By Arati jain

शेखी ज्यादा मारते हो, रील ज्यादा देख रहे हो —- सावधाना खराब कर रहे अपना राहु ग्रह

राहु ग्रह, इसका नाम सुनते ही हर एक के मन में खौफ आ जाता है। सूर्य ग्रहण राहु लगाता है। चंद्र ग्रहण राहु लगाता है। राहु तो बस जहां भी जाता है बस नाश ही नाश विनाश ही विनाश करता है। पर ऐसी नहीं है। राहु भी बहुत अच्छा है और बहुत अच्छे प्रभाव देता है, यदि उसको समझा जाए, अपने व्यवहार से अपने आसपास के जीवन से उसको अच्छा बना सकते हैं। सबसे पहले समझना है कि राहु ग्रह के कारक क्या है? तो इसके कारक हैं सफाईकर्मचारी, दूसरा राहु ग्रह हमारा टॉयलेट होता है और रिश्तों में आपका ससुराल जी हां आपका ससुराल भी आपका राहु ही है इसके अलावा राहु जीवन में आपको इलुजन देता है, जीवन में भ्रम फैलाता है। आपके दिमाग को बहुत ऊंची उड़ानों पर ले जाता है, गलतफहमी पैदा करता है कि आप बहुत अच्छा करते हैं, जैसा हम बोलते हैं कि वो तो दिन में सपने देखता है। स्वप्न दिखाने वाला भी राहु ही होता है। बड़ी-बड़ी बातें करने वाला भी राहु होता है। शेखी बधारना भी राहु का ही काम है। यह तो हमारे राहु के कारक ग्रह हैं। और सबसे बड़ी बात जो हमारा मीडिया है, सोशल मीडिया है, वह भी राहु ही है।क्योंकि हम एक इलुज़न में जीते हैं। हम एक चलचित्र देखते हैं। इस समय जो हम आपसे बात कर रहे हैं, वह भी हमारे राहु ग्रह के कारण ही है। क्योंकि राहु ग्रह से ही चलचित्र मीडिया सब राहु ही चलाता है।

ससुराल से Relations ठीक नहीं चल रहे तो

अब बताते हैं कि कैसे आप पहचाने कि आपके जीवन में राहु बुरा प्रभाव दे रहा है। जैसे आप बहुत शेखी मारते हैं। छोटा सा घर पर आप दुनिया को दिखाते पता नहीं मैं क्या हूं। दुनिया के सामने आप अपने आपको बहुत ऊंचा दिखाते हैं। हमेशा ही दिनों में स्वप्न देखते हैं। आपके पास कोई भी एक दिशा नहीं है। कोई उद्देश्य नहीं है पर सपनों की दुनिया में एक हवाई किले बना के बहुत ऊंचाई पर अपने को पहुंचा लेते हैं कि पता नहीं मैं क्या कर लूंगा। क्या करने कर लूंगा वाला राहु ग्रह ही आपकी बुद्धि को भ्रष्ट कर देता है। साथ ही अगर आपका टॉयलेट साफ नहीं रहता, उसमें सीलन रहती है, आप उसको बहुत साफ रखते हैं, उसके बावजूद भी वह साफ नहीं रह पाता। साथ ही कुछ दिशाएं ऐसी होती है जहां पर वह अपना अच्छा प्रभाव नहीं दे पाता तब भी पता कर सकते हैं कि राहु ग्रह अच्छा नहीं कर रहा है। साथ ही यदि ससुराल से रिलेशन अच्छे नहीं हैं तब भी राहु ठीक नहीं है, फिर आपका सोशल मीडिया से आपपर अच्छा प्रभाव नहीं मिल रहा तो समझ जाइए कि राहु ठीक काम नहीं कर रहा।

