राहुल गांधी और पप्पू यादव के मिलन में कौन बना विलेन

बिहार के कद्दावर नेता पप्पू यादव , कांगेस नेता राहुल गांधी के भक्त हैं यह बात किसी से छुपी नहीं है क्योंकि पप्पू यादव समय समय पर राहुल की तारीफों में पुल बांधते रहते हैं, पर बिहार पहुंचे राहुल गांधी से बेचारे पप्पू यादव मिल ही नहीं पाए, पप्पू यादव ने इसके लिए पूरा जोर लगाया था, कि वह खुद बिहार में राहुल का स्वागत करेंगे। इसके लिए होटल के कमरे से लेकर बैनर से पोस्टर और नारेबाजी के लिए लड़कों तक का इंतजाम किया था। मगर पप्पू यादव का सपना पूरा नहीं हो पाया। दरअसल पप्पू यादव को पता था कि राहुल गांधी थोड़ी देर के लिए ही सही मौर्या होटल में रिफ्रेश होने के लिए आएंगे, लिहाजा उन्होंने पूरी तैयारी की थी। मगर, राहुल के आने से कुछ ही देर पहले वो वहां से निकल गए। पता चला है कि पप्पू यादव के पास किसी ने मैसेज भेजवाया की राहुल से मुलाकात संभव नहीं है, इसलिए वहां रहना बेकार है। फिर गर्दनीबाग में धरनास्थल से जैसी राहुल गांधी निकले, उसके तुरंत बाद पप्पू यादव वहां पहुंच गए और फिर तो चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया कि राहुल और पप्पू यादव के बीच टाइमिंग का ‘संयोग और प्रयोग’ किसके इशारे पर हुआ है और कौन नहीं चाहता कि राहुल और पप्पू यादव मिलें। राहुल गांधी के साथ पप्पू यादव की ‘सेटिंग’ को कौन बिगाड़ रहा है और इस मिलन का असली ‘विलेन’ कौन है अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है पर इससे बिहार की राजनीती में हलचल हो गई है।

राहुल गांधी दे रहे सचिन को वफादारी का इनाम

राजस्थान के कद्दावर नेता सचिन पायलट राहुल की टीम के वो सिपाही हैं जो अभी तक राहुल के साथ हैं जबकि राहुल की यंग टीम के ज्यातिराजे सिंघिया, जितिन प्रसाद, मिलिंद देवड़ा और आर पी एन सिंह सभी राहुल को यानी कांग्रेस को अलविदा कह चुके हैं , और अब चर्चाओं का बाजार गर्म है कि सचिन पायलेट को कठिन से कठिन समय में भी कांग्रेस के साथ रहने का इनाम मिल सकता है जी हां छन छन कर खबरें आ रही हैं कि सचिन को कांग्रेस का संगठन महासचिव बनाया जा सकता है यानी कि वो केसी वेणुगोपाल का स्थान ले सकते हैं। ।सोशल मीडिया पर लगातार दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद सचिन को संगठन महासचिव बनाने की खबरें चल रही हैं और अगर ऐसा हो जाता है तो सचिन का राजस्थान का मुख्यमंत्री बनने का सपना तो पूरा नहीं हो सका पर यह पद उन्हें उंचाईयों तक पहुचाएगा जिसके वो हकदार भी हैं । याद करें वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव जब राजस्थान में कांग्रेस की करारी हार हुई थी। तब कांग्रेस ने पायलट को प्रदेशाध्यक्ष बनाकर राजस्थान भेजा था। सचिन ने 5 साल तक सड़क से लेकर सदन तक खूब काम किया, संघर्ष किया और परिणाम रहा कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बड़ी पार्टी बनकर उभरी। वैसे कांग्रेस के चर्चित नेता सचिन पायलट की फैन फोलोविंग जबरदस्त है और राजस्थान ही नहीं देश के अन्य राज्यों में भी लोग उनकों सुनना -देखना चाहते हैं।

 

 

क्या एकनाथ शिंदे की शिवसेना में पड़ी फूट-nda से होगी बाहर


महाराष्ट्र में बीजेपी सरकार बनने के बाद भी लगतार जमकर राजनीती चल रही है कहा जा रहा है कि सरकार बनने के बाद से ही महाराष्ट्र के दोनों उप मुख्यमंत्री अजित पवार और एकनाथ शिंदे बीजेपी कमांडों यानी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कुछ फैसलों से नाराज नजर आ रहे हैं। और इन सब के बीच शिवसेना सांसद संजय राउत के एक बयान से महाराषट्र की राजनीती और ज्यादा गर्मा गई है। संजय राउत ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि शिंदे गुट में ही एक नया नेतृत्व सामने आने वाला है। संजय राउत ने बीजेपी और शिंदे के बीच दूरियां पैदा करने की अपनी रणनीती जारी रखते हुए कहा कि बीजेपी आलाकमान जल्द ही शिंदे को हटाने की योजना तैयार कर रही है और शिंदे इसी बात से परेशान होकर बार-बार सतारा में अपने गृह नगर दारे चले जाते हैं। आपको बता दें कि शिंदे गुट के सीनियर नेता उदय सामंत को 20 विधायकों का समर्थन हासिल है। और उन्होनें इस बात को लेकर बड़ा दावा किया था। माना जाता है कि इस जब एकनाथ शिंदे जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने सीएम पद के लिए अपनी दबाव की रणनीति बदल दी थी। वैसे एक बात यह भी सामने आ रही है कि उद्वव ठाकरे गुप के कई नेता उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के संपर्क में हैं और जल्द ही उनकी पार्टी में शामिल हो जाएंगे। उदय सामंत ने ही इस बात का दावा किया था तब संजय राउत इस दावे का खंडन किया था, अब वही संजय राउत एकनाथ शिंदे पार्टी के टूटने की बात कर रहे हैं और इसका सूत्राधार उदय सामंत को बता रहे हैं, अब जनता भ्रमित है कि सच क्या है, वैसे यह तो समय ही बताएगा कि कौन सा दल टूटता है , क्या उदव दल टूटेगा या एकनाथ शिंद दल , लेकिन यह तो साफ है कि जो भी दल एक बार फिर टूटेगा महाराष्ट्र में हलचल होगी।

वैसे पिछले कुछ समय से अजित पवार और एकनाथ शिंदे दोनों की ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से नाराज होने की खबरें चल रही हैं दरअसल, कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार ने संरक्षक मंत्रियों की लिस्ट जारी की थी, जिसके तहत कैबिनेट मंत्रियों को जिलों का गार्जियन मिनिस्टर बनाया गया था। एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने अपने लिए रायगढ़ और नासिक जिले की मांग की थी, लेकिन सीएम फडणवीस ने इस मांग को नजरअंदाज कर दिया, जिससे एकनाथ शिंदे नाराज हो गए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

पाकिस्तान से आती थी सैलरी-Congress का ये सांसद फंस सकता है जिस तरह से बीजेपी कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान से कथित संबंधों को लेकर सबूतों के साथ सामने आ रही है इससे यह मामला काफी गंभीर बनता जा रहा है, अब चूंकि ये मामला राजनीती से उठकर अब ये मामला देश की सुऱक्षा से जुड़ रहा है तो इसके लिए कांग्रेस की परेशानी जाहिर है और इसके जवाब में कांग्रेस के कईं नेता ऐसे तर्क पेश कर रही हैं जिनकी वास्तविकता पर भी सवाल उठ रहे हैं। पूरा मामला समझते हैं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुलकर लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई को एक पाकिस्तानी फर्म ने नौकरी दी थी और फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया था और इस दौरान उनकी सैलरी पाकिस्तान के एक नागरिक अली तौकीर शेख दिया करते थे, रविवार को गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सरमा ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है , उन्होंने बताया कि असम पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी जांच में कईं गंभीर सवाल खड़े किए हैं, सरमा ने कहा कि ib यानी इंटलीजेंस की गोपनीय जानकारी इसी तरह पाकिस्तान भेजी गई, उन्होंने यह भी बताया कि शेख 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आया और भारत विरोधी नैरिटिव तैयार किया । ————–गौरव गौगई की पत्नी आरोपों के घेरे में यही नहीं रविवार को ही बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने भी गौरव गोगई को घेरते हुए सोशल मीडिया पर एक सवाल करके कांग्रेस को और परेशानी में डाल दिया, प्रदीप भंडारी ने पूछा है कि क्या यह सच नहीं है कि गौरव गोगोई ने 2014 में कालीबोर से सांसद चुने जाने के तुरंत बाद 14 मार्च 2015 को युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए पाकिस्तान उच्चायोग का दौरा किया था, बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने यह सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गौरव गोगोई बताएंगे कि उनकी पाकिस्तान यात्रा को वहां के गृह मंत्रालय ने सुविधाएं दी थीं, ————गोपनीय ढंग से पाकिस्तान किया दौरा अब मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है तो बीजेपी के कई नेता गौरव गौगई से सवाल पूछ रहे हैं, कि क्या वो बता सकते हैं कि उनकी पतनी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई पाकिस्तान योजना आयोग के सलाहकार अली तौकीर शेख के साथ काम कर रही थी। बीजेपी यह भी आरोप लगा रही है कि अली तौकीर शेख पर्यावरणविद नहीं था, बल्कि सिंधु जल संधि और भारत-पाकिस्तान के क्षेत्रीय विवादों से जुड़े मुद्दों पर पाकिस्तान की तरफ से काम कर रहे थे। असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी दावा किया है कि शेख नियमित रूप से सोशल मीडिया पर एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई को टैग करता था, लेकिन जांच शुरू होने के बाद उसने अपने पोस्ट डिलीट कर दिए और अपना अकाउंट बंद कर दिया। आपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी आरोप लगाया है कि गौरव गोगई ने 2013 में पाकिस्तान का बहुत ही गोपनीय दौरा किया था। गौरव गौगई का आरोप जमीन घोटाला छुपाने के लिए पूरा कांड वैसे इस जांच और आरोपों के सामने आने के बाद गौरव गौगई कुछ बताने की बजाय बेतुके जवाब दे रहे हैं कि अगर मेरी पत्नी पाकिस्तान की ISI एजेंट है, तो मैं भारत का R&AW एजेंट हूं, गौरव यह भी कह रहे हैं कि असम के मुख्यमंत्री ये आरोप अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं, आपको बता दें हाल ही गौरव गौगई ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने 12000 बीघा जमीन पर कबजा कर रखा है और जब ये बातें हम सामने ला रहे हैं तो हमें ही देशदोही साबित किया जा रहा है। पर जो भी हो जिस तरह से जांच कमिटी की रिपोर्ट गौरव गौगई और उनकी पत्नी के पाकिस्तीनी लिंक साबित कर चुकी है उससे आने वाले समय में देश के साथ आसाम में ये मुद्दा कांग्रेस के लिए भारी पड़ने वाला है।