ना कट्‌टर नेता  हैं ना ही नासमझ-बड़बोले नेता पर हैं लोकप्रिय नेता

फडणवीस उम्र के मामले में राहुल गांधी और योगी के  बराबर हैं। और इस उम्र में उन्हें जो सफलता मिली है वो सचमुच बहुत ज्यादा है और प्रभावशाली है।महाराष्ट्र की जीत ने उन्हें बड़े पोस्टर ब्वॉय का खिताब दे दिया है। सबसे अच्छी बात है कि योगी की तरह ना  उनकी छवि एक कट्‌टर नेता की  है , ना ही राहुल की तरह एक नासमझ-बड़बोले नेता की। उन्हें एक सजग, ईमानदार, लोकप्रिय नेता माना जाता है और माना जाता है कि उन्हें संघ का जहां पूर्ण समर्थन है तो वहीं दूसरी तरफ वह पीएम मोदी की गुडबुक में भी हैं।

फडणवीस के समक्ष अपने वादों को पूरा-विकास के कामों को आगे बढ़ाने की कड़ी चुनौती 

पर अब फडणवीस के समक्ष महाराष्ट्र में सहयोगी दलों के साथ तालमेल बैठाने , अपने वादों को पूरा करने और विकास के कामों को आगे बढ़ाने की कड़ी चुनौती है। उन्हें स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने श्रम सुधारों पर ध्यान  शहरी बुनियादी ढांचे को बेहतर करना  सामाजिक सद्भभाव  बनाए रखना और सरकार को राज्य की आर्थिक सेहत के लिए मुफ्त की योजनाओं से परहेज करने जैसी अहम बातों में खरे उतरना होगा।

महाराष्ट्र ही तय करेगा भारत कितनी जल्दी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

सबको पता है कि महाराष्ट्र भारत का शीर्ष राज्य है। महाराष्ट्र का प्रदर्शन ही यह  तय करता है  कि भारत कितनी जल्दी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। ऐसे में नए  मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समक्ष इस काम को करने की पूरी चुनौती है। सरकार को अपने दोनों जूनियर पार्टनर, एकनाथ शिंदे -अजीत पवार की  आम सहमति से काम करना होगा जो  राजनीतिक और नीतिगत स्थिरता के लिए अच्छा संकेत होगा। चुनाव के दौरान किए गए  वादों को पूरा करना भी  देवेंद्र फडणवीस की प्रथामिकता रहेगी खासकर महिलाओं के लिए लड़की बहन योजना के तहत भुगतान को ₹1,500 से बढ़ाकर ₹2,100 प्रति माह करने का वादा  राज्य भारत की वित्तीय राजधानी भी है इसलिए यहां  स्टार्ट-अप को बढ़ावा देना बहुत अच्छा रहेगा। फडणवीस को अपने राज्य को भारत का नंबर 1 स्टार्ट-अप राज्य बनाने की भी चुनौती है। साथ ही राज्य में हर धर्म, जाती के लोग अपने को सुरक्षित महससू करें ऐसा माहौल बनना नए मुख्यमंत्री के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित होगा।

Maharashtra बीजेपी जीत में योगी का बड़ा योगदान-पर अब क्यों किनारा

महाराष्ट्र में बीजेपी जीत का बहुत योगदान यूपी के मुख्ममंत्री योगी का माना जाता है। यहां जीत के लिए योगी आदित्यनाथ ने चार दिन में 11 जनसभाओं को संबोधित किया, 18 विधानसभा क्षेत्रों में उनकी रैलियां हुईं और पूरे 17 क्षेत्रों में जीत मिली। तो योगी का जीत स्ट्राइक रेट 95 प्रतिशत रहा। योगी ने इन  रैलियां में उन्होंने कुल 23 उम्मीदवारों को जिताने की अपील की थी जिसमें  20 जीत गए और इस दौरान  योगी का ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ स्लोगन पूरे चुनाव में छाया रहा। पर अब लगता है कि महाराष्ट्र के नए बने सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस नारे से अपनी दूरी बना ली है।  उन्होंने जीत का क्रेडिट पीएम मोदी के एक हैं तो सेफ हैं के स्लोगन को दिया और कहीं भी अभी तक बंटेंगे तो कटेंगे का जिक्र नहीं किया । उन्होनें अपने बयान में भी साफ कहा की सरकार दलित, ओबीसी के साथ अल्पसंख्यकों का भी ख्याल रखेगी।

क्या योगी को  डाउन साइज करने की कोशिश है

ऐसे में चर्चा शुरू हो गई कि क्या फडणवीस ने क्या जानबूझकर योगी आदित्यानाथ का जिक्र नहीं किया। जिसने महाराष्ट्र जीत में सबसे अहम भूमिका निभाई है। जानकारों का मानना है कि यह  नारा  निगेटिव है जबकि पीएम मोदी का एक हैं तो सेफ हैं नारा पॉजिटिव मैसेज देता है और फडणवीस अपने कार्यकाल में  किसी भी तरह का विवाद नहीं चाहते हैं।  यह भी माना जा रहा की फडणवीस ने योगी के नारे को क्रेडिट देकर न सिर्फ केंद्रीय नेताओं को खुश किया बल्कि योगी को भी डाउन साइज करने की कोशिश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।