यूपी के मुख्यमंत्री किसी बात के लिए जाने जाते हों या नहीं पर पूरे देश में उन्हें बुलडोजर मैन के रूप में तो जाना जाता है, अपराधियों, गलत काम करने वाले लोगों के मकान, दुकानें बुलडो़जर से खत्म कराने के कारण योगी जनता में बहुत लोकप्रिय हैं और हाल ये है कि कईं और राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी योगी की तर्ज पर अपराधियों के खिलाफ यह काम करना शुरू कर दिया है और इसमें मध्यप्रदेस, राजस्थान, उतराखंड प्रमुख हैं पर पंजाब में योगी की तरह गलत काम करने वाले लोगों के घरों को गिराने का आदेश देकर जनता की नजरों में हीरो बनने के चक्कर में बेचार भगवंत सिंह मान को उनके ही पार्टी के लोगों ने कटधरे में खड़ा करके उनकी हीरोपनती उतार दी , दरअसल इन दिनों पंजाब में नशा तस्करों पर सरकार ने बुलडोजर एक्शन शुरू किया हुआ है, अलग अलग जगहों पर नशा तस्करों के घरों को गिराया जा रहा है। लेकिन इसे आम आदमी पार्टी के कईं नेता पसंद नहीं कर रहे और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य और टर्बनेटर के नाम से मशहूर पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने तो इसके खिलाफ खुलकर बोल दिया। हरभजन ने कहा कि अगर कोई नशा करता है तो उसे समझाना चाहिए क्योंकि यह एक सामाजिक समस्या है, साथ ही अगर कोई नशा बेचता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उसकी छत को गिराकर उसके पूरे परिवार को सजा देना ठीक नहीं है। हरभजन के साफ कह दिया कि वह किसी का भी घर तोड़े जाने के हक में नहीं हैं।

शशि थरूर क्यों कर रहे लगातर मोदी की तारीफ

पिछले काफी समय से देखा जा रहा है कि कांग्रेस नेता शशि थरूर लगातार किसी ना किसी विषय पर अचानक ही पीएम मोदी की तारीफ कर बैठते हैं और उनकी यह बेबाकी उन्हें भाऱी भी पडती है . कांग्रेस उनको धीरे-धीरे बिल्कुल साइड लाइन कर रही है। चर्चाएं यह भी चलती रहती हैं कि शशि थरूर मोदी की तारीफ करके बीजेपी में अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रहे हैं, खैर हाल ही में शशि थरूर ने एक बार फिर मोदी की प्रशंसा कर डाली और ईमानदारी से यह तक मान लिया की पहले मोदी को लेकर उनका नजरिया गलत था, दरअसल आपको बता दें कि शशि थरूर ने कुछ समय पहले ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत की neutral position की निंदा की थी, उन्होंने उस समय भारत से रूस की निंदा करने का भी आग्रह किया था। पर मोदी सरकार ने ऐसा कुछ नहीं किया। लेकिन हाल ही में खुद शशि थरूर ने बड़ी बेबाकी से बोल दिया कि रूस-यूक्रेन जंग में उनहोने भारत की आलोचना करके गलत की थी आज अपने neutral stand के कारण ही भारत एक खास जगह पर खड़ा है, जिससे युद्द में स्थायी शांति हासिल करने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार के रुख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ऐसे नेता के रूप में स्थापित कर दिया है, जो यूक्रेन और रूस दोनों के राष्ट्रपतियों के साथ आसानी से बातचीत कर सकते हैं। और इससे शांति समझौते को बल मिल सकता है। वैसे इसके बाद से ही चर्चा का बाजार गर्म है कि इस बार शशि थरूर की इस बेबाकी से कांग्रेस और खासकर राहुल गांधी क्या करते हैं।

हेमामालिनी क्यों फंसी इस विवाद में -पुलिस तक बात पहुंची


एक समय था जब देश की सबसे पावरफुल भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पुरी जगन्नाथ मंदिर में जाने से रोक दिया गया था कारण उन्होंने अपने धर्म से बाहर जाकर शादी की थी, और अब जब एक्ट्रेस हेमा मालिनी हाल ही में पुरी जगन्नाथ मंदिर दर्शन करने पहुंची और मंदिर से उनके वीडियो वायरल हो गए तो उनके खिलाफ बकायदा धार्मिक नियमों का उल्लंघन करने का पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया गया। आपको बता दें कि हेमा मालिनी के खिलाफ पुरी के स्थानीय संगठन श्री जगन्नाथ सेना ने यह कहकर शिकायत दर्ज करवाई कि हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र ने उनसे शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपना लिया था और उनकी शादी भी मुस्लिम रीति-रिवाजों से हुई है और ऐसे में उनका मंदिर प्रवेश गैरकानूनी है और उन्होंने हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। श्री जगन्नाथ सेना के मुख्य प्रियदर्शन पटनायक ने यह तक कह दिया की ‘हेमा मालिनी को कैसे मंदिर में एंट्री दे दी गई कानून सभी के लिए बराबर है जब जगन्नाथ मंदिर में इंदिरा गांधी को नहीं जाने दिया गया तो फिर हेमा मालिनी को कैसे मंदिर में प्रवेश दिया गया है।वैसे इस पूरे मामले में बेचारे संबित पात्रा भी फंस गए, पुरी के सांसद संबित पात्रा पर आरोप है कि वह सब जानते हुए भी हेमा मालिनी के साथ मंदिर में गए इसलिए उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग उठ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।