राजनीतिक गलियारों में चर्चा चल निकली है कि मोदी सरकार के जाती जनगणना करवाने के फैसले से कईं नेता बहुत ही ज्यादा हैरान, परेशान और मायूस हैं, और यह ठीक भी लगता है क्योंकि इस फैसले ने कांग्रेस, RJD, समाजवादी पार्टियों के साथ साथ कईं छोटे दलों से, सरकार पर हमला करने का सबसे बड़े हथियार छीन लिया है। पहले तो हाल ये था कि किसी भी रैली, सभा में कुछ बोलने को नहीं मिल रहा, भाषण तैयार नहीं है, सभा आगे बढ़ानी है तो बस जाती जनगणना का मुद्दा उठा लो और सरकार को कोसना शुरू कर दो। मोदी सरकार का एक बयान आया और सब खत्म हो गया।

जाती जनगणना वास्तव में बहुत अहम मुद्दा है क्योंकि आजादी के बाद अभी तक इस तरफ ध्यान ही नहीं दिया गया। आपको बता दें कि आजादी से पहले अंग्रेजों ने 1901 में भारत में पहली जनगणना तो करा ली, लेकिन कास्ट सेंसस अंगेज भी 1931 में ही करा सके।आजादी के बाद भी 1951 से 2011 तक हुई हर जनगणना में सिर्फ SC और ST की आबादी दर्ज की गई, लेकिन किसी और जाति या समूह के लोगों को इसमें शामिल ही नहीं किया गया ।

वैसे कांग्रेंस यानी यूपीए सरकार ने 2011 में सामाजिक, आर्थिक और जातिगत जनगणना कराई जो आजादी के बाद पहली बार हुआ पर उसके आंकड़े कभी सामने नहीं आए, फिर सरकार बदली और मामला ठंडे बस्ते में चला गया।जब विपक्ष ने हो हल्ला किया तो 2018 में सरकार ने लोकसभा को बताया कि ‘कास्ट डेटा की प्रोसेसिंग में कुछ गलतियों का पता चला है।’ 2021 में मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा देकर कहा था कि एससी, एसटी के सिवा बाकी लोगों के बीच कास्ट सेंसस ‘कराना प्रशासनिक रूप से बहुत मुशिकल है। वैसे इस बीच कर्नाटक, बिहार और तेलंगाना में जातिगत सर्वे करवाया जा चुका है , पर अब नेशनल स्तर पर होने वाला सर्वे से यही माना जा रहा है कि सरकार की सभी कल्याणकारी नीतियों का फायदा सभी वंचित वर्गों तक आसानी से पहुंचाया जा सकेगा क्योंकि उनके बारे में सरकर के पास आंकड़े उपलब्ध होंगे।

अकेले OBC में ही हजारों जातियां हैं

वैसे जाती जनगणना करवाना सरकार के समक्ष टेढी खीर ही है क्योंकि जहां 1901 की जनगणना से पता चला कि भारत में 1646 जातियां हैं। वहीं 1931 की जनगणना होने तक यह संख्या 4147 जातियों तक पहुंच गई और अब उसके मुकाबले अकेले OBC में ही हजारों जातियां हैं। 2011 के सर्वे में गलतियां थी कि एक ही जाति को कुछ कर्मचारियों ने अलग स्पेलिंग में लिखा, कुछ ने दूसरी स्पेलिंग में। जहां यूपी में कुछ ब्राह्मण जातियां OBC लिस्ट में हैं, वहीं कुछ राज्यों में वैश्य समुदाय की कुछ जातियां OBC तो कुछ राज्यों में जनरल लिस्ट में हैं। कुछ राज्यों में जाट OBC लिस्ट में नहीं हैं। वहीं, कर्नाटक की ओबीसी लिस्ट में गौड़ सारस्वत ब्राह्मण भी हैं। तमिलनाडु और केरल में अन्य पिछड़ा वर्ग की लिस्ट में सौराष्ट्र ब्राह्मण शामिल हैं। लिस्ट बहुत लंबी है और सरकार को इन्ही सब परेशानियों से निपटना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

