कहते हैं ना कि राजनीती ऐसी चीज है जो भाई को भाई के खिलाफ, बाप को बेटे के खिलाफ लड़वा देती हैं और बहनों तक को आपसे में भिड़ा देती है, हरियाणा में यही हो रहा है फोगाट बहने जो कल तक अपने आपसी प्यार, भाईचारे, कुश्ती की दुनिया में साथ चलकर देश का मान बढ़ा रही थी आज जब एक बहन बीजेपी -दूसरी कांग्रेस में पहुंच गई तो उनके बीच कुते बिल्ली जैसी लड़ाईयां शुरू हो गई हैं, जी हां यहां हम कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट और बीजेपी विधायक बबीता फोगाट की बात कर रहे हैं जो सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे पर तंज कसने में पीछे नहीं हैं, हाल ही में जब हरियाणा सरकार ने विनेश को सम्मान राशि के रूप में 4 करोड की राशि या प्लाट देने की बात कही तो बबीता फोगाट ने तुरंत तंज कसते हुए कहा कि 15 साल पहले यदि ऐसी खेल सुविधाएं मिलती तो मैं खेल नहीं छोडती , मैं ओलिंपिक खेलों तक पहुंची, मगर पदक नहीं जीत पाई जिसके पीछे सिर्फ सुविधाओं का अभाव था। यही नहीं बबीता ने यह भी कहा कि जब खिलाड़ियों को उनकी जरूरत पड़ी, उन्होंने साथ दिया पर जब खिलाड़ियों का मंच राजनीति का अखाड़ा बनने लगा तो वो अलग हो गई, बबीता फोगाट का इशारा दिल्ली में विनेश और उसके साथियों की ओर से किए जाने वाले आंदोलन को लेकर था। बस फिर क्या था विनेश भी कहां चुप रहने वाली थी, विनेश ने तुरंत सोशल मीडिया पर लिख दिया कि दो रुपये लेकर ट्वीट करने वालों और फ्री का ज्ञान बांटने वालों… जरा ध्यान से सुनो। तुम्हारी जानकारी के लिए बता दूं, अब तक करोड़ों के ऑफर ठुकरा चुकी हूं। विनेश ने यह भी लिखा कि चाहे साफ्ट ड्रिंक्स हो या ऑनलाइन गेमिंग तक मैंने कभी अपने उसूलों का सौदा नहीं किया। जो कुछ भी हासिल किया है, मेहनत, ईमानदारी और अपनों के आशीर्वाद से किया है। विनेश ने अपने सिद्धांतों से समझौता न करने और आत्मसम्मान की बात कहकर बबीता को चुप करवा दिया, आपको बता दैं कि बबीता फोगाट द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर फोगाट की बेटी हैं, जबकि विनेश फोगाट महावीर के छोटे भाई स्व. राजपाल की बेटी हैं। फोगाट बहनों के गुरु महावीर फोगाट ही हैं। पर इन बहनों और उपर से गुरू बहनों पर राजनीती का इतना गहरा रंग चढ चुका है कि प्यार का रंग भूल चुकी हैं।

 

कांग्रेस का एक विकेट गिरा, एक जल्द गिर सकता है -हालत खस्ता हो रही

दिल्ली की राजनीति हो या मध्यप्रदेश की लगता है कांग्रेस को बड़े -बड़े नेता तो क्या छोटे नेता भी छोड़ रहे हैं या छोड़ने का इशारा कर रहे हैं, दिल्ली में तो डूबती कांग्रेस को एक बड़ा झटका लग ही गया जब उसके विधायक सुमेश शौकीन ने आम आदमी पार्टी में ज्वाइन कर ली,दिल्ली देहात से कांग्रेस के नेता व विधायक रहे शौकीन के आप में जाने से दिल्ली में कांग्रेस की हालत और ज्यादा पतली हो गई है आपको बता दें कि इससे पहले पांच बार के सीलमपुर से कांग्रेस विधायक रहे चौधरी मतीन अहमद भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। वहीं दूसरी तरफ मध्यप्रदेश के एक कांग्रेस विधायक ने वो कर दिया जिससे और कोई परेशान हो या ना हो पर राहुल गांधी को जरूर चोट पहुंचेगी, यह तो सबको ही पता है कि राहुल गांधी कईं बार RSS की विचारधारा पर सवाल खड़े कर चुके हैं।पर मध्य प्रदेश की सुनसेर सीट से उनके अपने ही विधायक भैरो सिंह परिहार ने बाकायदा सार्वजनिक मंच से RSS के साथ अपनी नजदीकियों का एलान करके कईं राहुल गांधी के साथ मध्यप्रदेश के ही कईं दिग्गज कांग्रेसी नेताओं को हैरान परेशान कर दिया है। भैरो सिंह परिहार का एक वीडियो काफी वायरल हो गया है जिसमें वो कहते सुनाई दे रहे हैं कि (RSS से उनकी नजदीकियां हैं और कांग्रेस विधायक होते हुए भी संघ के कई पदाधिकारी उनके परिचित हैं।माना यही जा रहा है कि क्या भैंरो सिंह बीजेपी में शामिल होने का मन बना रहे हैं जो इस तरह की बयानबाजी कर डाली , वैसे राहुल के हाल ही में यहां दिए गए बयान कि वह पार्टी में स्लीपर सेल, बारात, रेस और लँगड़े घोड़ों की तलाश कर रहे हैं, के बाद से कांग्रेस नेताओं में काफी हलचल है और बहुत से इस पार्टी से निकलने की सोच रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

