जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले से पूरे देश में गम का माहौल है, गुस्सा भी है, फिल्मी कलाकारों ने भी इसको हमले को लेकर जमकर अपनी भ़डास निकाली है, संजय दत्त, अनुपम खेर, रवीना टंडन से लेकर अक्षय कुमार, सोनू सूद और यहां तक की कमला हसन तक ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा निकाला। लेकिन इन सब के बीच फिल्मों के महानायक और कभी नेतागिरी अजमा चुके अमिताभ बच्चन ने ऐसा ट्वीट किया कि उनके चाहने वालों से लेकर तमाम यूजर्स उन पर आगबबूला हो गए। और जमकर उनपर हमला बोला। दरअसल मंगलवार रात 1 बजकर 20 मिनट पर अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट के नाम पर सिर्फ T5356 लिखकर बस आगे सब खाली छोड़ दिया, फिर क्या था लोगों का गुस्सा भड़क गया और देर रात से ही अमिताभ बच्चन पर पहलगाम हमले पर चु्प्पी बनाए रखने और इस तरह का ट्वीवट करने के लिए लोगों ने उनको कोसना शुरू कर दिया। एक ने लिखा कि क्या जया जी ने फोन छीन लिया, आगे लिखते नहीं बना पहलगाम के बारे में?’ एक दूसरा कमेंट इस तरह का था कि ‘आदरणीय सर, कभी कभी कुछ बोल देना चाहिए। ऐसे नरसंहार के बाद की चुप्पी सही नहीं है।’ एक यूजर ने कहा ‘कुछ तो लिख देते सर। ऐसे वक्त में आपको भारतीयों के साथ खड़ा रहना चाहिए था।’ वैसे कईं वहीं, फैंस अमिताभ बच्चन के बचाव में भी उतरे और लिखा कि खामोशी बहुत कुछ कहती है।

 

बिहार में राहुल गांघी का कहर -बगावत को दे सकता जन्म

आजकल बिहार में कांग्रेसी नेताओं की वाट लगी हुई है , कारण है कि राहुल गांधी की बिहार में बहुत ज्यादा दिलचस्पी हो गई है वो लगातार बिहार के चक्कर काट रहे हैं और congress को वापस पटरी पर लाने के लिए हर छोटे-बड़े नेता की क्लास ली जा रही है , इसी का नतीजा है कि जब हाल ही में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली में भीड़ नहीं जुटी तो बिना समय गंवाया ना केवल बक्सर जिला इकाई प्रमुख मनोज कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया साथ ही और नेताओं के खिलाफ भी अंदर ही अंदर कारवाई की जा रही है। अब बेचारे मनोज पांडेय निलंबन के बाद भी कांग्रेस से से दया की उम्मीद रख रहे हैं और लगातार अपनी सफाई दे रहे हैं, जी हां मनोज कह रहे हैं कि खरगे कि रैली में कुर्सियां खाली रहने की वजह गर्मी का मौसम है, उस दिन तापमान बहुत ज्यादा था, इसलिए लोग छांव ढूंढने के चक्कर में कुर्सियों पर ना बैठ कर पेड़ों के नीचे खड़े थे।दूसरी तरफ इस समय कांगेस आलाकमान कुछ सुनने को तैयार नहीं है और इस बात को बहुत गंभीरता से लेकर मनोज पर काम ना करने और अनियमितताओं का आरोप लगाकर उसे निलंबित किया है। कुछ नेता दबे स्वर में बोल भी रहे हैं कि पहले ऐसा नहीं होता था, ये राहुल का डर है जो बिहार में ये सब चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

पाकिस्तान से आती थी सैलरी-Congress का ये सांसद फंस सकता है जिस तरह से बीजेपी कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान से कथित संबंधों को लेकर सबूतों के साथ सामने आ रही है इससे यह मामला काफी गंभीर बनता जा रहा है, अब चूंकि ये मामला राजनीती से उठकर अब ये मामला देश की सुऱक्षा से जुड़ रहा है तो इसके लिए कांग्रेस की परेशानी जाहिर है और इसके जवाब में कांग्रेस के कईं नेता ऐसे तर्क पेश कर रही हैं जिनकी वास्तविकता पर भी सवाल उठ रहे हैं। पूरा मामला समझते हैं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुलकर लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई को एक पाकिस्तानी फर्म ने नौकरी दी थी और फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया था और इस दौरान उनकी सैलरी पाकिस्तान के एक नागरिक अली तौकीर शेख दिया करते थे, रविवार को गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सरमा ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है , उन्होंने बताया कि असम पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी जांच में कईं गंभीर सवाल खड़े किए हैं, सरमा ने कहा कि ib यानी इंटलीजेंस की गोपनीय जानकारी इसी तरह पाकिस्तान भेजी गई, उन्होंने यह भी बताया कि शेख 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आया और भारत विरोधी नैरिटिव तैयार किया । ————–गौरव गौगई की पत्नी आरोपों के घेरे में यही नहीं रविवार को ही बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने भी गौरव गोगई को घेरते हुए सोशल मीडिया पर एक सवाल करके कांग्रेस को और परेशानी में डाल दिया, प्रदीप भंडारी ने पूछा है कि क्या यह सच नहीं है कि गौरव गोगोई ने 2014 में कालीबोर से सांसद चुने जाने के तुरंत बाद 14 मार्च 2015 को युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए पाकिस्तान उच्चायोग का दौरा किया था, बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने यह सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गौरव गोगोई बताएंगे कि उनकी पाकिस्तान यात्रा को वहां के गृह मंत्रालय ने सुविधाएं दी थीं, ————गोपनीय ढंग से पाकिस्तान किया दौरा अब मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है तो बीजेपी के कई नेता गौरव गौगई से सवाल पूछ रहे हैं, कि क्या वो बता सकते हैं कि उनकी पतनी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई पाकिस्तान योजना आयोग के सलाहकार अली तौकीर शेख के साथ काम कर रही थी। बीजेपी यह भी आरोप लगा रही है कि अली तौकीर शेख पर्यावरणविद नहीं था, बल्कि सिंधु जल संधि और भारत-पाकिस्तान के क्षेत्रीय विवादों से जुड़े मुद्दों पर पाकिस्तान की तरफ से काम कर रहे थे। असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी दावा किया है कि शेख नियमित रूप से सोशल मीडिया पर एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई को टैग करता था, लेकिन जांच शुरू होने के बाद उसने अपने पोस्ट डिलीट कर दिए और अपना अकाउंट बंद कर दिया। आपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी आरोप लगाया है कि गौरव गोगई ने 2013 में पाकिस्तान का बहुत ही गोपनीय दौरा किया था। गौरव गौगई का आरोप जमीन घोटाला छुपाने के लिए पूरा कांड वैसे इस जांच और आरोपों के सामने आने के बाद गौरव गौगई कुछ बताने की बजाय बेतुके जवाब दे रहे हैं कि अगर मेरी पत्नी पाकिस्तान की ISI एजेंट है, तो मैं भारत का R&AW एजेंट हूं, गौरव यह भी कह रहे हैं कि असम के मुख्यमंत्री ये आरोप अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं, आपको बता दें हाल ही गौरव गौगई ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने 12000 बीघा जमीन पर कबजा कर रखा है और जब ये बातें हम सामने ला रहे हैं तो हमें ही देशदोही साबित किया जा रहा है। पर जो भी हो जिस तरह से जांच कमिटी की रिपोर्ट गौरव गौगई और उनकी पत्नी के पाकिस्तीनी लिंक साबित कर चुकी है उससे आने वाले समय में देश के साथ आसाम में ये मुद्दा कांग्रेस के लिए भारी पड़ने वाला है।