क्यों चली MODI -AMIT SHAH के रिटायरमेंट की हवा

अचानक ऐसा क्या हुआ कि pm नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के रिटायरमेंट को लेकर चर्चा का बाजार गर्म हो गया, मोदी जल्दी ही 75 साल के होने वाले हैं पर अमित शाह को इस नंबर तक आने में अभी बहुत साल बाकी हैं, फिर अचानक मोदी के साथ चाणक्य की रिटायरमेंट क्यों जोड़ ली गई, चलिए हम आपको बताते है कि माजरा क्या है दरअसल दो अलग अलग घटनाओं को जोड़कर बीजेपी के इन दो जोडीदार नेताओं की रिटायरमेंट को हवा दी गई और इसमें विपक्ष की अच्छी खासी भूमिका रही।

 

RETIRE चाणक्य करना चाहते हैं खेती

दरअसल एक प्रोग्राम के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि वो राजनीती से रिटायर होने के बाद अपना जीवन वेद, उपनिषद और प्राकृतिक खेती के लिए खर्च करूंगा। अमित शाह बहुत ही light मूड में गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान की महिलाओं और सहकारी कार्यकर्ताओं के साथ बात कर रहे थे और ऐसे में उन्होंने बातों बातों में अपने दिल की बात खोलकर सामने रख दी , बस फिर क्या था, मीडिया को मिल गया मसाला और विपक्ष में चाणक्य को घेरने का मौका और इसी बात को चाणक्य रिटायरमेंट लेंगे से जोड़ दिया गया।

RSS प्रमुख होने वाले 75 साल के

अब बात करते हैं pm नरेंद्र मोदी की। हाल ही में एक कार्यक्रम में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने मजकिए अंदाज में कहा कि 75 वर्ष के होने के बाद शॉल से सम्मानित किया जा रहा है तो संदेश है कि आयु हो चुकी है; हट जाइए और दूसरों को आगे आने दीजिए, बस ये बयान सामने आया नहीं कि विपक्ष के कईं बड़े नेता इस बयान को सीधे pm से जोड़ने लगे कि मोहन भागवत का इशारा नरेंद्र मोदी की तरफ है क्योंकि मोदी जी जल्द ही 75 साल के होने वाले हैं। वैसे शायद विपक्ष को यह याद नहीं रहा कि खुद मोहन भागवत भी इसी साल 75 साल के होने वाले हैं , तो क्या वो अपने बारे में तो नहीं बोल रहे थे या यह सिर्फ एक मजाक ही था।

 

BJP कर चुकी कईं उम्रदराज नेता साइडलाइन

पर विपक्ष को तो मौका मिल ही गया और संजय राउत तो मोदी के खिलाफ बोलने में सबसे आगे रहे , उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अपनी नईं नीती के चलते अपने कईं नेताओं को 75 साल बाद बिल्कुल साइड लाइन कर दिया गया था तो अब नरेंद्र मोदी को रिटायर हो जाना चाहिए। वैसे कुछ कुछ सच्चाई यह भी है क्योंकि मुरली मनोहर जोशी, आडवाडी समेत कईं बड़े नेताओं, पूर्व सांसदों, राज्यपालों को उम्रदराज होने की वजह से ना तो टिकट मिला और ना ही उनका कार्यकाल बढ़ाया गया।पर इसको लेकर भी बीजेपी के कईं नेता कईं बार सफाई दे चुके हैं , उनका कहना है कि उम्र के बारे में कभी कोई official statement नहीं आई है, अगर किसी की health ठीकठाक है तो कितने साल तक भी चुनाव लड़कर देश की सेवा कर सकता है। कुछ समय पहले अमित शाह ने भी आगे बढ़कर उम्र के इस भ्रम को तोड़ते हुए कहा था कि टिकट देते समय उम्र से ज्यादा नेता की performance देखी जाएगी, कोई अच्छा काम कर रहा है तो रिटायरमेंट क्यों। वैसै मोदी के सपोर्ट में उतरे कईं बीजेपी नेता साफ कह रहे हैं कि pm मोदी खुद बहुत सक्षम हैं और जब उनको लगेगा कि वो काम नहीं कर सकते तो वो खुद रिटायर हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।