एक महल बनाने में लगे 22 साल राजा ठहरा एक दिन 

मध्यप्रदेश के ओरछा में मौजूद जहांगीर महल , एक ऐसा महल जिस बनवाने में पूरे 22 साल लग गए, पर जिस राजा के लिए यह विशाल महल बनवाया गया वो यहां पर सिर्फ एक दिन ही रूका था, जी हां माना जाता है कि यह महल  हिन्दू राजा ‘राजा वीर सिंह’ ने  अपने खास मित्र जहांगीर के लिए बड़े अरमान से  करवाया था। इसे  52 इमारतों वाले इस  जहांगीर महल की ऩक्कशी देखने लायक है और इसका निर्माण इस तरह से किया गया है कि इसके तमाम कमरे तमाम तल एक – सरे से किसी ना किसी तरह जुड़े हुए हैं, मतलब एक जगह से प्रवेश कर लो तो लगभग पूरा महल घूम लोगे।  पर अफसोस जिस महल को बनवाने वीर सिंह ने 22 साल लगा दिए वहां उनके परम  मित्र  यनी  जहांगीर सिर्फ एक रात के लिए ठहरे थे। इसलिए इस महल को  जहांगीर महल/सलीम महल के नाम से भी जाना जाता  है।

ओरछा में बहुत सी जगह हैं घूमने के लिए 

जहांगीर महल का इतिहास बेहद ही रोचक है। कहा जाता है कि इसका निर्माण उस स्थान पर किया गया था जहां दुश्मन सैनिक आसानी से नहीं पहुंच सकते थे। लेकिन शुरू में इस  महल का प्रवेश द्वार पूर्व की ओर था, लेकिन कुछ वर्षों बाद इसका द्वार पश्चिम दिशा में कर दिया गया। जहांगीर महल की वास्तुकला भी बहुत अद्भुत है।   जी हां, इस महल में बारे में बोला जाता है कि यह बुंदेला और मुग़ल शिल्पकला का एक बेजोड़ नमूना है। इस महल का निर्माण आयातारकर चबूतरे पर बना है। इसके अलावा यह  महल अपनी खूबसूरत सीढ़ियों और विशाल गेट के लिए प्रसिद्ध है। महल में लगभग हर जगह बुंदेलों की वास्तुकला देखने को मिल जाएगी  वैसे अगर आप मध्यप्रदेश जा रहे हैं और ओरछा में कुछ दिनों के लिए ठहरे हैं तो यहां आपको घूमने के लिए सिर्फ जहांगीर महल के लिए ही नहीं बलिक ओरछा फोर्ट, राम राजा मंदिर, राजमहल, चतुर्भुज मंदिर, बेतवा नदी और फूल बाग जैसी बेहतरीन जगह मिल जाएंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।