Anu Jain Rohatgi 

BIHAR —-प्रियंका को किसके इशारे पर रखा इस बैठक से दूर

बिहार में कांग्रेस आलाकमान अपनी पैठ बढ़ाने लिए वो सब कर रही है जिसकी कल्पना भी बिहार में कांग्रेसी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने नहीं की होगी जी हां आजादी के बाद पहली बार कांग्रेस ने बिहार यानी पटना में अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक की, पूरे 85 साल कांग्रेस के तमाम नेता पटना पहुंचे हुए थे , लेकिन इतने सालों में आयोजित इस बैठक की चर्चा तो हो रही है पर उससे भी से ज्यादा कुछ और बातों पर राजनीतीक गलियारों में बहस छिड़ गई है। जी हां बहस छिड़ी है इस महत्वपूर्ण बैठक में सोनिया गांधी और प्रियंका के ना आने पर , अब सोनिया गांधी को लेकर तो कह दिया गया कि उनके स्वास्थय ठीक नहीं था इसलिए नहीं आ पाई, लेकिन प्रियंका का ना आना सबके लिए आश्चर्य का विष्य है, पिछले काफी सालों से प्रियंका राजनीती में बहुत ज्यादा एक्टिव हैं और कांग्रेस का संकटमोचक समय हो या चुनाव रैलियों में प्रचार प्रसार की बात प्रियंका का नाम सबसे आगे रखा जाता है, और अब तो वह सांसद भी बन चुकी हैं बावजूद इसके इतनी बड़ी बैठक में प्रियंका ना आना या कहिए उन्हें ना बुलाना कुछ अलग ही कहानी बता रहा है। दबे स्वर में कांग्रेस के ही कुछ नेता और प्रियंका के करीबीयों का कहना है कि प्रियंका के आने से ज्यादातर राहुल का कद छोटा हो जाता है, प्रियंका को देखने , उन्हें सुनने , जनता तो जुटती है लेकिन कांग्रेस के नेता तक राहुल की बजाय प्रियंका को अपनी समस्याएं या चुनाव संबंधी चर्चा करने में preferences देते हैं, अब माना यही जा रहा है कि राहुल इस बात से भली-भांति परिचित हैं कि जहां प्रियंका होगी उन्हें उतना Stardom नहीं नहीं मिलेगा और यही कारण है कांग्रेस को एक बड़ा तबका पूरी तरह मान रहा है कि प्रियंका को इतनी महत्वपूर्ण बैठक से जानबूझकर दूर रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *