महाराष्ट्र में सरकार चलाना BJP के लिए टेढ़ी खीर

आने वाले समय में महाराष्ट्र में सरकार चलाना बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस के लिए टेड़ी खीर ही साबित होने वाली है, एक तो पहले से ही तीन दलों को मिलाकर सरकार बनाई गई है और उससे भी ज्यादा अलग-अलग दलों में मौजूद कद्दावर नेताओं की ego satisfy करना भी फडववीस के लिए बहुत बड़ी चुनौती है, अब सरकार बने चंद दिन ही बीते हैं कि पता चला कि अजित पवार पार्टी के नेता छगन भुजबल खफा हैं क्योंकि महाराष्ट्र की नई महायुति सरकार में भुजबल को जगह नहीं मिली। अटकलों का बाजार गर्म है कि वो NCP छोड़ सकते हैं। दुखी भुजबल ने हाल ही में कहा कि मंत्री पद आते-जाते रहते हैं मगर मुझे खत्म नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह तक भी कह दिया है कि जहां नहीं चैना वहां नहीं रहना। वैसे भुजबल ने यह भी दावा किया कि उन्होंने राज्यसभा सीट का ऑफर ठुकरा दिया है क्योंकि इसको स्वीकारने का मतलब है विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ विश्वासघात करना। आपको बता दें कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में छगन भुजबल ने नासिक जिले की येओला सीट से चुनाव जीता है।अब देखना यही है कि सरकार में जगह ना मिलने से नाराज छगन के बाद कौन बगावत पर उतरता है क्योंकि अंदर ही अंदर बारूद सुलग रहा है।

Congress हुई एक्टिव BJP में क्यों खुशी

अब यह बात तो Clear हो चुकी है कि दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर चुनाव नहीं लड़ रहे हैं और शायद यही कारण रहा है कि कांग्रेस ने पहली बार चुनाव से इतने दिनों पहले अपने 21 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करके यह संकेत दे दिया की वह पूरी गंभीरता से दिल्ली के चुनाव लड़ना चाहती है और कमर कस कर मैदान में उतरेगी। आपको बता दें कि पिछले दो विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक भी सीट पर जीत नहीं मिल पाई है और दिल्ली में यही माना जाता रहा है कि मुकाबला सिर्फ आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच है। वैसे यह तो साफ है कि यदि इस बार चुनाव में कांग्रेस को कुछ सीटें हाथ लग जाती हैं तो इसका नुकसान सीधे तौर पर आम आदमी पार्टी को ही होगा और जिस तरह से पिछले काफी समय से आप के नेताओं के उपर Corruption के Charges लग रहे हैं उससे दिल्ली में आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता का ग्राफ काफी गिरा है और Congress इस स्थिति का पूरा फायदा उठाना चाहती है और यही कारण है कि वह अभी से अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतार रही है जिससे उन्हें तैयारी करने का पूरा मौका मिल सके। कांग्रेस 21 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है और अहम माना जा रहा है अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली सीट से संदीप दीक्षित को उतारना यहां शीला दीक्षित चुनाव लड़कर जीतती आई हैं। लेकिन इन सब के बीच बीजेपी कांग्रेस के एक्टिव होने से खुश ही है क्योंकि वोटों का बंटवारा होता है तो दिल्ली की गद्दी हथियाने में बीजेपी कामयाब हो सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

पाकिस्तान से आती थी सैलरी-Congress का ये सांसद फंस सकता है जिस तरह से बीजेपी कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान से कथित संबंधों को लेकर सबूतों के साथ सामने आ रही है इससे यह मामला काफी गंभीर बनता जा रहा है, अब चूंकि ये मामला राजनीती से उठकर अब ये मामला देश की सुऱक्षा से जुड़ रहा है तो इसके लिए कांग्रेस की परेशानी जाहिर है और इसके जवाब में कांग्रेस के कईं नेता ऐसे तर्क पेश कर रही हैं जिनकी वास्तविकता पर भी सवाल उठ रहे हैं। पूरा मामला समझते हैं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुलकर लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई को एक पाकिस्तानी फर्म ने नौकरी दी थी और फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया था और इस दौरान उनकी सैलरी पाकिस्तान के एक नागरिक अली तौकीर शेख दिया करते थे, रविवार को गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सरमा ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है , उन्होंने बताया कि असम पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी जांच में कईं गंभीर सवाल खड़े किए हैं, सरमा ने कहा कि ib यानी इंटलीजेंस की गोपनीय जानकारी इसी तरह पाकिस्तान भेजी गई, उन्होंने यह भी बताया कि शेख 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आया और भारत विरोधी नैरिटिव तैयार किया । ————–गौरव गौगई की पत्नी आरोपों के घेरे में यही नहीं रविवार को ही बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने भी गौरव गोगई को घेरते हुए सोशल मीडिया पर एक सवाल करके कांग्रेस को और परेशानी में डाल दिया, प्रदीप भंडारी ने पूछा है कि क्या यह सच नहीं है कि गौरव गोगोई ने 2014 में कालीबोर से सांसद चुने जाने के तुरंत बाद 14 मार्च 2015 को युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए पाकिस्तान उच्चायोग का दौरा किया था, बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने यह सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गौरव गोगोई बताएंगे कि उनकी पाकिस्तान यात्रा को वहां के गृह मंत्रालय ने सुविधाएं दी थीं, ————गोपनीय ढंग से पाकिस्तान किया दौरा अब मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है तो बीजेपी के कई नेता गौरव गौगई से सवाल पूछ रहे हैं, कि क्या वो बता सकते हैं कि उनकी पतनी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई पाकिस्तान योजना आयोग के सलाहकार अली तौकीर शेख के साथ काम कर रही थी। बीजेपी यह भी आरोप लगा रही है कि अली तौकीर शेख पर्यावरणविद नहीं था, बल्कि सिंधु जल संधि और भारत-पाकिस्तान के क्षेत्रीय विवादों से जुड़े मुद्दों पर पाकिस्तान की तरफ से काम कर रहे थे। असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी दावा किया है कि शेख नियमित रूप से सोशल मीडिया पर एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई को टैग करता था, लेकिन जांच शुरू होने के बाद उसने अपने पोस्ट डिलीट कर दिए और अपना अकाउंट बंद कर दिया। आपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी आरोप लगाया है कि गौरव गोगई ने 2013 में पाकिस्तान का बहुत ही गोपनीय दौरा किया था। गौरव गौगई का आरोप जमीन घोटाला छुपाने के लिए पूरा कांड वैसे इस जांच और आरोपों के सामने आने के बाद गौरव गौगई कुछ बताने की बजाय बेतुके जवाब दे रहे हैं कि अगर मेरी पत्नी पाकिस्तान की ISI एजेंट है, तो मैं भारत का R&AW एजेंट हूं, गौरव यह भी कह रहे हैं कि असम के मुख्यमंत्री ये आरोप अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं, आपको बता दें हाल ही गौरव गौगई ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने 12000 बीघा जमीन पर कबजा कर रखा है और जब ये बातें हम सामने ला रहे हैं तो हमें ही देशदोही साबित किया जा रहा है। पर जो भी हो जिस तरह से जांच कमिटी की रिपोर्ट गौरव गौगई और उनकी पत्नी के पाकिस्तीनी लिंक साबित कर चुकी है उससे आने वाले समय में देश के साथ आसाम में ये मुद्दा कांग्रेस के लिए भारी पड़ने वाला है।