BY Dr M WALI

शरीर गुदवाना यानी Tatttoo बनवाना -डाक्टर बोलें No

शरीर गुदवाना यानी टैटू आजकल एक बड़ा फैशन बनता जा रहा है पर यह जान लीजिए कि फैशन के चक्कर में आपका शऱीर कईं गंभीर बीमारियों का शिकार बन रहा है। और ये बीमारियां ऐसी हैं जो एक बार लग जाएं तो पीछा नहीं छोड़ती, बिगड़ जाएं तो मौत ही होती है। जी हां एचआईवी एड्स का वायरस हो या हेपेटाइटिस बी और सी और हैपेटाइटिस ए और ई बीमारी फैलाने वाले वायरस सभी टैटूिंग के जरिए आपके शरीर में आसानी से प्रवेश कर लेते हैं।

Tattoo कैसे बनाता है आपको Infected

टैटू बनवाने में कईं घंटे लगते हैं और उसमें जो Needle इस्तेमाल होती है आपको बीमार करने का वही एक बड़ा कारण है। जो लोग प्रोफेशनल नहीं होते वो एक ही Needle से कईं लोगों के Tattoo बना देते हैं । ऐसे में यदि किसी को भी Aids, Hepatitis A-B-C-E का Infection है और उसने Tattoo बनवाया है तो वह इंफेक्शन उस Needle में खून के माध्यम से आ जाता है, दिखने में Needle साफ लगती है पर होती नहीं और जब उस Infected Needle का प्रयोग दूसरे शख्स के Tattoo बनाने में होता होता है तो बड़ी आसानी से दूसरा आदमी Infected हो जाता है। क्योंकि ये सारी बीमारियां गंदे खून के जरिए भी फैल सकती हैं। सबसे अहम बात है कि आपको पता ही नहीं लगेगा कि एक गंभीर बीमारी आपके शरीर में पनपनी शुरू हो गई है। महीनों बाद या कई साल बाद जब आपका ब्लड टेस्ट होगा एक्सीडेंटली या किसी प्रोसीजर के लिए तो आपको पता चलता कि आप Infected हैं । तब आप सकते में होंगे कि यह बीमारी आप तक कैसे पहुंच गई।

Tattoo बनवाने के लिए आसान तरीका अपनाएं

Tattoo दो तरीके के होते हैं । एक तो टेंपरेरी होते हैं जो बाहरी इंक से या तो स्टेंस से बनते हैं या चिपका दिए जाते हैं। आपको अगर टैटू का शौक है तो मेहंदी के बनाइए, टेंपरेरी टैटूज बनवाए और उसको चेंज करते रहिए।पहले इसको गोदा जाना कहते थे और यह गोदा जाना एक ही बार होता था और एक ही जगह होता था तो वो मल्टीपल यूज में नहीं आता था जो भी गोदा जाने वाली चीज होती थी, लेकिन अब यह टैटूइंग जो है व एक कमर्शियल हो गया है तो कमर्शियल टैटूइंग के साइड इफेक्ट भी अब सामने आ रहे हैं तो टैटूइंग कोई शौक की चीज नहीं है । अपने बदन को खराब मत कराइए , बाहर से इंफेक्शन मत लाइए।

Tattoo बनवाना है तो बिल्कुल Professional जगह जाइए

टैटू वालों को हाइजीन सीखनी चाहिए उसका एक कोर्स होना चाहिए और क्वालिफाइड टैटू वालों के पास आपको जाना चाहिए। ध्यान रखें जिस Needle से Tattoo बनवा रहे हैं वो बिल्कुल नईं हो और आपके सामने खोली गई हो, नई इंक का ही प्रयोग करवाएं।

Email id Walim4gmail.com

Avatar photo

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।