New Delhi: Congress leaders Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Vadra gather to pay their respects as the mortal remains of late former Prime Minister Manmohan Singh arrive at the All India Congress Committee (AICC) headquarters on Saturday, December 28, 2024. (Photo: IANS)

Haryana लगातार कलह के चलते Rahul-Priyanka भी परेशान छोड़ रहे साथ

हरियाणा में कांग्रेस का अंदरूनी विद्रोह थमने का नाम नहीं ले रहा है और नेताओं में आपस में जबरदस्त ईंगो के चलते चर्चाएं यही चल रही हैं कि कांग्रेस आलाकमान भी इससे परेशान हो चुकी है और हरियाणा के मामलों में ज्यादा बोल ही नहीं रही। हरियाणा में कांग्रेस के बने अलग अलग गुप में लगातार आपस में ही खींचातानी की खबरें आती रहती हैं और अब पूर्व वित्तमंत्री और लालू यादव के समधी कैप्टन अजय सिंह यादव भी अपनी पार्टी में चल रही उठा पठक से लगता है परेशान हो चुके हैं और उन्होने खुलकर बोला कि उन्हें चापलूसी करना नहीं आता और अगर वो ज्यादा बोल गए तो कुछ लोगों को मिर्ची लग जाएगी। कैप्टन ने यह तक कह दिया कि वह पार्टी में रहकर काम करना चाहते हैं पर अगर कोई धक्का मार देगा तो वो क्या कर सकते हैं जैसे कि किरण चौधरी और कुलदीप बिश्नोई जैसे कद्दावर नेताओं को धक्का मारकर बाहर कर दिया गया।.कैपटेन यादव ने पुराने नेताओं को पूरा सम्मान देने की भी बात कही। उन्होंने indirectly राहुल गांधी से भी इसमें हस्तक्षेप करने की बात कही, पर लगता है हरियाणा कांग्रेस में खत्म ना होती कलह से राहुल और प्रियंका भी परेशान हो चुके हैं और देखने में यही आ रहा है कि जहां राहुल जो कल तक हरियाणा में कांग्रेस को आगे बढ़ाने में अपनी पूरी दिलचस्पी दिखा रहे तो उन्होने हरियाणा छोड़ बिहार का रूख कर लिया और प्रियंका अपनी केरल से जीती सीट पर ही ध्यान देने में जुटी हुई हैं। अब लालू यादव के समधी कैप्टन अजय भी इस कलह से परेशान क्या कांग्रेस से बाहर को निकलने का इशारा कर रहे हैं यह तो समय बताएगा।

 

चिराग पासवान CM बनाने की बढ़ती Demand क्या करेंगे नीतीश

बिहार की क्या देश की जनता इस बात की गवाह रह चुकी है कि एलजेपी आर के सुप्रीमो चिराग पासवान और नीतिश कुमार के बीच एक समय छतीस का आंकड़ा रहता था और पिछली एनडीए सरकार में चिराग पासवान को बिहार में लगातार नीतिश कुमार का अपमान करने के कारण ही बाहर का रास्ता दिखा दिया गया और एनडीए से बाहर रहकर चिराग को पता चल गया कि एनडीए के बाहर रहकर उनकी पार्टी का कोई वजूद ही नहीं , मोदी के साथ रहकर ही उनका बेड़ा पार हो सकता है और हुआ भी, चिराग वापस एनडीए का हिस्सा बने, नितीश कुमार से दोस्ती बढ़ाई और लोकसभा में पांच सीट मिल गई, तब से अब तक चिराग नीतिश के बारे में एक शब्द नहीं निकालते और हाल ही में जब बिहार के दरभंगा पहुंचे चिराग पासवान का उनके कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें cm पद के लिए प्रोजक्ट किया तो चिराग ने साफ कर दिया कि ‘2025 में बिहार में मुख्यमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं है। अगली सरकार एनडीए गठबंधन की होगी और उसका नेतृत्व नीतीश कुमार ही करेंगे। आपको बता दें चिराग को बिहार में काफी लोग पसंद करते हैं और उन्हें अगल cm देखना चाहते हैं और यही कारण है कि उनके स्वागत वाले पोस्टर में लिखा था कि ‘बिहार का CM चिराग चाहिए’, ‘बिहार कर रहा ताजपोशी का इंतजार’, ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ और ‘चिराग के स्वागत को बिहार है तैयार’। पर चिराग समझदार हैं और नीतिश के साथ अब किसी भी तरह का मनमुटाव नहीं चाहते इसलिए cm बनने की बढ़ती मांग कभी विवाद का रूप ना ले ले इसलिए उन्होने एक झटके में ही उसे नाकार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।