योगी के लोकप्रिय नारें बटोगे तो कटोगे का तोड़ ढ़ूढने की अखिलेश की कोशिश जारी

यूपी में लगता है कि विपक्ष खासतौर पर अखिलेश यादव योगी के लोकप्रिय नारें बटोगे तो कटोगे का तोड़ ढ़ूढने की अबतक कोशिश कर रहे हैं , हाल ही में हुए उपचुनाव में अखिलेश ने नारा दिया था ना बंटेगे ना कटेंगे पर जीतेगे पर लगता है कि यह नारा योगी के नारे को मात नहीं दे पाया और 9 में से 7 सीटें योगी जीतकर ले गए। पर अखिलेश तो अखिलेश हैं वह हार कहां मानने वाले हैं अब फिर उऩ्होंने यूपी की शिक्षा प्रणाली को लेकर योगी पर तंज करते हुए एक नारा दिया कि ‘न बंटे न कटे तो फिर स्कूल से क्यों हटे’ । दरअसल समाजवादी पार्टी ने एक पोस्टर में छपे, इस नारे के जरिए यह दावा किया है कि यूपी के स्कूलों में सात लाख बच्चों के पढ़ाई छोड़ दी है मतलब स्कूल छोड़ दिया है। समाजवादी पार्टी इस मुद्दे पर लगातार योगी सरकार को घेर रही है। इस पोस्टर में यह भी लिखा है कि योगी राज में उत्तर प्रदेश ‘पढ़ाई में पूरी तरह पिछड़ गया है। आपको बता दें कि यह पोस्टर मुलायम सिंह यादव के खास रह चुके मुलायम यूथ ब्रिगेड के पूर्व सचिव शौकत अली ने लगवाएं हैं। अब इसके जरिए वो वकई बच्चों के भविष्य की चिंता कर रहे हैं या फिर अखिलेश की good books में आने का रास्ता तलाश रहे हैं , यह तो वक्त ही बताएगा।

अमित शाह ने क्या जानबूझकर शरद पवार को दिखाया आईना

कहते हैं ना राजनीती में नेताओं से जुड़ी छोटी -बडी बातें भी चर्चा का विषय बन जाती है क्योंकि उसके पीछे छुपी राजनीती को हर वो व्यकित जानना -समझना चाहता है जिसकी रूचि राजनीती में है। जी हां जब से अजीत पंवार की पत्नी और शरद पवार की बहू सुनेत्रा अजित पवार को 11 जनपथ पथ यानी दिल्ली के दिल में टाइप-VII सरकारी बंगला मिला है तो चर्चाओं का बाजार गर्म है कि क्या ये बंगला आजीत पवार के बढ़ते कद के कारण उनकी हाल ही में सांसद बनी पत्नी को अलाट किया गया है या फिर शरद पवार को चिढ़ाने के लिए ऐसा किया गया है क्योंकि सुनित्रा को मिला यह बंगला उनके ससुर शरद पवार के 6 जनपथ के ठीक सामने है। पहली बार सांसद बनीं सुनेत्रा को नियमानुसार इतने बड़ा बंगला allot नहीं हो सकता है लेकिन माना जा रहा है कि हाल ही में महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में अजित पवार एक बड़े मराठा नेता के रूप में उभरे हैं और बीजेपी का मानना है कि इससे मराठा सरदार के रूप में शरद पवार का रुतबा कम हो गया जो पार्टी के लिए फायदे की बात है, इसलिए उनकी पत्नी को इतना बड़ा बंगला देकर चाणक्य ने एक तीर से दो शिकार खेल लिए, एक तरफ अजीत पवार को खुश कर दिया और दूसरा शरद पवार को उनकी गिरती साख का अहसास दिला दिया। आपको बता दें कि शरद पवार जिस बंगले में रहते हैं। उनके साथ उनकी सुप्रिया सुले भी रहती है जो चार बार लोकसभा सांसद रह चुकीं और उन्होंने ही सुनित्रा को हराया था। पर हारने के बाद भी सुनित्रा को सुप्रिया सुले की बराबरी पर खड़ा कर दिया गया। यह चाणक्य का ही खेला हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

