मुंबई में समाजवादी का हो जाएगा सफाया ?

समाजवादी पार्टी यूपी के बाहर अपना विस्तार करने को काफी आतुर है , इसके लिए वह मध्यप्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में अपने सहयोगी दल कांग्रेस से कुछ सीटों की गुहार करती रह गई पर अखिलेश यादव का इन राज्यों में अपना खाता खोलने  का सपना पूरा नहीं हो सका ,पर अब महाराष्ट्र में महाविकास अघाडी की लगातार उपेक्षा का शिकार  समाजवादी अपना विस्तार करने का पूरा प्रयत्न कर रही है पर जो हालात बन रहे हैं उससे यही दिख रहा है कि क्या मुंबई में समाजवादी अपना छोटा या बना गढ़ भी बचा पाने  में कामयाब होती है या नहीं

दरअसल मुंबई की मानखुर्द शिवाजीनगर सीट पर समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र में सर्वेसर्वा अबू आसिम आजमी को पहली बार पुराने सहयोगी से टक्कर मिल रही है। जी हां यहां पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने  नवाब मलिक को लड़ने के लिए  उतारा है।  अब मुकाबला टक्टकर का है और अपनी सीट अपनी प्रतिष्ठा बचाने के चक्कर में अबू आजमी जहां प्रचार के लिए हवा में सपा के चुनाव चिन्ह साइकिल को उड़ा रहे हैं तो वहीं जमीन पर उतर जबरदस्त रैलियां कर पसीना भी बहा रहे हैं। पिछले चुनावों में सपा को महाराष्ट्र में दो सीटें मिली थीं।देखना यही है कि इस बार समाजवादी पार्टी यहां अपना विस्तार कर पाती है या बड़ा सवाल यही है कि  क्या  अबू आजमी मुंबई में सपा को अपनी एक सीट भी दिलवा पाएंगे या नहीं ।

मिथुन चक्रवर्ती के पर्स ने कईं बीजेपी नेताओं को किया परेशान

अपने जमाने के मशहूर फिल्म कलाकार मिथुन चक्रवर्ती के पर्स ने कईं बीजेपी नेताओं के कुछ समय के लिए होश उड़ा दिए। दरअसल माजरा बहुत दिलचस्प हुआ। हाल ही में मिथुन  निरसा, धनबाद में बीजेपी उम्मीदवार अपर्णा सेनगुप्ता का चुनाव प्रचार करने एक सभा पहुंचे थे।  भीड़ बहुत थी और शायद  इसी कारण मंच पर चढ़ते समय मिथुन का पर्स निकल कर कहीं गिर गया।  थोड़ी देर बाद जब मिथुन को  इसका पता लगा तो पूरी सभा में तो जैसे हंगामा हो गया। यहां मौजूद बीजेपी के कईं नेता तो बहुत घबरा गए कि अगर र्स नहीं मिला तो पूरा प्रचार तो खत्म हो जाएगा,  बदनामी भी  होगी।   आयोजकों ने आनन फानन में  तुरंत मंच से माइक पर announce करवा दिया की  मिथुन दा का पर्स गुम हो गया है। उसमें जरूरी कागजात हैं, जिसे पर्स मिला हो, वापस कर दे।

कुछ देर इंतजार के बाद भी जब  पर्स नहीं मिला तो मिथुन ने सभा की शुरूआत कर दी और जब वह वापस जा रहे थे, तभी उनका पर्स एक युवक ने वापस कर दिया और कहा कि यहीं ,पड़ा हुआ मिला था। भाजपा आइटी सेल के फूलचंद मंडल और  आयोजन समिति की नेता  काजल ने  राहत की सांस ली। वैसे मिथुन का बड़प्पन ही रहा  पर्स में जरूरी कागजात होने के बावजूद जब वह खो गया उसके बाद भी उन्होनें अपर्णा के लिए जमकर प्रचार किया और कहा कि   अपर्णा को जिताएं, आपके बीच दोबारा  आऊंगा और आपके साथ डांस भी करूंगा।  उन्होंने यह भी कहा की टीएमसी   बंगाल में 35 प्रतिशत हिंदुओं को वोट  नहीं देने देती। और इसी कारण लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी उम्मीद से कम सीट जीत पाई। इससे पहले पत्रकारों को मिथुन ने यह भी कहा कि झारखंड में  परिवर्तन की लहर दिख रही है और  भाजपा ही सरकार बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

