नीतीश  बने उपराष्ट्रपति नाम पर जबरदस्त चर्चा पर पीछे छुपा बड़ा खेला 

माना जा रहा है कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद बीजेपी चाणक्य यानी अमित शाह का दिमाग तेजी से चल रहा होगा, बिहार में चुनाव हैं और जिस तरह से सर्वे बता रहे हैं कि नीतीश कुमार की लोकप्रियता काफी कम हुई है, फिर बीजेपी के कुछ कद्दावर नेता भी बिहार में अच्छे प्रदर्शन के बाद बीजेपी का मुख्यमंत्री ना बनने पर आजकल मुखर हो रहे हैं और इन सब के बीच चिराग पासवान का बिहार की राजनीती में जबरदस्त एक्टिव  होना सबसे ज्यादा नीतीश कुमार के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है, अगर बीजेपी बिहार में अपना मुख्यमंत्री बनाती है तो चिराग को उपमुख्यमंत्री पद सौंप कर उन्हें साथ रखा जा सकता है,  बिहार में चल रही ये राजनीती उठापठक   बीजेपी के लिए कतई ठीक नहीं हैं पर  इन सब बढ़ती समस्याओं का हल एक चुटकी में निकल सकता है अगर नीतीश को बिहार से निकालकर उपराष्ट्रपति का पद सौंप दिया जाए और  इसकी चर्चाएं भी शुरू हो चुकी हैं जी हां भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बछौल ने नीतीश कुमार को उपराष्ट्रपति बनाने की मांग भी कर डाली है , उन्होंने नीतीश का नाम बड़ी मजबूती से उठाते हुए कहा कि नीतीश कुमार के पास  केंद्र और राज्य की राजनीति का  20 साल का अनुभव है  और वो इस  पद के लिए उपयुक्त रहेंगे। अब यह तो समय बताएगा कि यह चाणक्य की एक रणनीती के तहत हो रहा है या अचानक ही ऐसा माहौल बन गया।

Maharashtra —उद्वव ठाकरे जल्द लुढ़क सकते 

महाराष्ट्र में एक तरफ  भाषा और जाती की आड़ लेकर ठाकरे भाई यानी उद्वव और राज ठाकरे अपनी ठंड़ी राजनीतिक रोटियां गर्म करने की कोशिश कर रहे हैं  और दूसरी तरफ एक समय में उद्वव के खास और अब एकनाथ शिंदे के साथ गए संजय निरुपम ने एक  बड़ा दावा करते हुए महाराष्ट्र की राजनीती में हलचल कर दी। संजय निरूपम ने कहा कि उद्धव ठाकरे की कार्यशैली से खुद उनके नेता तंग आक चुके हैं और  जल्द ही उनके कई विधायक पार्टी को अलविदा कह देंगे। यही नहीं संजय निरूपम ने यह भी बताया कि उद्धव सेना के 70 से 75% सांसद और विधायक पार्टी छोड़ने की तैयारी में हैं। संजय निरूपम लगातार  उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे को  निशाना बना रहे हैं, संजय ने कहा है कि एक तरफ उद्धव ठाकरे ने सत्ता के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन कर बालासाहेब के विचारों के विरुद्ध कदम उठाया है। वहीं, राज ठाकरे की हिंदी और हिंदुत्व विरोधी भूमिका भी बालासाहेब के मूल विचारों के खिलाफ है और ऐसे में साफ है कि महाराष्ट्र की जनता भी इन दोनों भाईयों को बालासाहेब  ठाकरे ब्रांड नहीं मानती है, संजय निरूपम ने  एकनाथ शिंदे को ही ठाकरे का वारिस बताया और कहा कि वही  बालासाहेब के तेजस्वी विचारों को आगे बढ़ा रहे हैं। लगता है संजय निरूपम पूरी तरह से भरे बैठे थे और हाथ की हाथ आदित्य ठाकरे को भी आड़े हाथों ले लिया और कहा कि  विधान भवन की सीढ़ियों पर बैठकर सरकार के मंत्रियों का मजाक उड़ाना ठाकरे ब्रांड नहीं हो सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।