पाकिस्तान से आती थी सैलरी-Congress का ये सांसद फंस सकता है जिस तरह से बीजेपी कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान से कथित संबंधों को लेकर सबूतों के साथ सामने आ रही है इससे यह मामला काफी गंभीर बनता जा रहा है, अब चूंकि ये मामला राजनीती से उठकर अब ये मामला देश की सुऱक्षा से जुड़ रहा है तो इसके लिए कांग्रेस की परेशानी जाहिर है और इसके जवाब में कांग्रेस के कईं नेता ऐसे तर्क पेश कर रही हैं जिनकी वास्तविकता पर भी सवाल उठ रहे हैं। पूरा मामला समझते हैं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुलकर लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई को एक पाकिस्तानी फर्म ने नौकरी दी थी और फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया था और इस दौरान उनकी सैलरी पाकिस्तान के एक नागरिक अली तौकीर शेख दिया करते थे, रविवार को गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सरमा ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है , उन्होंने बताया कि असम पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी जांच में कईं गंभीर सवाल खड़े किए हैं, सरमा ने कहा कि ib यानी इंटलीजेंस की गोपनीय जानकारी इसी तरह पाकिस्तान भेजी गई, उन्होंने यह भी बताया कि शेख 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आया और भारत विरोधी नैरिटिव तैयार किया । ————–गौरव गौगई की पत्नी आरोपों के घेरे में यही नहीं रविवार को ही बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने भी गौरव गोगई को घेरते हुए सोशल मीडिया पर एक सवाल करके कांग्रेस को और परेशानी में डाल दिया, प्रदीप भंडारी ने पूछा है कि क्या यह सच नहीं है कि गौरव गोगोई ने 2014 में कालीबोर से सांसद चुने जाने के तुरंत बाद 14 मार्च 2015 को युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए पाकिस्तान उच्चायोग का दौरा किया था, बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने यह सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गौरव गोगोई बताएंगे कि उनकी पाकिस्तान यात्रा को वहां के गृह मंत्रालय ने सुविधाएं दी थीं, ————गोपनीय ढंग से पाकिस्तान किया दौरा अब मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है तो बीजेपी के कई नेता गौरव गौगई से सवाल पूछ रहे हैं, कि क्या वो बता सकते हैं कि उनकी पतनी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई पाकिस्तान योजना आयोग के सलाहकार अली तौकीर शेख के साथ काम कर रही थी। बीजेपी यह भी आरोप लगा रही है कि अली तौकीर शेख पर्यावरणविद नहीं था, बल्कि सिंधु जल संधि और भारत-पाकिस्तान के क्षेत्रीय विवादों से जुड़े मुद्दों पर पाकिस्तान की तरफ से काम कर रहे थे। असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी दावा किया है कि शेख नियमित रूप से सोशल मीडिया पर एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई को टैग करता था, लेकिन जांच शुरू होने के बाद उसने अपने पोस्ट डिलीट कर दिए और अपना अकाउंट बंद कर दिया। आपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी आरोप लगाया है कि गौरव गोगई ने 2013 में पाकिस्तान का बहुत ही गोपनीय दौरा किया था। गौरव गौगई का आरोप जमीन घोटाला छुपाने के लिए पूरा कांड वैसे इस जांच और आरोपों के सामने आने के बाद गौरव गौगई कुछ बताने की बजाय बेतुके जवाब दे रहे हैं कि अगर मेरी पत्नी पाकिस्तान की ISI एजेंट है, तो मैं भारत का R&AW एजेंट हूं, गौरव यह भी कह रहे हैं कि असम के मुख्यमंत्री ये आरोप अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं, आपको बता दें हाल ही गौरव गौगई ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने 12000 बीघा जमीन पर कबजा कर रखा है और जब ये बातें हम सामने ला रहे हैं तो हमें ही देशदोही साबित किया जा रहा है। पर जो भी हो जिस तरह से जांच कमिटी की रिपोर्ट गौरव गौगई और उनकी पत्नी के पाकिस्तीनी लिंक साबित कर चुकी है उससे आने वाले समय में देश के साथ आसाम में ये मुद्दा कांग्रेस के लिए भारी पड़ने वाला है।