Congress को टिकट बंटवारे को लेकर  ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही

बिहार गठबंधन में बंधे बड़े राजनीतिक दल  छोटे छोटे दलों की बढ़ती मांगों से परेशान  हैं , जी हां या यो कह लीजिए की अपनी पैठ, और रूतबे के अनुसार छोटे दल लड़ने के लिए ज्यादा सीटें मांग रहे हैं और  बड़ी पार्टियां  अपने छोटे भाइयों की इस बढ़ती मांग से बड़ी परेशान दिख रही हैं। क्या करें बीजेपी, कांग्रेस,JDU,RJD,  जैसी बडी पार्टियों के लिए एक तरफ कूआं और दूसरी तरफ खाई जैसी स्थिति हो गई है , अगर छोटे की मांग मान ली  तो चुनाव में उनकी अपनी  हैसियत कम होने का खतरा है और अगर मांग नहीं मानी तो छोटा भाई बिदक कर किसी भी समय विरोधी खेमे में चला जाएगा। सबसे अधिक परेशानी में  कांग्रेस चल रही है एक तरफ rjd उन्हें ज्यादा सीट देने को तैयार नहीं दूसरी तरफ  बिहार कांग्रेस में नया नारा शुरू हो गया है कि  मुख्यमंत्री का चयन विधायक दल की बैठक में होगा यह rjd में फिट नहीं बैठता , उनका तो सीधा मानना है कि मुख्यमंत्री तो तेजस्वी ही होंगे। वैसे rjd और कांग्रेस के साथ विकासशील इंसान पार्टी के शामिल होने की भी चर्चा है जिससे कांग्रेस को डर सता रहा है कि इससे गठबंधन में उसे मिलने वाली सीटे 70 से कम हो सकती हैं। यही नहीं विकासशील इंसान पार्टी की मांग है कि जीतते हैं तो उनके मुखिया मुकेश सहनी ही उप मुख्यमंत्री होंगे। दूसरी तरफ  इस गठबंधन में  तीन दल वाम दल भी शामिल हैं जिनकी अपनी मांगे कांग्रेस और rjd को परेशान कर रही है।

BJP भी बिहार में अपने सहयोगी दलों से परेशान

 दूसरी तरफ  एनडीए भी बिहार में कुछ ऐसी ही परेशानी का सामना कर रहा है।चिराग पासवाल की पार्टी और  हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा भी एनडीए से लड़ने के लिए अधिक से अधिक सीटें चाहता है और बीजेपी बिहार में इन दोनों को कतई नाराज नहीं करना चाहती है क्योंकि इनकी नाराजगी का मतलब है बिहार में एनडीए का कमजोर होना। वैसे पता चला है कि इन दोनों पार्टियों ने अपने आप ही  50 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी भी शुरू कर दी है। वैसे चिराग पासवान की पार्टी ने साल  2020 में अकेले ही चुनाव लड़ा था। लेकिन उससे एनडीए को परेशानी हुई थी उसका वोट बैंक कटा था।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी   ने  NDA को परेशानी में डाला

खबरें यह भी आ रही हैं कि एनडीए के साथ बिहार  चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी   ने  अभी से एक मांग करके एनडीए को परेशानी में डाल दिया है।जी हां पार्टी ने  उपचुनाव के दौरान एनडीए को समर्थन देने के लिए  जिन दो सीटों पर अपना उम्मीदवार नहीं खड़ा किया था अब  उन दो सीटों के बदले पार्टी आयोग में दो पद देने की मांग कर दी है।साथ ही जातीगत आंकड़े इक्ट्ठा करने के बाद पार्टी ने सीधे ही इस आधार पर एनडीए से लड़ने के लिए  29 सीटें मांगने की तैयारी कर रही है।

 सभी बड़े दल अंदरूनी कलह , सीटों के बंदरबाट को लेकर परेशान

जो भी हो बिहार में चुनाव से पहले लगभग सभी बड़े दल अंदरूनी कलह , सीटों के बंदरबाट को लेकर परेशान है , गठबंधन में छोटा भाई हर किसी की नाक में दम कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।