Haryana -राहुल और प्रियंका ने क्यों बनाई दूरी

हरियाणा कांग्रेस में अजब गजब हाल ही है, लगता है यहां कांग्रेस का नेतृत्व पूरी तरह से बिखर गया है और कांग्रेस को चुनाव लड़ने के लिए नेता तक नहीं मिल रहे हैं। जैसा की हरियाणा में  निकाय  चुनाव  हो रहे हैं और सभी का रिजल्ट एकसाथ  12 मार्च को आएगा, पर देखा यही जा रहा है कि कांग्रेस के कईं नेताओं ने   निकाय चुनाव को गंभीरता से नहीं लिया।  चुनाव  वोटिंग से पहले ही  कांग्रेस की एक  पार्षद  का  विदेश जाना चर्चा का विषय बना हुआ है।  यही नहीं यह बात भी सामने आ रही है कि चुनाव के दिन उनकी ओर से न कोई बूथ पर था और न ही कोई पर्ची बनाने वाला बूथ के बाहर मिला। दूसरी तरफ यह भी देखा गया कि कांग्रेस गुड़गांव और मानेसर में भी कतई  गंभीर  नहीं थी।  मानेसर में  उसने केवल मेयर पद के लिए प्रत्याशी को उतारा। यहां 20 वॉर्डों से पार्षद प्रत्याशी नहीं उतारे गए।   आपसी कलह के चलते  सभी सीटों पर  पार्टी के लिए चुनाव लड़ने वाले नेता ही नहीं मिले। गुरुग्राम के  36 में से केवल 31 ही प्रत्याशी पार्षद पद के लिए मिले। दूसरी तरफ  प्रचार में भी कांग्रेस बीजेपी के मुकाबले पिछड़ी रही, यहां तक की  मेयर और पार्षद का चुनाव लड़ रहे नेताओं के प्रचार में भी कांग्रेस का कोई नेता नहीं पहुंचा। बीजेपी के  दो केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद , पूर्व सांसद, विधायक सहित तमाम नेताओं ने जमकर प्रचार किया पर कांग्रेस के लिए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हूड्डा ने केवल घोषणा पत्र जारी किया और  उनके सांसद बेटे ने चुनाव से पहले एक दिन जनसभाएं कर दी। कांग्रेस के बड़े नेताओं ने इस चुनाव से दूरी क्यों बनाई यही चर्चा का विषय बना हुआ है. कि क्या चुनाव से पहले ही मान ली हार।

दो लड़कों की जोडी सबसे पहले तोडेगी विपक्षी गठबंधन 

कईं राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में एक बार फिर विपक्षी गठबंधन की एकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं , जी हां केरल, पश्चिम बंगाल, और पंजाब  ये तीनों राज्य तो ऐसे हैं ही जहां गठबंधन में शामिल दल पूरी तरह से एक दूसरे के खिलाफ लड़ने की तैयारी में अभी से जुट गए हैं , बंगाल में जहां विधानसभा चुनाव 2026 की शुरुआत में होने हैं वहीं  केरल में  चुनाव भी इसी साल होना है और पंजाब में 2027 की शुरुआत में चुनाव होने हैं। अब बंगाल में टीएमसी और कांग्रेस के बीच गठबंधन होने की कोई संभावना नहीं दिखती है वहीं केरल में कांग्रेस वाम दलों के साथ नहीं होगी और आप शासित पंजाब में तो कांग्रेस और आप के बीच साथ लड़ने का सवाल ही नहीं पैदा होता ।  वहीं यूपी, की बात  करें तो अभी कोई नहीं जानता ही कि यहां भी दो लड़कों की जोड़ी मिलकर लड़ती है या अकेले, अब दो लड़को से सब समझ जाते हैं कि यहां राहुल और अखिलेश की बात हो रही है तो साफ दिख रहा है कि  इंडि गठबंधन पूरी तरह से बिखरने के कगार पर पहुंच गया है। लेकिन इन सब के बीच थोडी positive बात   संसद में सहयोगी दलों के बीच तालमेल को लेकर देखी जाती है , जैसा कि पिछले दो सत्रों के दौरान देखा गया है कि सरकार के खिलाफ विपक्ष में एकता बन ही जाती है।

 

नीतीश ने चलाया तीर निशाना एक साथ 20 लाख युवा

बिहार में जल्द चुनाव हैं और पिछले काफी समय से डाउन चल रहे नीतीश कुमार आजकर बहुत ज्यादा एक्टिव दिख रहे हैं और एक एक करके बहुत सी नीतीयां ऐसी घोषित कर रहे हैं जिससे चुनाव से पहले बिहार की जनता को पूरी तरह शीशे में उतार लिया जाए, वैसे बिहार में यूथ पावर बहुत ज्यादा है और यह हर पार्टी जानती है कि युवाओं को बस में कर लिया समझो चुनाव जीत लिया, बस नीतिश भी युवाओं को खुश करने के कुछ ना कुछ घोषणा कर रहे हैं, और अब नीतीश ने एक साथ बिहार के 20 लाख युवाओं को खुश करने की योजना बना ली है जी हां पता चला है कि नीतीश सरकार ने राज्य में  8000 नए ट्रेनिंग सेंटर स्थापित करने की घोषणा की है जिसका मकसद  ना केवल युवाओं को आधुनिक तकनीक की training देना है पर साथ ही  उन्हें बिहार के अलावा देश-विदेशों में भी employment के  बेहतर अवसर देना है। इन सेंटर में सरकार 20 लाख से अधिक युवाओं को बाजार की मांग के अनुसार training देगी। नीतीश मंझे हुए खिलाडी हैं इसलिए ना केवस जनता को लुभाने वाली योजनाओं पर काम कर रहे हैं लेकिन साथ ही अपने बेटे को राजनीती में अपने से ज्यादा एक्टिव कर रहे हैं  , साफ है कि उम्र और हेल्थ का तकाजा देकर अगर चुनाव जीतने के बाद एनडीए उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी तो उन्होंने इसके लिए अभी से तैयारी कर ली है, आप समझ ही गए होंगे हम क्या कहना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।