पाकिस्तान से आती थी सैलरी-Congress का ये सांसद फंस सकता है जिस तरह से बीजेपी कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान से कथित संबंधों को लेकर सबूतों के साथ सामने आ रही है इससे यह मामला काफी गंभीर बनता जा रहा है, अब चूंकि ये मामला राजनीती से उठकर अब ये मामला देश की सुऱक्षा से जुड़ रहा है तो इसके लिए कांग्रेस की परेशानी जाहिर है और इसके जवाब में कांग्रेस के कईं नेता ऐसे तर्क पेश कर रही हैं जिनकी वास्तविकता पर भी सवाल उठ रहे हैं। पूरा मामला समझते हैं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुलकर लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई को एक पाकिस्तानी फर्म ने नौकरी दी थी और फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया था और इस दौरान उनकी सैलरी पाकिस्तान के एक नागरिक अली तौकीर शेख दिया करते थे, रविवार को गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सरमा ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है , उन्होंने बताया कि असम पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी जांच में कईं गंभीर सवाल खड़े किए हैं, सरमा ने कहा कि ib यानी इंटलीजेंस की गोपनीय जानकारी इसी तरह पाकिस्तान भेजी गई, उन्होंने यह भी बताया कि शेख 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आया और भारत विरोधी नैरिटिव तैयार किया । ————–गौरव गौगई की पत्नी आरोपों के घेरे में यही नहीं रविवार को ही बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने भी गौरव गोगई को घेरते हुए सोशल मीडिया पर एक सवाल करके कांग्रेस को और परेशानी में डाल दिया, प्रदीप भंडारी ने पूछा है कि क्या यह सच नहीं है कि गौरव गोगोई ने 2014 में कालीबोर से सांसद चुने जाने के तुरंत बाद 14 मार्च 2015 को युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए पाकिस्तान उच्चायोग का दौरा किया था, बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने यह सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गौरव गोगोई बताएंगे कि उनकी पाकिस्तान यात्रा को वहां के गृह मंत्रालय ने सुविधाएं दी थीं, ————गोपनीय ढंग से पाकिस्तान किया दौरा अब मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है तो बीजेपी के कई नेता गौरव गौगई से सवाल पूछ रहे हैं, कि क्या वो बता सकते हैं कि उनकी पतनी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई पाकिस्तान योजना आयोग के सलाहकार अली तौकीर शेख के साथ काम कर रही थी। बीजेपी यह भी आरोप लगा रही है कि अली तौकीर शेख पर्यावरणविद नहीं था, बल्कि सिंधु जल संधि और भारत-पाकिस्तान के क्षेत्रीय विवादों से जुड़े मुद्दों पर पाकिस्तान की तरफ से काम कर रहे थे। असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी दावा किया है कि शेख नियमित रूप से सोशल मीडिया पर एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई को टैग करता था, लेकिन जांच शुरू होने के बाद उसने अपने पोस्ट डिलीट कर दिए और अपना अकाउंट बंद कर दिया। आपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी आरोप लगाया है कि गौरव गोगई ने 2013 में पाकिस्तान का बहुत ही गोपनीय दौरा किया था। गौरव गौगई का आरोप जमीन घोटाला छुपाने के लिए पूरा कांड वैसे इस जांच और आरोपों के सामने आने के बाद गौरव गौगई कुछ बताने की बजाय बेतुके जवाब दे रहे हैं कि अगर मेरी पत्नी पाकिस्तान की ISI एजेंट है, तो मैं भारत का R&AW एजेंट हूं, गौरव यह भी कह रहे हैं कि असम के मुख्यमंत्री ये आरोप अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं, आपको बता दें हाल ही गौरव गौगई ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने 12000 बीघा जमीन पर कबजा कर रखा है और जब ये बातें हम सामने ला रहे हैं तो हमें ही देशदोही साबित किया जा रहा है। पर जो भी हो जिस तरह से जांच कमिटी की रिपोर्ट गौरव गौगई और उनकी पत्नी के पाकिस्तीनी लिंक साबित कर चुकी है उससे आने वाले समय में देश के साथ आसाम में ये मुद्दा कांग्रेस के लिए भारी पड़ने वाला है।