नीतीश का मास्टर प्लान वोटों की होगी बंपर बारिश मगर——-?

जैसा की माना जा रहा है कि इस बार जल्द होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी और jdu के लिए जीत की राह इतनी आसान नहीं रहेगी, कारण एक तरफ पहली बार कांग्रेस बहुत ही जोर शोर से चुनाव की तैयारी कर रही है और दूसरा प्रशांत किशोर से लेकर कईं नई पार्टियां बिहार में सक्रिय हो चुकी हैं जो जीतेगी तो शायद पर हां दूसरी पार्टी के वोट काटकर उनकी हार का कारण बन सकती हैं और ऐसे में jdu नेता नीतीश कुमार जो ,बहुत ही खेले खिलाएं खिलाड़ी हैं उन्होंने ऐसा दांव चल दिया जो सही पड़ गया तो वोटो की बंपर बरसात हो जाएगी, जीं हां नीतिश सरकार ने मनरेगा के तहत गांव मुखिया की ओर से जारी की जाने वाली राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख कर दी है और बड़ी बात है कि यह राशि जल्द से जल्द लोगों तक पहुंचे इसके लिए अब मुखिया को इस राशि को स्वीकृत करने के लिए किसी भी प्रशासनिक मंजूरी की आवश्यकता नहीं होगी। साथ ही जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, मुखिया, सरपंच और वार्ड सदस्यों के भत्ते भी बढ़ाए जाने की घोषणा कर दी गई है। आपको बता दें कि मनरेगा के तहत राज्य सरकार को साल में 100 दिन गरीब लोगों को काम देना होता है , अब इस योजना के तहत साल में दी जाने वाली राशि बढ़ने से जाहिर है कि ज्यादा से ज्यादा गरीब लोग इसका फायदा उठा सकेंगे और जिससे नीतीश की पार्टी को वोट देने के लिए भी उनका रूझान बढ़ेगा। बस देखना यही है कि नीतीश का यह मास्टर प्लान गरीब लोगों को उनके पाले में लाने का काम करता है या नहीं जो पहले से ही किसी और पार्टी के वफादार हैं।

चांद पर पहंचने का क्या फायदा जब विमान दुर्घटनाएं ही नहीं रूक रही

अहमदाबाद में Air India Plane Crash के बाद तमाम तरह की खबरें सामने आ रही हैं , कुछ खबर हैं कि विमान पक्षियों के टकराने से गिरा, कुछ खबरें पायलेट की चूक बता रहे हैं। कुछ दोनों इंजर फेल होना बता रहे हैं, कारण जो भी रहा हो इस भयानक हादसे ने सैकड़ों परिवार उजाड दिए, आपको बता दें कि देश में इससे पहले हुए भी कईं विमान हदासों में बहुत से लोगों ने अपनी जान गंवा दी, 1985 में एअर इंडिया की फ्लाइट आयरलैंड के कोस्ट पर 182 आतंकवादियों की बमबारी का निशाना बनी और विमान में सवार सभी 329 लोग मारे गए, 16 अगस्त 1991 को इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट इंफाल एयरपोर्ट पर क्रैश हुई, सभी 69 लोगों की मौत हो गई। 14 फरवरी 1990 को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट लैंडिंग के दौरान रनवे से आगे निकलकर खेत जा गिरा,92 लोगों की मौत हो गई थी। 26 अप्रैल 1993 महाराष्ट्र में इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट एक लॉरी और फिर बिजली के खंभे से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो 55 लोग मारे गए, 17 जुलाई 2000 को पटना हवाई अड्डे पर उतरने से पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया 58 यात्री की मौत, 7 अगस्त 2020 को दुबई से 196 यात्री को लेकर केरल पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गई दो पायलट समेत 21 लोगों की मौत हो गई, 22 मई 2010 को कर्नाटक के मंगलौर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान फिसलकर खाई में गिर गया 158 लोगों ने जान गंवाई, मौत हो गई थी। सवाल यही है कि चांद पर पहुंचने का दावा करने वाले विमानों में होने वाली मौत तो रोक नहीं पा रहे हैं , चांद पर पहुंचकर क्या करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

