BY DR R P PRASHER 

सर्दियों का मौसम सेहत बनाने का मौसम है

माना जाता है कि सर्दियों का मौसम सेहत बनाने का मौसम होता है लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए यह थोड़ा दिक्कत वाला भी होता है । कारण यही होता कि हम खूब खाते हैं और खासकर मीठी चीजें खाते हैं जिसकी वजह से हमारा शुगर का लेवल बढ़ जाता है । हमारी डायबिटीज अनियंत्रित अवस्था में पहुंच सकती है और कॉम्प्लिकेशन भी डायबिटीज वाली हो सकती है ।

मौसम में हमारी भूख बढ़ जाती है हमारी पाचन शक्ति बढ़ जाती

सबसे पहली बात है कि डायबिटीज के मरीजों को इस मौसम में अपनी शुगर का लेवल रेगुलरली चेक करते रहना चाहिए । होता क्या है कि इस सर्दी के मौसम में हमारी भूख बढ़ जाती है हमारी पाचन शक्ति बढ़ जाती है हमारी अग्नि प्रबल होती है तो जो कुछ हम खाते हैं वो digest हो जाता है । इसलिए हम दिन में कई बार खाते हैं ,खासकर मीठी चीजें। गज्जक है ,हलवा है । शादी ब्याह में भी जाते हैं तो वहां पर हमें गाजर का हलवा, मूंग का हलवा, जलेबी वगैरह सब ऐसी चीजें मिलती हैकि जिसको देखकर हम अपने आप को रोक नहीं पाते हैं। तो नियमित जांच के अलावा जो सामान्य रूप से करना चाहिए वो है कि सावधानी बरतनी है ।अपने खाने पर आपने नियंत्रण करना है । देखें कि आप मीठी चीज ज्यादा नहीं खा रहे हो ।

आंवला, हल्दी ,मेथी का प्रयोग शुगर लेवल नहीं बढाएगा

जो आयुर्वेद की दवाइयां है, जड़ी बूटिया हैं, वह हमें इन समस्याओं से निजात दिला सकती हैं। आंवला, हल्दी ,मेथी ऐसी चीजों का प्रयोग हम साथ साथ करते रहेंगे तो हमारा शुगर लेवल ज्यादा नहीं बढ़ेगा और हमें कोई कॉम्प्लिकेशन भी नहीं होगी।ठंड के कारण हमारी खून की नालियां सिकुड़ जाती हैं, जिसकी वजह से हमारी nerves है, उन तक ब्लड सप्लाई बहुत कम पहुंच पाती है खासकर जो पेरिफेरल ऑर्गन है, चाहे हाथ की उंगलिया है , चाहे पैरों की उंगलिया है चाहे ब्रेन है तो इसमें सबसे ज्यादा हमें जो दिक्कतें आ सकती है । वह हाथों में पैरों में और ब्रेन में हो सकती है । जब नर्व्स को ब्लड सप्लाई कम मिलेगी उनकी कार्यक्षमता प्रभावित होगी विपरीत तरीके से हमारे हाथों पैरों में झनझनाहट हो सकती है कपकपी हो सकती है और नमनस हो सकती है , तो इन सब से बचाव के लिए हमने अपने शुगर के लेवल को कंट्रोल रखना है और अगर मीठी चीज खा भी रहे हैं तो अगर एक बार में काफी कुछ मीठा खा लिया है तो बाकी दिन फिर मीठे से बिल्कुल परहेज करें ।

रोज नहाना बहुत जरूरी है

रोज नहाना ही है ताकि हमारी खून की नालियां ना सिकुड़े और हमारी ब्लड सप्लाई सभी नर्व एंडिंग तक पहुंचती रहे। रात को पैरों की सिकाई करके सोना चाहिए, ताकि शुगर के लेवल बढ़ जाने के कारण हमारी शरीर में कहीं कोई ऐसी विकृति पैदा ना हो जाए जो हमें लंबे टाइम में चलके नुकसान दे।

मीठे के चयन पर ध्यान दे

मीठे के चयन में भी सावधानी बरतनी है। चीनी की जगह गुड़ का प्रयोग करें या शक्कर का प्रयोग करें , गज्जक, तिल के लड्डू खा सकते हैं । इस मौसम में खजूर या किशमिश का प्रयोग भी फायदा करता है। हालांकि वो मीठा होता है पर उसका मेटाबॉलिज्म अलग तरह का होता है तो वो हमें नुकसान नहीं पहुंचाएगा । इन दिनों मार्केट में जो साग सब्जी है, उनका हमें भरपूर मात्रा में प्रयोग करना है पालक है ,सरसों है, बथुआ है, मेथी का साग है। इनसे हमारा शुगर लेवल नहीं बढ़ेगा मिलेट्स का प्रयोग इन दिन हम खूब मात्रा में कर सकते हैं चाहे व ज्वार है,मक्की है, बाजरा है उनके प्रयोग से हमारे खून में शुगर की मात्रा नहीं बढ़ेगी और मतलब हम खूब खा भी रहे हैं , सेहत भी बना रहे हैं उसके बावजूद हम स्वस्थ रह सकेंगे हमारी सेहत बिगड़ेगी ।

मेथी बैलेंस करती है शुगर और फैट को

तो ध्यान रखेंकि आप लड्डू भी बना रहे हैं तो उसमें मेथी डाल लीजिए, मेथी बैलेंस करने का एक तरीका है शुगर को और फैट को। इस तरह आप अगर कोई मिठाई खा रहे हैं उसमें भी ध्यान रखें कि जैसे गुलाब जामुन है या रसगुल्ला है तो उसमें जो रस होता है आप उसको काफी हद तक निकाल दें ताकि चीनी आपके पेट में कम से कम मात्रा में जाए इन सब बातों का ध्यान रखेंगे तो हम बिल्कुल स्वस्थ रहेंगे हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा और डायबिटीज या उसकी कॉम्प्लिकेशन हमें तंग नहीं करेगी।

Avatar photo

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।