दिल्ली में राहुल की एंट्री-कांग्रेस नेताओं में डर क्यों

दिल्ली चुनाव प्रचार-प्रसार में राहुल गांधी की एंट्री हो गई है , अलग अलग जगहों कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi चुनाव प्रचार कर रहे हैं , पर इससे एक तरफ राजनीति गलियारों में यह चर्चा बनी हुई है कि क्या राहुल भी दिल्ली के और कांग्रेसी नेताओं की तरह आम आदमी पार्टी सरकार और केजरीवाल पर हमला करते हैं या फिर उनकी startegy पूरे तौर पर bjp और मोदी पर हमला करने की नेता रहेगी। वहीं दूसरी और कांग्रेस के ही कईं कद्दावर नेता इस बात से परेशान हैं कि राहुल चुनावों में अपनी आदत के मुताबिक कुछ ऐसा ना बोल जाएं जो कांग्रेस पर भारी पड़ जाए। आपको बता दें कि हाल ही में हरियाणा में हुए चुनाव में राहुल गांधी ने राम मंदिर पर कुछ उल्टा सीधा बोला था जिससे कांग्रेस के खिलाफ सनातन धर्म विरोधी एक माहौल बन गया था और जानकार यह भी मानते हैं कि यह भी कईं कारणों के साथ एक बड़ा कारण था कि कांग्रेस हरियाणा में चुनाव जीतते जीतते हैर गई। अब दिल्ली में राहुल की एंट्री से जहां कांग्रेस के दिल्ली नेता काफी खुश हैं क्योंकि राहुल की जनसभाओं में भीड़ उमड़ती है इसलिए हर कोई कांग्रेस उम्मीदवार चाह रहा है कि राहुल उनके इलाके में आकर प्रचार प्रसार करें। दिल्ली कांग्रेस के नेता यह भी चाहते हैं कि राहुल केजरीवाल के शासन की विफलताओं के कांग्रेस के शूरू किए गए अभियान को आगे बढ़ाएं क्योंकि वह लोगों के बीच यह संदेश पहुंचाने में सफल रही है कि केजरीवाल ने दिल्ली के लिए कुछ नहीं किया , कांग्रेस ही उनका भला करेगी। अब देखना यही है कि आने वाले समय में राहुल पहले की तरह केजरीवाल की बुराइयां करने से बचते है और अपने फेवरेट topic यानी मोदी की बुराइयों पर ही ध्यान लगाते हैं या नहीं।

चाणक्य की बिसात पर क्या स्मृति ईरानी-मीनीक्षी

दिल्ली चुनावों के लिए बीजेपी चाणक्य ने अपनी बिसात बहुत पहले ही बिछा दी थी जब लोकसभा चुनावों में दिल्ली के कई बार के विजेता सांसदों का टिकट काट लिया गया था। माना यही जा रहा है बीजेपी चाणक्य अमित शाह को यह अच्छी तरह से मालूम था कि दिल्ली में लोकसभा की सातों सीट तो मोदी के नाम पर जीत ली जाएंगी पर दिल्ली विधानसभा को 27 साल बाद अगर जीतना है तो दिल्ली चुनाव में मोदी के साथ दिल्ली के कद्दावर नेताओं का भी साथ चाहिएगा। और एक बड़ी रणनीती के तहत चाणक्य ने ऐसा ही किया , मनोज तिवारी को छोडकर किसी भी सांसद को दोबारा टिकट नहीं मिला और अब विधानसभा चुनाव में दिल्ली के कद्दावर नेता और पूर्व सांसदों प्रवेश वर्मा और रमेश विधूड़ी को मैदान में उतार दिया गया है।खबरें मिल रही हैं कि बीजेपी अपने 58 उम्मीदवार तो उतार चुकी है पर जो बाकी 12 सीटें बची हैं उनपर दिल्ली की पूर्व सांसद मीनाक्षी लेखी और स्म़ृति इरानी को उतारा जा सकता है. । माना जा रहा है कि 12 नामों के चयन पर बीजेपी जनता को चौंका सकती है। चर्चा यही है कि पार्टी स्म़ृति इरानी को दिल्ली कैंट या ग्रेटर कैलाश सीट , किसी एक पर उम्मीदवार बनाकर विधानसभा का चुनाव और रोचक कर सकती है क्योंकि भाजपा दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज के सामने ग्रेटर कैलाश से एक मजबूत चेहरा उतारना चाहती है और उन्हें चौथी बार जीतने से रोकना चाहती है। ऐसे में 48 साल की स्मृति ईरानी उन्हें कड़ी टक्कर दे सकती हैं क्योंकि महिलाओं में वह अपनी टेलिविजन सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी से बहुत प्रसिद्ध हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

पाकिस्तान से आती थी सैलरी-Congress का ये सांसद फंस सकता है जिस तरह से बीजेपी कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान से कथित संबंधों को लेकर सबूतों के साथ सामने आ रही है इससे यह मामला काफी गंभीर बनता जा रहा है, अब चूंकि ये मामला राजनीती से उठकर अब ये मामला देश की सुऱक्षा से जुड़ रहा है तो इसके लिए कांग्रेस की परेशानी जाहिर है और इसके जवाब में कांग्रेस के कईं नेता ऐसे तर्क पेश कर रही हैं जिनकी वास्तविकता पर भी सवाल उठ रहे हैं। पूरा मामला समझते हैं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुलकर लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई को एक पाकिस्तानी फर्म ने नौकरी दी थी और फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया था और इस दौरान उनकी सैलरी पाकिस्तान के एक नागरिक अली तौकीर शेख दिया करते थे, रविवार को गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सरमा ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है , उन्होंने बताया कि असम पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी जांच में कईं गंभीर सवाल खड़े किए हैं, सरमा ने कहा कि ib यानी इंटलीजेंस की गोपनीय जानकारी इसी तरह पाकिस्तान भेजी गई, उन्होंने यह भी बताया कि शेख 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आया और भारत विरोधी नैरिटिव तैयार किया । ————–गौरव गौगई की पत्नी आरोपों के घेरे में यही नहीं रविवार को ही बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने भी गौरव गोगई को घेरते हुए सोशल मीडिया पर एक सवाल करके कांग्रेस को और परेशानी में डाल दिया, प्रदीप भंडारी ने पूछा है कि क्या यह सच नहीं है कि गौरव गोगोई ने 2014 में कालीबोर से सांसद चुने जाने के तुरंत बाद 14 मार्च 2015 को युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए पाकिस्तान उच्चायोग का दौरा किया था, बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने यह सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गौरव गोगोई बताएंगे कि उनकी पाकिस्तान यात्रा को वहां के गृह मंत्रालय ने सुविधाएं दी थीं, ————गोपनीय ढंग से पाकिस्तान किया दौरा अब मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है तो बीजेपी के कई नेता गौरव गौगई से सवाल पूछ रहे हैं, कि क्या वो बता सकते हैं कि उनकी पतनी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई पाकिस्तान योजना आयोग के सलाहकार अली तौकीर शेख के साथ काम कर रही थी। बीजेपी यह भी आरोप लगा रही है कि अली तौकीर शेख पर्यावरणविद नहीं था, बल्कि सिंधु जल संधि और भारत-पाकिस्तान के क्षेत्रीय विवादों से जुड़े मुद्दों पर पाकिस्तान की तरफ से काम कर रहे थे। असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी दावा किया है कि शेख नियमित रूप से सोशल मीडिया पर एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई को टैग करता था, लेकिन जांच शुरू होने के बाद उसने अपने पोस्ट डिलीट कर दिए और अपना अकाउंट बंद कर दिया। आपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी आरोप लगाया है कि गौरव गोगई ने 2013 में पाकिस्तान का बहुत ही गोपनीय दौरा किया था। गौरव गौगई का आरोप जमीन घोटाला छुपाने के लिए पूरा कांड वैसे इस जांच और आरोपों के सामने आने के बाद गौरव गौगई कुछ बताने की बजाय बेतुके जवाब दे रहे हैं कि अगर मेरी पत्नी पाकिस्तान की ISI एजेंट है, तो मैं भारत का R&AW एजेंट हूं, गौरव यह भी कह रहे हैं कि असम के मुख्यमंत्री ये आरोप अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं, आपको बता दें हाल ही गौरव गौगई ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने 12000 बीघा जमीन पर कबजा कर रखा है और जब ये बातें हम सामने ला रहे हैं तो हमें ही देशदोही साबित किया जा रहा है। पर जो भी हो जिस तरह से जांच कमिटी की रिपोर्ट गौरव गौगई और उनकी पत्नी के पाकिस्तीनी लिंक साबित कर चुकी है उससे आने वाले समय में देश के साथ आसाम में ये मुद्दा कांग्रेस के लिए भारी पड़ने वाला है।