS का साथ फिर डर काहे का

महाराष्ट्र और हरियाणा की जीत के बाद बीजेपी के हौंसले बुलंद माने जा रहे हैं, और जैसा की शुरू में कहा जा रहा था कि मोदी सरकार नायडू और नीतीश से दब कर ही चलेगी , बैसाखियों की सरकार है, पर कईं महीने बीतने के बाद ऐसा कहीं से लग नहीं रहा है, कि मोदी दब कर काम कर रहे हैं। पहले की तरह मोदी जो सोच लेते हैं वही करते हैं और जिस तरह से मोदी के नेतृत्व में वक्फ बोर्ड और एक देश एक चुनाव बिल को आगे बढ़ाया गया उससे और साफ हो गया कि बीजेपी यानी एनडीए झुकने के मूड में कतई नहीं है और भले ही सरकार एनडीए की हो लेकिन राज पहले की तरह केवल और केवल मोदी का ही है। संसद में जिस तरह से मोदी ने कामन सिविल कोड को आगे बढ़ाने के संकेत दिए हैं उससे साफ है कि अभी भी मोदी की चलती है। वैसे कुछ समय की तल्खियों के बाद जिस तरह से rss ने एक बार फिर मोदी पर भरोसा जताया है उससे भी मोदी के हौंसले बुलंद हैं। और अगले साल rss अपने 100 साल पूरे करने जा रहा है जिससे bjp को और ज्यादा बल मिलेगा क्योंकि देखा यही गया है कि जहां -जहां rss मजबूत होती है bjp की जीत तय होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

पाकिस्तान से आती थी सैलरी-Congress का ये सांसद फंस सकता है जिस तरह से बीजेपी कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान से कथित संबंधों को लेकर सबूतों के साथ सामने आ रही है इससे यह मामला काफी गंभीर बनता जा रहा है, अब चूंकि ये मामला राजनीती से उठकर अब ये मामला देश की सुऱक्षा से जुड़ रहा है तो इसके लिए कांग्रेस की परेशानी जाहिर है और इसके जवाब में कांग्रेस के कईं नेता ऐसे तर्क पेश कर रही हैं जिनकी वास्तविकता पर भी सवाल उठ रहे हैं। पूरा मामला समझते हैं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुलकर लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई को एक पाकिस्तानी फर्म ने नौकरी दी थी और फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया था और इस दौरान उनकी सैलरी पाकिस्तान के एक नागरिक अली तौकीर शेख दिया करते थे, रविवार को गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सरमा ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है , उन्होंने बताया कि असम पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी जांच में कईं गंभीर सवाल खड़े किए हैं, सरमा ने कहा कि ib यानी इंटलीजेंस की गोपनीय जानकारी इसी तरह पाकिस्तान भेजी गई, उन्होंने यह भी बताया कि शेख 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आया और भारत विरोधी नैरिटिव तैयार किया । ————–गौरव गौगई की पत्नी आरोपों के घेरे में यही नहीं रविवार को ही बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने भी गौरव गोगई को घेरते हुए सोशल मीडिया पर एक सवाल करके कांग्रेस को और परेशानी में डाल दिया, प्रदीप भंडारी ने पूछा है कि क्या यह सच नहीं है कि गौरव गोगोई ने 2014 में कालीबोर से सांसद चुने जाने के तुरंत बाद 14 मार्च 2015 को युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए पाकिस्तान उच्चायोग का दौरा किया था, बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने यह सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गौरव गोगोई बताएंगे कि उनकी पाकिस्तान यात्रा को वहां के गृह मंत्रालय ने सुविधाएं दी थीं, ————गोपनीय ढंग से पाकिस्तान किया दौरा अब मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है तो बीजेपी के कई नेता गौरव गौगई से सवाल पूछ रहे हैं, कि क्या वो बता सकते हैं कि उनकी पतनी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई पाकिस्तान योजना आयोग के सलाहकार अली तौकीर शेख के साथ काम कर रही थी। बीजेपी यह भी आरोप लगा रही है कि अली तौकीर शेख पर्यावरणविद नहीं था, बल्कि सिंधु जल संधि और भारत-पाकिस्तान के क्षेत्रीय विवादों से जुड़े मुद्दों पर पाकिस्तान की तरफ से काम कर रहे थे। असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी दावा किया है कि शेख नियमित रूप से सोशल मीडिया पर एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई को टैग करता था, लेकिन जांच शुरू होने के बाद उसने अपने पोस्ट डिलीट कर दिए और अपना अकाउंट बंद कर दिया। आपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी आरोप लगाया है कि गौरव गोगई ने 2013 में पाकिस्तान का बहुत ही गोपनीय दौरा किया था। गौरव गौगई का आरोप जमीन घोटाला छुपाने के लिए पूरा कांड वैसे इस जांच और आरोपों के सामने आने के बाद गौरव गौगई कुछ बताने की बजाय बेतुके जवाब दे रहे हैं कि अगर मेरी पत्नी पाकिस्तान की ISI एजेंट है, तो मैं भारत का R&AW एजेंट हूं, गौरव यह भी कह रहे हैं कि असम के मुख्यमंत्री ये आरोप अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं, आपको बता दें हाल ही गौरव गौगई ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने 12000 बीघा जमीन पर कबजा कर रखा है और जब ये बातें हम सामने ला रहे हैं तो हमें ही देशदोही साबित किया जा रहा है। पर जो भी हो जिस तरह से जांच कमिटी की रिपोर्ट गौरव गौगई और उनकी पत्नी के पाकिस्तीनी लिंक साबित कर चुकी है उससे आने वाले समय में देश के साथ आसाम में ये मुद्दा कांग्रेस के लिए भारी पड़ने वाला है।