कुछ उपाय से कर सकते अपना राहु ठीक

पर अगर जीवन में राहु अच्छा चल रहा है तो तुछ चीजों से वो पता चल जाता है , जैसे कि आप वास्तबिक दुनिया में ही रहते होंगे, शेखी नहीं मारते होंगे, शान नहीं मारते होगे। तो यह सब चीजें भी आपकी अच्छी हो सकती हैं। तो अगर आपके ससुराल से रिलेशन अच्छे हैं , वो आपका मान सम्मान करते हैं, आपका sweeper बहुत साफ सफाई का ध्यान रखता है , बाथरूम साफ रहता है तो समझ जाइए कि आपका राहु ठीक काम कर रहा है, दूसरी तरफ राहु खराब है तो तो इसमें घबराने की कोई बात नहीं है। राहु ग्रह भी आप अपना अच्छा कर सकते हैं और बहुत ऊपर ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं। क्योंकि ऊंचाइयों पर ले जाने वाला ही राहु ही है। हम अपने व्यवहार से राहु को भी अच्छा कर सकते हैं। कैसे करेंगे? उसके लिए सबसे पहले अपने ससुराल में मान सम्मान बना के रखिए। पर जो शादीशुदा नहीं है वो तो कहेंगे जी हमारा तो ससुराल ही नहीं है। हम हम कैसे करेंगे? तो कोई बात नहीं। आप सोशल मीडिया में बहुत एक्टिव हैं। हमेशा ही रील देखते रहते हैं। हमेशा ही सोशल मीडिया में व्यस्त रहते हैं। तो उससे भी आपका राहु ग्रह खराब होगा। और साथ ही साथ अगर आपकाsweeper आपकी सेवा करता है उसको आप कुछ पैसे थोड़े से पैसे दान दक्षिणा में त्यौहारों पे दे देंगे तो आपका राहु ग्रह धीरे-धीरे करके ठीक होना शुरू हो जाएगा। ये छोटी-छोटी बातें होती हैं जिससे आप अपने राहु ग्रह को ठीक कर सकते हैं। और सबसे बड़ी बात अपने ख्याली पुलावों की दुनिया से दूर आइए। प्रैक्टिकल बनिए। जो आपके पास है उसी सच्चाई को मानते हुए अपने जीवन को आगे बढ़ाइए और कभी भी शेख चिल्ली बनने की कोशिश मत करिए। शेख चिल्ली बनेंगे कभी फिर आपका एक जो एक स्वप्न होता है वो टूटता है तो आपको डिप्रेशन हो सकता है। आप परेशान हो सकते हैं, जो भी आपकी इच्छाएं हैं उनको पूरी करने की कोशिश करिए। सोशल मीडिया का इस्तेमाल ठीक से करें और अच्छे अच्छे के लिए करें। अफवाहएं फैलाने के लिए ना करें। इस तरह से आप राहु ग्रह को अपना ठीक कर सकते हैं।

सुखा नारियल नदी में बहाएं, शनिवार को जलाएं तिल का दीया

अब तमाम उपाय करने के बाद भी, अपना व्यवहार ठीक करने के बाद भी आपका राहु ठीक नहीं होता तो आप कुछ और उपाय कर सकते हैं। जैसे आप नारियल को नदी में बहा सकते हैं। नारियल। नारियल कौन सा? जो सूखा होता है जो सूखा नारियल जिसको हम पूजा के लिए काम करते हैं खड़कता हुआ नारियल बोलते हैं उसको उसको आप शनिवार की संध्या को नदी में बहा सकते हैं और नदी में बहाकर आप बहा कर आइए और फिर पीछे मुड़ के मत देखिए और साथ ही साथ जैसे आप काले तिल जौ इनकी पोटली बना के काले कपड़े में अपने सिर पर से वार कर उसको भी आप नदी में बहा सकते हैं। इससे भी आपका राहु शांत होगा। और साथ ही साथ खोटे सिक्के। जी हां। खोटे सिक्के जिनका चलन अब बंद हो चुका उनको हम खोटे सिक्के कहते हैं। उनको भी आप नदी में प्रवाह करके अपने राहु ग्रह को ठीक कर सकते हैं। और साथ ही साथ सबसे अच्छा उपाय पीपल के नीचे संध्या के समय शनिवार के दिन आप तेल का दीपक जला के तिल के तेल का। सरसों के तेल का नहीं जलाना आपको। तिल के तेल का जलाना है। उसका दीपक जला करके अपने राहु को शांत कर सकते हैं। और साथ ही साथ अपने पितरों का ध्यान करते हुए उनसे क्षमा मांगते हुए आप राहु ग्रह को ठीक कर सकते हैं क्योंकि पितर आपके राहु ग्रह की शांति के लिए बहुत अच्छा उपाय देते हैं। इसी तरह से हम छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर अपने राहु ग्रह को ठीक कर सकते हैं।

ज्यादा जानकारी के लिए मेरे नंबर पर संपर्क कर सकते हैं

9810366709

Arati jain

 

 

Avatar photo

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *