Hormuz Strait——–बारूदी सुरंगें कैसे मचा रही SEA में मौत का तांडव

Hormuz Strait आजकल ये जगह काफी लोकप्रिय हो चुकी है, देश तो क्या विश्व में भी आजकल ज्यादातर लोग होर्मुज स्ट्रेट के बारे में पूरा जान चुके हैं, यह भी पता लग चुका है कि यहां पर ईरान ने समुद्री बारूदी सुरंगों का जाल बिछा रखा है जो नीचे से किसी भी जहाज को फाड़ सकती हैं। और इसी कारण अमेरिका जैसे महाशकितशाली देश की नेवी के युद्धपोत होर्मुज स्ट्रेट के आसपास फटक भी नहीं पा रहे हैं, ना तो उनके पास समुद्री सुरंगों को खत्म करने की ताकत है ना ही उससे बचाव करने की कोई आधुनिक तकनीक और यही कारण है कि अमेरिका के जहाज इसके आसपास तक भी नहीं जा पा रहे हैं और ये जगह आजकल अमेरिका के गले की फांस बन चुका है। पता चला है कि युद्द के बीच में अमेरिका के दो माइन हंटर्स USS Tulsa और USS Santa Barbara भी सिंगापुर में रुके हुए हैं और आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। वैसे इनका मकसद तो था कि समुद्री बारूदी सुरंगों को हटाया जाए पर यह हो नहीं सका।ये पूरी खबर द वॉर जोन में छपी है। Hormuz Strait लगभग 34 से 40 किलोमीटर संकरा समुद्री गलियारा है जिसके आसपास भी आजकल जहाज आने से कतरा रहे हैं खासकर अमेरिकी जहाज क्योंकि यहां पर ईरान ने माइनलेयर्स की तैनाती की हुई है, जो छोटी-छोटी बोट, पनडुब्बियों और जहाजों के की मदद से समंदर के भीतर समुद्री बारूदी सुरंगें बिछाती हैं और इसी समुद्री बारूदी सुरंगों के जरिए ईरान अमेरिका जैसे शकितशाली देश पर भारी पड़ रहा है, आपको बता दें कि ये बारूदी सुरंगे यहां से गुजरने वाले हर जहाज के लिए मौत बनी हुई हैं, हैरान हो जाएंगे ये जानकार की ये सभी सुरंगे आधुनिक रूप के रिमोट से संचालित की जाती हैं जैसे ही दुश्मन का जहाज उपर से गुजरता है रिमोट की मदद से नीचे से रॉकेटों से हमला होता है और पूरा का पूरा जहाज तबाह हो जाता है। इसके अलावा ईरान ने अपने समुद्री तटों पर भी बड़ी तैयारी की हुई है, जो दुश्मन को तटों तक फटकने भी नहीं देती हैं। जी हैं यहां पर तैनात हैं बड़े पैमाने पर ड्रोंस, मिसाइलें और मानव रहित बोट, जो दुश्मन को देखते ही बस आग ही आग बरसाती है, वैसे माना यही जा रहा है कि ईरान इस युद्द के लिए काफी समय से तैयारी कर रहा था , पर ना अमेरिका ना ईसराइल को इस बात की भनक लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *