नीतीश जी FIR नहीं कारवाई चाहिए

बिहार में जैसे जैसे चुनाव पास आ रहे हैं लगता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी छवि को और सख्त और ईमानदार बनाने की कवायद में जुट गए हैं, हालांकि नीतीश कुमार का सबसे पल्स पाइंट यही माना जाता है कि इतने लंबे राजनीतिक सफर में उनका नाम किसी भी तरह के भ्रष्टाचार में नहीं आया है। और अपनी इसी इमेज को नीतीश चुनाव से पहले भुनाने की कोशिश में है , हाल ही में बिहार में इकट्टे 134 जांच अधिकारियों (IO) पर बड़ी कार्रवाई हुई है। इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इन पर आपराधिक विश्वासघात का आरोप है। आरेप यह है कि ये सभी IO अपने transfer होने के बाद 943 आपराधिक मामलों की फाइलें भी अपने साथ ले गए थे और इसी कारण बहुत सालों से पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा था। कईं मामले तो 5-10 साल से भी ज्यादा पुराने बताए जाते हैं। यह भी पता चला है कि कईं दोषी io तो रिटायर भी हो चुके हैं। माना यही जा रहा है कि इतनी बड़ी संख्या सरकारी अधिकारियों को नपवाने में कहीं ना कहीं मुख्यमंत्री आफिस का हाथ है। लेकिन इस बार नीतीश कुमार को यह ऩिशिचत करना पड़ेगा की दोषियों को सजा मिले क्योंकि इससे पहले 2012 में मुजफ्फरपुर में ऐसा मामला आया था तब उस समय एसपी रहे राजेश कुमार ने थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। क्राइम रीडर ने सभी IO पर केस तो दर्ज कर लिया था। लेकिन उस मामले में अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। नीतीश जी संभल जाइए जनता बहुत समझदार है , उसे एफआईआर नहीं कारवाई चाहिए

 

Congress क्यों करने लगी है Destructive Politics

संसद में जिस तरह के हालात बनते जा रहे हैं साफ लगता है कि आने वाले समय में विपक्ष और मोदी सरकार के बीच तल्लिखयां बढेंगी और किसी ना किसी बात पर संसद की कारवाई प्रभावित होगी। जिस तरह से कांग्रेस ने बीजेपी चाणक्य के खिलाफ लड़ाई छेड़ी है उससे बीजेपी के अंदर भी इसको काउंटर करने की होड़ शुरू हो गई है और इन सब के बीच इस बात की किसी को चिंता नहीं की संसद चले या ठप हो जाए। हाल ही में गृहमंत्री के राज्यसभा में बाबा अंबेडकर पर दिए गए भाषण के बाद उठा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, कांग्रेस इस मुद्दे को पूरी तरह से भुनाने के मूड़ में हैं। हालांकि संसद में राहुल द्वारा एक सांसद को चोट पहुंचाने के लिए राहुल पर कोस दर्ज होना कांग्रेस के लिए एक धक्का है पर कांग्रेस ने इसका काउंटर भी शुरू कर दिया और आरोप लगा दिया राहुल गांधी पर एफआईआर कराने की असली वजह अमित शाह के अंबे़डकर विरोधी बयान से लोगों का ध्यान भटकाना है। और इसको विरोध में कांग्रेस ने देशभर में विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया है। जानकारों का मानना है कि लगने लगा है कि कांग्रेस पूरी तरह से destrutive राजनीती में चली गई है। आम जनता बहुत समझदार हो चुकी है जब वह रोजाना बिना किसी बड़े कारण के संसद को ठप होते देखती है , पैसों की बरबादी देखती है तो कहीं ना कहीं वह congress के दोषी मान लेती है , आने वाले समय में congress के लिए जनता का यह attitude ठीक नहीं माना जा सकता है।

Rahul Gandhi क्यों अपनाया मार-पिटाई का रास्ता

संसद में आजकल वो हो रहा है जिसकी आम आदमी कल्पना भी नहीं करता होगा। संसद में लड़ाई-झगडा, तूतू मैं मैं होना तो आम बात बनती जा रही है पर अब बात एक दूसरे को चोट पहुंचाने तक भी पहुंच गई है, जी हां संसद में बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी को चोटें आई हैं और कारण पता चलेगा तो आप भी हैरान हो जाओगे, चोट लगने के बाद सारंगी ने दावा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें धक्का दे दिया जिसके कारण उन्हें चोट आई है। दरअसल आंबेडकर टिप्पणी के मुद्दे पर कांग्रेस बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थी राहुल और प्रियंका गांधी ने भी संसद परिसर में प्रदर्शन किया , सारंगी ने कहा कि कि मैं सीढ़ियों के पास खड़ा था जब राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दे दिया जो मेरे ऊपर गिर गया जिसके बाद मैं नीचे गिर गया। वैसे अपनी सफाई में राहुल ने साफ कहा की ‘ये सब कैमरा में रिकॉर्ड हुआ होगा। मैं संसद के अंदर जाने की कोशिश कर रहा था। बीजेपी सांसद मुझे रोकने, धक्का देने और धमकाने की कोशिश कर रहे थे। फिलहाल सारंगी का इलाज दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा है और उन्हें देखने बीजेपी नेता प्रह्लाद जोशी, अर्जुन राम मेघवाल और पीयूष गोयल अस्पताल पहुंचे । यह घटना शर्मनाक ही है , आम आदमी के खून पसीने की कमाई से चलने वाली संसद को चलाने से ज्यादा आजकल नेता उसे ठप करने में पूरी जोर अजमाइश कर रहे हैं।और संसद ठप करने में कांग्रेस नेताओं का नाम सबसे आगे लिया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

पाकिस्तान से आती थी सैलरी-Congress का ये सांसद फंस सकता है जिस तरह से बीजेपी कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान से कथित संबंधों को लेकर सबूतों के साथ सामने आ रही है इससे यह मामला काफी गंभीर बनता जा रहा है, अब चूंकि ये मामला राजनीती से उठकर अब ये मामला देश की सुऱक्षा से जुड़ रहा है तो इसके लिए कांग्रेस की परेशानी जाहिर है और इसके जवाब में कांग्रेस के कईं नेता ऐसे तर्क पेश कर रही हैं जिनकी वास्तविकता पर भी सवाल उठ रहे हैं। पूरा मामला समझते हैं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुलकर लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई को एक पाकिस्तानी फर्म ने नौकरी दी थी और फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया था और इस दौरान उनकी सैलरी पाकिस्तान के एक नागरिक अली तौकीर शेख दिया करते थे, रविवार को गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सरमा ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है , उन्होंने बताया कि असम पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी जांच में कईं गंभीर सवाल खड़े किए हैं, सरमा ने कहा कि ib यानी इंटलीजेंस की गोपनीय जानकारी इसी तरह पाकिस्तान भेजी गई, उन्होंने यह भी बताया कि शेख 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आया और भारत विरोधी नैरिटिव तैयार किया । ————–गौरव गौगई की पत्नी आरोपों के घेरे में यही नहीं रविवार को ही बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने भी गौरव गोगई को घेरते हुए सोशल मीडिया पर एक सवाल करके कांग्रेस को और परेशानी में डाल दिया, प्रदीप भंडारी ने पूछा है कि क्या यह सच नहीं है कि गौरव गोगोई ने 2014 में कालीबोर से सांसद चुने जाने के तुरंत बाद 14 मार्च 2015 को युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए पाकिस्तान उच्चायोग का दौरा किया था, बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने यह सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गौरव गोगोई बताएंगे कि उनकी पाकिस्तान यात्रा को वहां के गृह मंत्रालय ने सुविधाएं दी थीं, ————गोपनीय ढंग से पाकिस्तान किया दौरा अब मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है तो बीजेपी के कई नेता गौरव गौगई से सवाल पूछ रहे हैं, कि क्या वो बता सकते हैं कि उनकी पतनी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई पाकिस्तान योजना आयोग के सलाहकार अली तौकीर शेख के साथ काम कर रही थी। बीजेपी यह भी आरोप लगा रही है कि अली तौकीर शेख पर्यावरणविद नहीं था, बल्कि सिंधु जल संधि और भारत-पाकिस्तान के क्षेत्रीय विवादों से जुड़े मुद्दों पर पाकिस्तान की तरफ से काम कर रहे थे। असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी दावा किया है कि शेख नियमित रूप से सोशल मीडिया पर एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई को टैग करता था, लेकिन जांच शुरू होने के बाद उसने अपने पोस्ट डिलीट कर दिए और अपना अकाउंट बंद कर दिया। आपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी आरोप लगाया है कि गौरव गोगई ने 2013 में पाकिस्तान का बहुत ही गोपनीय दौरा किया था। गौरव गौगई का आरोप जमीन घोटाला छुपाने के लिए पूरा कांड वैसे इस जांच और आरोपों के सामने आने के बाद गौरव गौगई कुछ बताने की बजाय बेतुके जवाब दे रहे हैं कि अगर मेरी पत्नी पाकिस्तान की ISI एजेंट है, तो मैं भारत का R&AW एजेंट हूं, गौरव यह भी कह रहे हैं कि असम के मुख्यमंत्री ये आरोप अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं, आपको बता दें हाल ही गौरव गौगई ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने 12000 बीघा जमीन पर कबजा कर रखा है और जब ये बातें हम सामने ला रहे हैं तो हमें ही देशदोही साबित किया जा रहा है। पर जो भी हो जिस तरह से जांच कमिटी की रिपोर्ट गौरव गौगई और उनकी पत्नी के पाकिस्तीनी लिंक साबित कर चुकी है उससे आने वाले समय में देश के साथ आसाम में ये मुद्दा कांग्रेस के लिए भारी पड़ने वाला है।