पाकिस्तान से आती थी सैलरी-Congress का ये सांसद फंस सकता है जिस तरह से बीजेपी कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान से कथित संबंधों को लेकर सबूतों के साथ सामने आ रही है इससे यह मामला काफी गंभीर बनता जा रहा है, अब चूंकि ये मामला राजनीती से उठकर अब ये मामला देश की सुऱक्षा से जुड़ रहा है तो इसके लिए कांग्रेस की परेशानी जाहिर है और इसके जवाब में कांग्रेस के कईं नेता ऐसे तर्क पेश कर रही हैं जिनकी वास्तविकता पर भी सवाल उठ रहे हैं। पूरा मामला समझते हैं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुलकर लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई को एक पाकिस्तानी फर्म ने नौकरी दी थी और फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया था और इस दौरान उनकी सैलरी पाकिस्तान के एक नागरिक अली तौकीर शेख दिया करते थे, रविवार को गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सरमा ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है , उन्होंने बताया कि असम पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी जांच में कईं गंभीर सवाल खड़े किए हैं, सरमा ने कहा कि ib यानी इंटलीजेंस की गोपनीय जानकारी इसी तरह पाकिस्तान भेजी गई, उन्होंने यह भी बताया कि शेख 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आया और भारत विरोधी नैरिटिव तैयार किया । ————–गौरव गौगई की पत्नी आरोपों के घेरे में यही नहीं रविवार को ही बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने भी गौरव गोगई को घेरते हुए सोशल मीडिया पर एक सवाल करके कांग्रेस को और परेशानी में डाल दिया, प्रदीप भंडारी ने पूछा है कि क्या यह सच नहीं है कि गौरव गोगोई ने 2014 में कालीबोर से सांसद चुने जाने के तुरंत बाद 14 मार्च 2015 को युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए पाकिस्तान उच्चायोग का दौरा किया था, बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने यह सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गौरव गोगोई बताएंगे कि उनकी पाकिस्तान यात्रा को वहां के गृह मंत्रालय ने सुविधाएं दी थीं, ————गोपनीय ढंग से पाकिस्तान किया दौरा अब मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है तो बीजेपी के कई नेता गौरव गौगई से सवाल पूछ रहे हैं, कि क्या वो बता सकते हैं कि उनकी पतनी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई पाकिस्तान योजना आयोग के सलाहकार अली तौकीर शेख के साथ काम कर रही थी। बीजेपी यह भी आरोप लगा रही है कि अली तौकीर शेख पर्यावरणविद नहीं था, बल्कि सिंधु जल संधि और भारत-पाकिस्तान के क्षेत्रीय विवादों से जुड़े मुद्दों पर पाकिस्तान की तरफ से काम कर रहे थे। असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी दावा किया है कि शेख नियमित रूप से सोशल मीडिया पर एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई को टैग करता था, लेकिन जांच शुरू होने के बाद उसने अपने पोस्ट डिलीट कर दिए और अपना अकाउंट बंद कर दिया। आपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी आरोप लगाया है कि गौरव गोगई ने 2013 में पाकिस्तान का बहुत ही गोपनीय दौरा किया था। गौरव गौगई का आरोप जमीन घोटाला छुपाने के लिए पूरा कांड वैसे इस जांच और आरोपों के सामने आने के बाद गौरव गौगई कुछ बताने की बजाय बेतुके जवाब दे रहे हैं कि अगर मेरी पत्नी पाकिस्तान की ISI एजेंट है, तो मैं भारत का R&AW एजेंट हूं, गौरव यह भी कह रहे हैं कि असम के मुख्यमंत्री ये आरोप अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं, आपको बता दें हाल ही गौरव गौगई ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने 12000 बीघा जमीन पर कबजा कर रखा है और जब ये बातें हम सामने ला रहे हैं तो हमें ही देशदोही साबित किया जा रहा है। पर जो भी हो जिस तरह से जांच कमिटी की रिपोर्ट गौरव गौगई और उनकी पत्नी के पाकिस्तीनी लिंक साबित कर चुकी है उससे आने वाले समय में देश के साथ आसाम में ये मुद्दा कांग्रेस के लिए भारी पड़ने वाला है।