होली पर कैसे निकाले घर की Negativity

होली रंगों खुशी मस्ती का त्यौहार है और यह मस्ती डबल हो जाती है जब घर में एक नए मेहमान का जन्म इसी दिन हो जाए, फिर तो यह त्यौहार यादगार भी बन जाता है। होली पर घर में बेटा आया हो या बेटी उसे होली से जुड़ा नाम देना शुभ माना जाता है और आज हम ऐसे ही कुछ नामों की चर्चा कर रहे हैं जो positive एनर्जी का भी प्रतीक माने जाते हैं जैसे लड़का पैदा हुआ है तो आप उसका नाम रंगेश और वसंत भी रख सकते हैं, रंगेश का अर्थ होता है रंगों का मालिक फिर बसंत ऋतु चल रही है तो वसंत नाम भी फिट बैठता है।विभव और तेजस नाम भी होली के महत्व को दर्शाते हैं , आपको बता दें कि होलिका दहन वाले दिन पर जन्‍म लेने वाले लड़के को तेजस कहने का मतलब है , दिव्‍य प्रकाश, ऊर्जा और चमक । दूसरी तरफ विभव नाम का मतलब होता है समृद्धि और ऐश्‍वर्य, यह नाम चाहे रंगों से नहीं जुड़ा पर होली के अच्‍छे समय और सौभाग्‍य का सूचक है । घर में प्यारी बेटी का जन्म हुआ है तो रंगिता नाम बहुत खिलेगा, रंगिता मतलब रंगों से सराबोर। फिर स्‍नेहा नाम भी खूब सूट करेगा मतलब है प्रेम और अपनापन। तो देर किस बात की होली पर घर में आए मेहमान को दीजिए ये खूबसूरत नाम

होली पर खासकर होलिका दहन से पहले घर से निकाले ये चीजें -देखें बदलाव

दोस्तों माना जाता है कि होली के अवसर पर सारी नगेटिव एनर्जी होली दहन में जल कर खाक हो जाती हैं लेकिन दूसरी तरफ होली का त्यौहार अपनी नगेटिव एनर्जी दूसरों पर डालने के लिए भी माना जाता है, इसलिए इस त्यौहार पर कईं सावधानी बरतने की जरूरत है, कहा जाता है होली पर खासकर होलिका दहन से पहले घर से कईं ऐसी वस्तुएं निकाल देनी चाहिए जो आप पर आपके परिवार पर और आपके बिजनेस पर बुरा असर डाल रही हैं। सबसे पहले पुराने रंगों से होली ना खेलें , यह त्वचा को खराब कर सकते हैं और वास्तु के हिसाब से भी ठीक नहीं। दूसरा अपने पुराने कपड़े होली पर दान करें , जरूरतमंदों को दें, होलिका दहन से पहले घर का सारा टूटा सामान निकलना भी है जैसे टूटा फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान , टूटे बर्तन , घर में पड़ी ऐसी लकड़ी जिसका कोई काम नहीं को भी होलिका दहन में डाल दें। ये चीजें घर में negativity बढ़ाती हैं, हां किसी कारण आप होली पर यह सब नहीं कर पाए तो कोई बात नहीं होली के बाद भी आप इन चीजों को घर से निकालें, इससे ना केवल घर का वातावरण पाजीटिव रहेगा बल्कि आप देखेंगे कि घर में सुख शांति और पैसों में वृद्दि हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।