पाकिस्तान से आती थी सैलरी-Congress का ये सांसद फंस सकता है जिस तरह से बीजेपी कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान से कथित संबंधों को लेकर सबूतों के साथ सामने आ रही है इससे यह मामला काफी गंभीर बनता जा रहा है, अब चूंकि ये मामला राजनीती से उठकर अब ये मामला देश की सुऱक्षा से जुड़ रहा है तो इसके लिए कांग्रेस की परेशानी जाहिर है और इसके जवाब में कांग्रेस के कईं नेता ऐसे तर्क पेश कर रही हैं जिनकी वास्तविकता पर भी सवाल उठ रहे हैं। पूरा मामला समझते हैं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुलकर लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई को एक पाकिस्तानी फर्म ने नौकरी दी थी और फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया था और इस दौरान उनकी सैलरी पाकिस्तान के एक नागरिक अली तौकीर शेख दिया करते थे, रविवार को गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सरमा ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है , उन्होंने बताया कि असम पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी जांच में कईं गंभीर सवाल खड़े किए हैं, सरमा ने कहा कि ib यानी इंटलीजेंस की गोपनीय जानकारी इसी तरह पाकिस्तान भेजी गई, उन्होंने यह भी बताया कि शेख 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आया और भारत विरोधी नैरिटिव तैयार किया । ————–गौरव गौगई की पत्नी आरोपों के घेरे में यही नहीं रविवार को ही बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने भी गौरव गोगई को घेरते हुए सोशल मीडिया पर एक सवाल करके कांग्रेस को और परेशानी में डाल दिया, प्रदीप भंडारी ने पूछा है कि क्या यह सच नहीं है कि गौरव गोगोई ने 2014 में कालीबोर से सांसद चुने जाने के तुरंत बाद 14 मार्च 2015 को युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए पाकिस्तान उच्चायोग का दौरा किया था, बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने यह सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गौरव गोगोई बताएंगे कि उनकी पाकिस्तान यात्रा को वहां के गृह मंत्रालय ने सुविधाएं दी थीं, ————गोपनीय ढंग से पाकिस्तान किया दौरा अब मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है तो बीजेपी के कई नेता गौरव गौगई से सवाल पूछ रहे हैं, कि क्या वो बता सकते हैं कि उनकी पतनी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई पाकिस्तान योजना आयोग के सलाहकार अली तौकीर शेख के साथ काम कर रही थी। बीजेपी यह भी आरोप लगा रही है कि अली तौकीर शेख पर्यावरणविद नहीं था, बल्कि सिंधु जल संधि और भारत-पाकिस्तान के क्षेत्रीय विवादों से जुड़े मुद्दों पर पाकिस्तान की तरफ से काम कर रहे थे। असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी दावा किया है कि शेख नियमित रूप से सोशल मीडिया पर एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई को टैग करता था, लेकिन जांच शुरू होने के बाद उसने अपने पोस्ट डिलीट कर दिए और अपना अकाउंट बंद कर दिया। आपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी आरोप लगाया है कि गौरव गोगई ने 2013 में पाकिस्तान का बहुत ही गोपनीय दौरा किया था। गौरव गौगई का आरोप जमीन घोटाला छुपाने के लिए पूरा कांड वैसे इस जांच और आरोपों के सामने आने के बाद गौरव गौगई कुछ बताने की बजाय बेतुके जवाब दे रहे हैं कि अगर मेरी पत्नी पाकिस्तान की ISI एजेंट है, तो मैं भारत का R&AW एजेंट हूं, गौरव यह भी कह रहे हैं कि असम के मुख्यमंत्री ये आरोप अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं, आपको बता दें हाल ही गौरव गौगई ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने 12000 बीघा जमीन पर कबजा कर रखा है और जब ये बातें हम सामने ला रहे हैं तो हमें ही देशदोही साबित किया जा रहा है। पर जो भी हो जिस तरह से जांच कमिटी की रिपोर्ट गौरव गौगई और उनकी पत्नी के पाकिस्तीनी लिंक साबित कर चुकी है उससे आने वाले समय में देश के साथ आसाम में ये मुद्दा कांग्रेस के लिए भारी पड़ने वाला है।