बिहार के चुनाव करीब हैं पर लालू यादव के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव , लालू यादव तो क्या पूरी RJD को एक के बाद एक झटके पर झटका दिए जा रहे हैं, अभी थोड़े समय पहले उन्होंने अपने रिश्ते का खुलासा करके लालू के साथ पूरी RJD को embarrassed कर दिया था और अब सोशल मीडिया पर तेजप्रताप ने एक नया video पोस्ट करके लालू और तेजस्वी के साथ RJD के कई कद्दावर नेताओं की नीद उडा दी। जी हां वीडियो में तेजप्रताप अपने ऑफिस जाते दिख रहे हैं, उन्होंने एक कमरे को ऑफिस की तरह बनाया हुआ है और कुर्सी के ऊपर दीवार पर लालू यादव और राबड़ी देवी की बड़ी तस्वीर लगी है। बस इस वीडियो के आने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है कि क्या तेज प्रताप ने अपनी नई पार्टी बना ली है , आपको बता दें वीडियों में उन्होंने सपने को सच करने की बात कही है। यह वीडियो लालू-तेजस्वी की टेंशन बढ़ाने के लिए काफी है क्योंकि पहले से ही RJD के वोटर्स को जनसुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर अपनी तरफ लुभाने के लिए जी जान कोशिश कर रहे हैं और अब यदि तेज प्रताप नई पार्टी लेकर आते हैं तो ज्यादा नहीं तो थोड़ा तो यादव वोटर्स और तेज प्रताप के वफादार RJDसे टूट सकते हैं।वैसे एक बात जो RJD के कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता को भी हैरान कर रही है कि तेजप्रातप बार बार किस जयचंद की बात कर रहे हैं जो RJD के अंदर मौजूद है और जो RJD को तोडना चाहता है।

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने वक्फ बोर्ड पर उम्मीद पोर्टल का लॉन्च किया


शायद कम ही लोग ये जानते होंगे कि देशभर में वक्फ बोर्ड के पास 9 लाख से अधिक वक्फ संपत्तियां हैं बावजूद इसके मुस्लिम समुदाय जरूर से ज्यादा गरीब, अनपढ और तमाम तरह की सुविधाओं से वंचित है, कारण एक ही बोर्ड की संपति पर कुछ गिने चुने प्रभावशाली मुस्लिम नेताओं का हक है और इनसे मिलने वाला तमाम फायदा इन्ही नेताओं की तिजोरी भरता है और इसी पर नियंत्रण रखने के लिए मोदी सरकार की ओर से उम्मीद”नामक एक वक्फ पोर्टल की शुरूआत की गई है, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने इस पोर्टल का लॉन्च करते हुए कहा कि रहे है इसमें वक्फ के अंदर आने वाली तमाम प्रॉपर्टी को रजिस्टर करना होगा।

इस अवसर पर किरण रिजूज के इस कहा कि वक्फ बोर्ड में संशोधन देश के गरीब मुसलमानों के हित में काम करेगा, जब वक्फ के पास इतनी संपति हैं तो देश में गरीब मुसलमान क्यों है, यह सेंट्रल पोर्टल बहुत ही पारदर्शी तरीके से काम करेगा। इस अवसर पर वक्फ बोर्ड में संशोधन के फायदे को लेकर एक documentary भी जारी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

पाकिस्तान से आती थी सैलरी-Congress का ये सांसद फंस सकता है जिस तरह से बीजेपी कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान से कथित संबंधों को लेकर सबूतों के साथ सामने आ रही है इससे यह मामला काफी गंभीर बनता जा रहा है, अब चूंकि ये मामला राजनीती से उठकर अब ये मामला देश की सुऱक्षा से जुड़ रहा है तो इसके लिए कांग्रेस की परेशानी जाहिर है और इसके जवाब में कांग्रेस के कईं नेता ऐसे तर्क पेश कर रही हैं जिनकी वास्तविकता पर भी सवाल उठ रहे हैं। पूरा मामला समझते हैं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुलकर लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई को एक पाकिस्तानी फर्म ने नौकरी दी थी और फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया था और इस दौरान उनकी सैलरी पाकिस्तान के एक नागरिक अली तौकीर शेख दिया करते थे, रविवार को गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सरमा ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है , उन्होंने बताया कि असम पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी जांच में कईं गंभीर सवाल खड़े किए हैं, सरमा ने कहा कि ib यानी इंटलीजेंस की गोपनीय जानकारी इसी तरह पाकिस्तान भेजी गई, उन्होंने यह भी बताया कि शेख 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आया और भारत विरोधी नैरिटिव तैयार किया । ————–गौरव गौगई की पत्नी आरोपों के घेरे में यही नहीं रविवार को ही बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने भी गौरव गोगई को घेरते हुए सोशल मीडिया पर एक सवाल करके कांग्रेस को और परेशानी में डाल दिया, प्रदीप भंडारी ने पूछा है कि क्या यह सच नहीं है कि गौरव गोगोई ने 2014 में कालीबोर से सांसद चुने जाने के तुरंत बाद 14 मार्च 2015 को युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए पाकिस्तान उच्चायोग का दौरा किया था, बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने यह सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गौरव गोगोई बताएंगे कि उनकी पाकिस्तान यात्रा को वहां के गृह मंत्रालय ने सुविधाएं दी थीं, ————गोपनीय ढंग से पाकिस्तान किया दौरा अब मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है तो बीजेपी के कई नेता गौरव गौगई से सवाल पूछ रहे हैं, कि क्या वो बता सकते हैं कि उनकी पतनी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई पाकिस्तान योजना आयोग के सलाहकार अली तौकीर शेख के साथ काम कर रही थी। बीजेपी यह भी आरोप लगा रही है कि अली तौकीर शेख पर्यावरणविद नहीं था, बल्कि सिंधु जल संधि और भारत-पाकिस्तान के क्षेत्रीय विवादों से जुड़े मुद्दों पर पाकिस्तान की तरफ से काम कर रहे थे। असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी दावा किया है कि शेख नियमित रूप से सोशल मीडिया पर एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई को टैग करता था, लेकिन जांच शुरू होने के बाद उसने अपने पोस्ट डिलीट कर दिए और अपना अकाउंट बंद कर दिया। आपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी आरोप लगाया है कि गौरव गोगई ने 2013 में पाकिस्तान का बहुत ही गोपनीय दौरा किया था। गौरव गौगई का आरोप जमीन घोटाला छुपाने के लिए पूरा कांड वैसे इस जांच और आरोपों के सामने आने के बाद गौरव गौगई कुछ बताने की बजाय बेतुके जवाब दे रहे हैं कि अगर मेरी पत्नी पाकिस्तान की ISI एजेंट है, तो मैं भारत का R&AW एजेंट हूं, गौरव यह भी कह रहे हैं कि असम के मुख्यमंत्री ये आरोप अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं, आपको बता दें हाल ही गौरव गौगई ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने 12000 बीघा जमीन पर कबजा कर रखा है और जब ये बातें हम सामने ला रहे हैं तो हमें ही देशदोही साबित किया जा रहा है। पर जो भी हो जिस तरह से जांच कमिटी की रिपोर्ट गौरव गौगई और उनकी पत्नी के पाकिस्तीनी लिंक साबित कर चुकी है उससे आने वाले समय में देश के साथ आसाम में ये मुद्दा कांग्रेस के लिए भारी पड़ने वाला है।