पाकिस्तान से आती थी सैलरी-Congress का ये सांसद फंस सकता है जिस तरह से बीजेपी कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान से कथित संबंधों को लेकर सबूतों के साथ सामने आ रही है इससे यह मामला काफी गंभीर बनता जा रहा है, अब चूंकि ये मामला राजनीती से उठकर अब ये मामला देश की सुऱक्षा से जुड़ रहा है तो इसके लिए कांग्रेस की परेशानी जाहिर है और इसके जवाब में कांग्रेस के कईं नेता ऐसे तर्क पेश कर रही हैं जिनकी वास्तविकता पर भी सवाल उठ रहे हैं। पूरा मामला समझते हैं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुलकर लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई को एक पाकिस्तानी फर्म ने नौकरी दी थी और फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया था और इस दौरान उनकी सैलरी पाकिस्तान के एक नागरिक अली तौकीर शेख दिया करते थे, रविवार को गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सरमा ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है , उन्होंने बताया कि असम पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी जांच में कईं गंभीर सवाल खड़े किए हैं, सरमा ने कहा कि ib यानी इंटलीजेंस की गोपनीय जानकारी इसी तरह पाकिस्तान भेजी गई, उन्होंने यह भी बताया कि शेख 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आया और भारत विरोधी नैरिटिव तैयार किया । ————–गौरव गौगई की पत्नी आरोपों के घेरे में यही नहीं रविवार को ही बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने भी गौरव गोगई को घेरते हुए सोशल मीडिया पर एक सवाल करके कांग्रेस को और परेशानी में डाल दिया, प्रदीप भंडारी ने पूछा है कि क्या यह सच नहीं है कि गौरव गोगोई ने 2014 में कालीबोर से सांसद चुने जाने के तुरंत बाद 14 मार्च 2015 को युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए पाकिस्तान उच्चायोग का दौरा किया था, बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने यह सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गौरव गोगोई बताएंगे कि उनकी पाकिस्तान यात्रा को वहां के गृह मंत्रालय ने सुविधाएं दी थीं, ————गोपनीय ढंग से पाकिस्तान किया दौरा अब मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है तो बीजेपी के कई नेता गौरव गौगई से सवाल पूछ रहे हैं, कि क्या वो बता सकते हैं कि उनकी पतनी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई पाकिस्तान योजना आयोग के सलाहकार अली तौकीर शेख के साथ काम कर रही थी। बीजेपी यह भी आरोप लगा रही है कि अली तौकीर शेख पर्यावरणविद नहीं था, बल्कि सिंधु जल संधि और भारत-पाकिस्तान के क्षेत्रीय विवादों से जुड़े मुद्दों पर पाकिस्तान की तरफ से काम कर रहे थे। असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी दावा किया है कि शेख नियमित रूप से सोशल मीडिया पर एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई को टैग करता था, लेकिन जांच शुरू होने के बाद उसने अपने पोस्ट डिलीट कर दिए और अपना अकाउंट बंद कर दिया। आपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी आरोप लगाया है कि गौरव गोगई ने 2013 में पाकिस्तान का बहुत ही गोपनीय दौरा किया था। गौरव गौगई का आरोप जमीन घोटाला छुपाने के लिए पूरा कांड वैसे इस जांच और आरोपों के सामने आने के बाद गौरव गौगई कुछ बताने की बजाय बेतुके जवाब दे रहे हैं कि अगर मेरी पत्नी पाकिस्तान की ISI एजेंट है, तो मैं भारत का R&AW एजेंट हूं, गौरव यह भी कह रहे हैं कि असम के मुख्यमंत्री ये आरोप अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं, आपको बता दें हाल ही गौरव गौगई ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने 12000 बीघा जमीन पर कबजा कर रखा है और जब ये बातें हम सामने ला रहे हैं तो हमें ही देशदोही साबित किया जा रहा है। पर जो भी हो जिस तरह से जांच कमिटी की रिपोर्ट गौरव गौगई और उनकी पत्नी के पाकिस्तीनी लिंक साबित कर चुकी है उससे आने वाले समय में देश के साथ आसाम में ये मुद्दा कांग्रेस के लिए भारी पड़ने वाला है।